एक छोटी लड़की का शादी समारोह में हुए नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसका नृत्य देख लोग हैरान हैं।
बच्चे आज के समय में बड़ों से भी अच्छा नृत्य करने लगे हैं, जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। बच्चों की नृत्य वीडियो अक्सर लोगों को यह कहने पर मजबूर कर देती हैं कि 'ये किसी बच्चे ने किया है।' ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की वीडियो में डीजे पर चुपचाप खड़ी होकर दूर के लोगों को नृत्य करते हुए देखती है। तभी अचानक वो नृत्य करना शुरू करती है जिसे देख लोग हैरान रह जाते हैं। इस बच्ची की नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक लड़की शादी में
डीजे पर खड़ी है और पुष्पा 2 का 'किस्सिक' गाना चल रहा है, और सब उसके आस-पास नृत्य कर रहे होते हैं। लड़की बहुत शर्माती हुई अपने आस-पास के लोगों को देखती है। उसके कुछ ही पलों बाद जब गाना थोड़ा आगे बढ़ता है और लड़की को जाना पहचाना लगता है, तभी हम इस छोटी बच्ची का अलग ही रूप देखते हैं। जहाँ वो पहले शर्मा रही थी वहीं अब उसने इतना ज़बरदस्त नृत्य कर दिखाया की लोग देखते रह गए। वो पुष्पा 2 के किस्सिक गाने पर बिलकुल वहीं स्टेप्स करती है, जो गाने की रियल वीडियो में होते हैं।यह वीडियो सोशल मीडिया पर cute_girl_hiranya_ नाम की यूजर ने पोस्ट किया है, जो आए दिन अपनी नृत्य वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं। अब तक इसे 14 मिलियन से ज़्यादा लोग देख चुके है और 9 लाख से ज़्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लड़की के आइटम गाने पर नृत्य करने को लेकर लोगों में काफी नाराज़गी भी है। उनका कहना है कि इंस्टग्राम ने छोटे बच्चों को बिगाड़ दिया है, लड़की को अभी इस गाने का मतलब नहीं पता है, और जब ये बड़ी हो जाएगी तब समझेगी। दूसरी तरफ लोग कह रहे हैं कि लड़की अभी छोटी है, और उसका ध्यान सिर्फ दिल खोलकर नृत्य करने पर है न की आइटम गाने के नृत्य पर
नृत्य बच्ची सोशल मीडिया वीडियो किस्सिक पुष्पा 2 शादी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
इजराइल ने सीरिया पर किया बमबारीइजराइल ने गाजा और लेबनान में तबाही मचाने के बाद सीरिया पर बमबारी कर दी है.
और पढो »
परदेसिया ये सच है पिया.......क्या मलाइका क्या नोरा ? बॉलीवुड गाने पर गांव की लड़की ने किया धमाकेदार डांस, ऐसे मूव्स अबतक नहीं देखे होंगेसोशल मीडिया पर गांव की एक लड़की का डांस वीडियो धमाल मचा रहा है। लड़की ने 'परदेसिया ये सच है पिया' गाने पर जबरदस्त डांस कर दिखाया।
और पढो »
लंगूर का अचानक हमला!एक लड़की ने सोशल मीडिया पर तीन लंगूरों को खाना खिलाने का वीडियो बनाया था, तभी एक लंगूर अचानक हमला कर देता है और लड़की डरकर पीछे भाग जाती है।
और पढो »
मध्य प्रदेश में बिल्डर राजेश शर्मा की 250 करोड़ की संपत्तियां अटैचमध्य प्रदेश आयकर विभाग ने बिल्डर राजेश शर्मा और उसकी पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर करीब 250 करोड़ रुपये की 24 संपत्तियों को अटैच कर लिया है।
और पढो »
करौली में सगाई से पहले शादी से इनकार पर लड़की के परिवार ने युवक के परिवार पर हमलाकरौली जिले में सगाई समारोह से पहले लड़की के परिवार ने शादी से इनकार करने पर युवक के परिवार पर हमला कर दिया।
और पढो »
बंदूक चालेगी रे....हरियाणवी गाने पर लड़की ने किया सपना चौधरी से भी जोरदार डांस, वीडियो देख पब्लिक भी झूम उठी!Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर लड़की ने हरियाणवी गाने बंदूक चालेगी रे पर धाकड़ डांस कर दिखाया. Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »