Jammu Kashmir West Bengal Congress President Appointment Update; शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बड़ा फेरबदल करते हुए शुभंकर सरकार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। फिलहाल वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। उनके पास अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम राज्यों की जिम्मेदारी थी। अब वे अधीर रंजन चौधरी की जगह बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
पश्चिम बंगाल के अलावा कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में भी दो कार्यकारी अध्यक्षों को अपॉइंट किया है। इनमें एमके भारद्वाज और भानु महाजन का नाम शामिल है।शुभंकर सरकार कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े हैं। 2013 से 2018 तक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और ओडिशा राज्य प्रभारी रहे। उन्होंने पार्टी के भीतर भी कई जिम्मेदारियां निभाईं। 30 अगस्त 2024 को वे कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव बने और तीन राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और मिजोरम के प्रभारी भी रहे।कांग्रेस ने दोनों राज्यों के अपॉइंटमेंट लेटर X पर शेयर किए...
बहरामपुर से 5 बार लोकसभा सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी लोकसभा चुनाव 2024 में TMC के युसुफ पठान से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।अगस्त में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने तारिक हामिद कर्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। जबकि तारा चंद और रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए। तारिक हमीद कर्रा को विकार रसूल वानी की जगह दी गई थी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने सीट शेयरिंग की है। 90 सीटों में से 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी। 2 सीटें CPI और पेंथर्स पार्टी को मिली हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले फेज में 18 सितंबर को 24 सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे फेज में 26 सीटों पर 25 सितंबर को और तीसरे फेज की वोटिंग 1 अक्टूबर को होनी है। जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य को इससे पहले कभी केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनाया गया था। खड़गे ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए...
Bhanu Mahajan Jammu And Kashmir Congress Working President Jammu And Kashmir Assembly Elections Shubhankar Sarkar Bengal Congress New President West Bengal Pradesh Congress Committee
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bengal: शुभंकर सरकार बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त, अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगेBengal: शुभंकर सरकार बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त, अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे Mallikarjun Kharge appointed Subhankar Sarkar as President of Bengal PCC will replace adhir ranjan chowdhury
और पढो »
शुभंकर सरकार नए बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष, अधीर रंजन चौधरी की लेंगे जगहकांग्रेस ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि पूर्व लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी की जगह शुभंकर सरकार पश्चिम बंगाल यूनिट के अध्यक्ष होंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, "कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.
और पढो »
शुभंकर सरकार बने बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, अधीर रंजन चौधरी की ली जगहकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान में शुभंकर सरकार पार्टी में एआईसीसी सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनको अधीर रंजन चौधरी की जगह पर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस...
और पढो »
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में तीन पूर्व अध्यक्ष भी शामिलजम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली लिस्ट में तीन पूर्व अध्यक्ष भी शामिल
और पढो »
JK Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकोंं की सूची, राहुल समेत 40 नेताओं के नाम शामिलजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
और पढो »
कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को बंगाल प्रदेश कमेटी अध्यक्ष पद से हटा दियाकेंद्रीय कांग्रेस ने अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है और शुभांकर सरकार को उनके स्थान पर नियुक्त किया है। यह निर्णय अदिर चौधरी की हालिया लोकसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफे देने के बाद लिया गया है।
और पढो »