शनिवार 28 दिसंबर को प्रदोष व्रत है। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिससे मेष और मीन राशि को लाभ होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 28 दिसंबर को प्रदोष व्रत है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत का फल दिन अनुसार प्राप्त होता है। शनिवार के दिन पड़ने के चलते यह शनि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना यथाशीघ्र पूर्ण होती है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि प्रदोष व्रत के दिन सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन (Shukra Gochar 2024 In Aquarius Rashi) करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने
से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं- यह भी पढ़ें: खरमास के दौरान पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, मिट जाएंगे सारे दुख एवं कष्ट शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan 2024) वर्तमान समय में शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। शुक्र देव के आराध्य भगवान शिव हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव 28 दिसंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि (Shukra Gochar 2024) में गोचर करेंगे। शुक्र देव कुंभ राशि में अगले साल 27 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान शुक्र देव 4 जनवरी को शतभिषा और 13 जनवरी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इन राशियों को होगा लाभ शुक्र देव के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष और मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। वहीं, कुंभ राशि के जातक भी लाभान्वित होंगे। शुक्र देव के शतभिषा नक्षत्र में करने से कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों की राशि कुंभ होती है। अतः कुंभ राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं, मेष राशि के जातकों को अत्यधिक लाभ होगा। धन की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के नवीन साधन एवं योग बनेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलन होगा। इससे रुके काम बन सकते हैं। इस दौरान रिश्ते भी आ सकते हैं। रिश्ता तय भी हो सकता है। वहीं, मीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा हमेशा बरसती है। हालांकि, धन का व्यय होगा। धन अधिक खर्च होगा। विलासता पर धन का खर्च कर सकते हैं। बिगड़े काम बन सकते हैं। बड़ों से प्यार और स्नेह मिल सकता है। पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है
शनि प्रदोष व्रत शुक्र देव राशि परिवर्तन कुंभ राशि मेष राशि मीन राशि लाभ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मकर संक्रांति: सूर्य देव के मकर राशि में गोचर से कई राशियों को मिलेगा लाभमकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से धनु, मीन और मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा।
और पढो »
शुक्र गोचर 2025: तीन राशियों को मिलेगी विशेष शुभताज्योतिषविदों के अनुसार, 2025 में शुक्र देव की 10 बार राशि परिवर्तन से मेष, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को विशेष शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
और पढो »
2025 में शनि का मीन राशि में प्रवेश और सूर्य ग्रहण: तीन राशियों के लिए शुभ संयोग29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे और इसी दिन सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिषविदों के अनुसार, यह संयोग मिथुन, धनु और मकर राशि के लिए शुभ होगा।
और पढो »
ग्रह गोचर 2025: इन राशियों को होगा अद्भुत लाभनए साल 2025 में ग्रहों का परिवर्तन कई राशियों पर गहरा प्रभाव डालेगा। मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
और पढो »
Budh Gochar 2024: 22 दिसंबर को बुध देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 2 राशियों को होगा लाभज्योतिषियों की मानें तो 28 जनवरी को सुखों के कारक शुक्र देव Shukra Gochar 2024 राशि परिवर्तन करेंगे। इस शुभ दिन पर शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ होगा। देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता...
और पढो »
2025 में सूर्य ग्रहण: धनु और मकर राशि को होगा फायदा29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि राशि परिवर्तन का योग है। धनु और मकर राशि को फायदा होगा।
और पढो »