भारतीय क्रिकेट में आने वाला शनिवार बेहद अहम रहने वाला है, जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम चुनेगी. वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना मजबूत है, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी IN, सूर्या OUT... टीम इंडिया की T20 टीम का इस दिन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान? भारतीय क्रिकेट में आने वाला शनिवार बेहद अहम रहने वाला है, जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम चुनेगी.
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना मजबूत है, जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और टीम में जगह पर सवाल उठ रहे हैं. श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार और हार्दिक पंड्या भी चर्चा के केंद्र में हैं. भारतीय क्रिकेट में अगले कुछ महीने बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं और इसकी शुरुआत शनिवार को होने वाली सेलेक्शन कमेटी की बैठक से होगी.
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी मुंबई में जुटेगी, जहां आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी. इसी बैठक में सितंबर में जापान में होने वाले 2026 एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वॉड पर फैसला लिया जाएगा. भारत जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगा, जबकि जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
इसके साथ ही चयनकर्ताओं के सामने एक और चुनौती है. वेस्टइंडीज दौरा औरलगभग एक ही समय पर होंगे, इसलिए यह तय करना होगा कि एशियन गेम्स में पहली पसंद की टीम भेजी जाए या फिर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए. चूंकि वहां पदक दांव पर होगा, इसलिए इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है. सबसे बड़ा सवाल भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर है.
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब सफलतापूर्वक बचाया था, लेकिन उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही है. सूर्यवंशी इफेक्ट! श्रीलंका में होने वाली सीरीज का LIVE प्रसारण, यहां दिखेंगे सारे मैचकौन है यह शख्स जो वैभव सूर्यवंशी के साथ साये की तरह रहता है? आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार ने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए.
उनका औसत 20.76 और स्ट्राइक रेट 147.54 रहा. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा था. उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 136.72 रहा. टूर्नामेंट में उनकी सबसे बड़ी पारी अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन की थी.
'सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, गेंद को बस मारता रहे, कुछ ना बदले... ', कोहली के कोच ने वैभव को दी विराट सलाह सितंबर में सूर्यकुमार 36 साल के हो जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि बीसीसीआई ने जनवरी में एशियन गेम्स के लिए जो 30 खिलाड़ियों की शुरुआती लिस्ट भेजी थी, उसमें सूर्यकुमार का नाम शामिल नहीं था.
ऐसे में सेलेक्टर्स यह फैसला कर सकते हैं कि आने वाली सीरीज के लिए युवा कप्तान को मौका दिया जाए या फिर सूर्या को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा जाए. इस सेलेक्शन मीटिंग का सबसे चर्चित नाम 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने जिस तरह से बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं और दबाव वाले मौकों पर मैच जिताऊ पारियां खेलीं, उससे चयनकर्ता काफी प्रभावित बताए जा रहे हैं.
सूर्या पर संकट, श्रेयस अय्यर सबसे आगे... टीम इंडिया को मिलने वाला है नया T20 कप्तान, अगरकर करेंगे 'गंभीर' फैसला ईएसपीएन के सूत्रों के मुताबिक सेलेक्टर्स का मानना है कि वैभव अब इंटरशेनल टी20 क्रिकेट में मौका पाने के हकदार हैं. सवाल सिर्फ इतना है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में फिट कैसे किया जाए. भारत की वर्ल्ड कप विनर टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
ऐसे में संभावना है कि सेलेक्टर्स रोटेशन नीति अपनाएं और वैभव को शुरुआती सीरीज में मौके देकर परखें. पिछले दो आईपीएल सीजन में अगर किसी भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वह श्रेयस अय्यर हैं. पंजाब किंग्स को 2025 में फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ भी शानदार कप्तानी की थी.
क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज है कि श्रेयस भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने के सबसे मजबूत दावेदार बन चुके हैं. हालांकि इसके लिए पहले उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें मौका नहीं मिला था. आईपीएल 2026 में रजत पाटीदार ने कप्तान और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन किया. उनकी कप्तानी में टीम लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही.
पाटीदार और श्रेयस दोनों मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं. ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने यह चुनौती होगी कि दोनों में से किसे प्राथमिकता दी जाए. मौजूदा समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि दोनों में से सिर्फ एक खिलाड़ी को जगह मिल सकती है. हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल 2026 काफी निराशाजनक रहा.
पीठ की समस्या और फिटनेस चुनौतियों ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया. मुंबई इंडियंस के कप्तान और ऑलराउंडर के तौर पर वह अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके. पंड्या ब्रदर्स में खटपट? क्रुणाल के IPL चैम्पियन बनने पर हार्दिक क्यों चुप हैं...
फैन्स ने उठाए सवाल फिर भी बड़े टूर्नामेंटों में हार्दिक का रिकॉर्ड शानदार रहा है और सेलेक्टर्स अभी भी उन्हें 2027 वनडे वलर्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा मानते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में उन्हें मौका देकर यह परखा जा सकता है कि वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करने की स्थिति में हैं या नहीं.
टी20 टीम की बात करें तो सेलेक्टर्स नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को भी ऑलराउंडर की भूमिका में ज्यादा मौके देने पर विचार कर सकते हैं. शनिवार को होने वाली मीटिंग सिर्फ टीम सेलेक्शन तक सीमित नहीं होगी. यह भारतीय टी20 क्रिकेट के अगले दौर की दिशा तय कर सकती है.
वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की दावेदारी और हार्दिक पंड्या के भविष्य जैसे कई बड़े सवालों के जवाब इसी बैठक से निकल सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी IN, सूर्या OUT... टीम इंडिया की T20 टीम का इस दिन होगा ऐलान, रजत या श्रेयस में कौन होगा कप्तान? CM डीके शिवकुमार के पहले पांच फैसले क्या रहे?
स्टूडेंट्स को फ्री बस पास, प्राइवेट जॉब एक्सचेंज, भारत जोड़ो युवा सभाओं को 10-10 लाख रुपये Vegetable Roti Recipe: सब्जियों से मिनटों में बनाएं टेस्टी रोटी, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाबहोटलों ने हटाए बोर्ड, लटकाए ताले... मालवीय नगर में MCD के एक्शन से पहले बदला नजारायूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में 'सॉल्वर' बने तो सड़क पर आ जाएगा परिवार, प्रॉपर्टी होगी कुर्क! भर्ती बोर्ड का फरमान
Team India T20 Selection India T20 Team Announcement Ajit Agarkar Selection Committee India Vs Ireland T20I Series 2026 India Vs England T20I Series 2026 India Asian Games 2026 Squad Vaibhav Sooryavanshi India Team Vaibhav Sooryavanshi T20 Selection Suryakumar Yadav Team India Suryakumar Yadav Captaincy Shreyas Iyer T20 Captain Rajat Patidar India Captain Team India New T20 Captain India Cricket Team News BCCI Selection Meeting India T20 Captain Race India Squad For England Tour India Squad For Ireland Tour Indian Cricket Latest News Team India T20 Updates India Cricket Selection News Shreyas Iyer Captaincy News Rajat Patidar Captaincy News Vaibhav Sooryavanshi Latest News India Asian Games Cricket Team BCCI Squad Announcement India T20 Cricket News Indian Cricket Headlines Team India Squad News India T20 Squad 2026 Team India T20 Captain Shreyas Iyer Rajat Patidar Suryakumar Yadav Vaibhav Sooryavanshi Ajit Agarkar BCCI India Vs England T20I India Vs Ireland T20I Asian Games 2026 Team India Selection India Cricket News T20 Captaincy Race सूर्यवंशी टीम इंडिया वैभव सूर्यवंशी चयन टीम इंडिया टी20 टीम भारत टी20 स्क्वाड 2026 सूर्यकुमार यादव बाहर श्रेयस अय्यर कप्तान रजत पाटीदार कप्तान टीम इंडिया कप्तानी अजित आगरकर चयन समिति भारत इंग्लैंड टी20 सीरीज भारत आयरलैंड टी20 सीरीज एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट भारतीय क्रिकेट टीम बीसीसीआई चयन बैठक टीम इंडिया स्क्वाड भारतीय क्रिकेट समाचार टी20 कप्तानी की रेस टीम इंडिया अपडेट क्रिकेट ब्रेकिंग न्यूज भारत टी20 टीम ऐलान Suryavanshi Team India Vaibhav Suryavanshi Selection Team India T20 Team Bharat T20 Squad 2026 Suryakumar Yadav Out Shreyas Iyer Captain Rajat Patidar Captain Team India Captaincy Ajit Agarkar Selection Committee Bharat England T20 Series Bharat Ireland T20 Series Asian Games 2026 Cricket Bharatiya Cricket Team BCCI Selection Meeting Team India Squad Cricket Breaking News T20 Captaincy Race Team India Update Bharat T20 Team Announcement Indian Cricket News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूलIndia vs New Zealand Series Schedule: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अक्टूबर में टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. खेल समाचार
Read more »
महिला टी-20 विश्व कप 2026 में कब, किसके खिलाफ मैच खेलेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए डेट और शेड्यूलWomens T20 World Cup 2026: 12 जून से महिला टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है, जिसमें पहला मैच भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के साथ खेलेगी.
Read more »
MPL T20 Cup के रंगारंग आगाज की तैयारी, होल्कर स्टेडियम पर होगा टूर्नामेंट का शंखनाद - sports axe consultancy and juice world cast will arrange mpl t20 cup for consecutive third yearमध्य प्रदेश टी20 कप का बुधवार से आगाज हुआ, जिसमें पुरुषों की 10 जबकि महिलाओं की 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पोर्ट्स एक्स कंसल्टेंसी को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गईं।
Read more »
सूर्या पर संकट, श्रेयस अय्यर सबसे आगे... टीम इंडिया को मिलने वाला है नया T20 कप्तान, अगरकर करेंगे 'गंभीर' फैसलाटी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक श्रेयस अय्यर नए कप्तान की रेस में सबसे आगे हैं. जबकि तिलक वर्मा और ईशान किशन उप-कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं.
Read more »
Mumbai T20 League: पारकर के शतक के बाद भी हारे ब्लास्टर्स, रहाणे के पैंथर्स ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला - mumbai t20 league ajinkya rahane panthers win super over thrillerनॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने मुंबई टी20 लीग के रोमांचक मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स को सुपर ओवर में हराया। बांद्रा के कप्तान सुवेद पारकर के शतक के बावजूद मैच टाई रहा, जिसके बाद पैंथर्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की।
Read more »
सूर्यकुमार यादव की कुर्सी गई, श्रेयस अय्यर होंगे भारत के नए टी-20 कप्तान - shreyas iyer replaces suryakumar yadav as india t20 captainभारत की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते कप्तानी से हटा दिया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।
Read more »




