Beyond the Breaking News

शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी: एक क्रिकेट का जादू

खेल News

शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी: एक क्रिकेट का जादू
शेन वॉर्नबॉल ऑफ द सेंचुरीक्रिकेट

शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है. यह घटना 4 जून 1993 को हुई थी जब शेन वॉर्न ने माइक गेटिंग को क्लीन बोल्ड किया था. इस घटना ने क्रिकेट के इतिहास को बदल दिया और शेन वॉर्न को एक जादूगर के रूप में स्थापित किया.

शेन वॉर्न अब नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हैं, उनके कमाल हैं और ज़िंदा है उनकी बॉल ऑफ द सेंचुरी . 4 जून 1993 को जब शेन वॉर्न ने माइक गेटिंग को क्लीन बोल्ड किया तो वो बॉल ऑफ द सेंचुरी कहलाई.

क्यूंकि उस गेंद ने ऐसी पलटी मारी कि सारा विज्ञान धरा का धरा रह गया. मुझे मालूम है हेडिंग और फोटो देखकर आप इस आर्टिकल तक आ गए हैं. आर्टिकल बॉल ऑफ द सेंचुरी पर है. आपको वो बॉल याद होगी, कभी टीवी पर तो कभी किसी रील में ज़रूर देखी होगी.

लेकिन वो मैच, वो तारीख़ और वो पल याद नहीं होगा. लेकिन जिसे क्रिकेट देखने का जुनून नहीं है, वो भी बॉल ऑफ द सेंचुरी को ज़रूर देख-सुन चुका होगा. वह तारीख थी 4 जून 1993, दिन शुक्रवार. एशेज़ सीरीज का पहला टेस्ट मैच और मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान.

इंग्लैंड की पहली पारी का 56वां ओवर फेंकने के लिए ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलन बॉर्डर ने गेंद एक 23 साल के नए लड़के के हाथ में थमाई. सुनहरे बाल, कान में बाली और होठों पर लगी सफेद जिंक क्रीम. नाम था शेन कीथ वॉर्न. वॉर्न इंग्लैंड की धरती पर, एशेज़ जैसे बड़े मंच पर अपने करियर की पहली ही गेंद फेंकने जा रहे थे.

सामने स्ट्राइक पर खड़े थे माइक गेटिंग. वो गेटिंग जिन्हें स्पिन खेलने का उस्ताद माना जाता था. वॉर्न क्रीज पर आए, बेहद छोटे रन-अप से थोड़ा सा तिरछा दौड़ते हुए हाथ घुमाया. गेंद वॉर्न की उंगलियों से छूटी और हवा में तैरती हुई (क्रिकेट की भाषा में ड्रिफ्ट करती हुई) लेग स्टंप से काफी बाहर, करीब दो फीट बाहर जाकर टप्पा खाई.

कोई बना सांसद तो कोई पाकिस्तानी सेलेक्टर, कहां गए पहला IPL जीतने वाले राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाड़ी? कुलदीप यादव और शेन वॉर्न में ज्यादा दमदार कौन? माइक गेटिंग ने गेंद की लाइन देखी. उन्हें लगा कि लेग स्टंप से इतनी बाहर पिच हुई गेंद को खेलने की कोई जरूरत नहीं है, यह आसानी से पैड्स से टकराकर या पीछे निकल जाएगी.

गेटिंग ने बहुत ही इत्मीनान से अपना बल्ला पैड के पीछे छुपा लिया. लेकिन अगले ही पल ओल्ड ट्रैफर्ड में जो हुआ, उसने क्रिकेट के इतिहास को हमेशा के लिए बदल दिया. गेंद ने टप्पा खाने के बाद भौतिक विज्ञान के सारे नियमों को ठेंगा दिखा दिया. वो किसी कोबरा की तरह तेजी से अंदर की तरफ घूमी, गेटिंग के पैड और बल्ले के बीच के मामूली से गैप को चीरती हुई सीधे ऑफ स्टंप की गिल्लियां ले उड़ी.

माइक गेटिंग वहीं जड़ हो गए. उनका मुंह खुला का खुला रह गया. उन्हें समझ ही नहीं आया कि जो गेंद लेग स्टंप के दो फीट बाहर थी, वो ऑफ स्टंप कैसे उड़ा सकती है. गेटिंग ने मुड़कर पहले विकेटकीपर इयान हीली को देखा, फिर अंपायर डिकी बर्ड को देखा.

अंपायर डिकी बर्ड भी हैरान थे, उन्होंने बाद में माना था कि उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था. गेटिंग का वो अवाक चेहरा आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे आइकोनिक तस्वीरों में से एक है. सिर्फ एक स्पिनर नहीं थे, वो क्रिकेट की दुनिया के रॉकस्टार थे.

जिस दौर में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों के जहन में खौफ पैदा करते थे, उस दौर में वॉर्न ने लेग स्पिन जैसी मरती हुई कला को न सिर्फ जिंदा किया, बल्कि उसे सबसे ग्लैमरस बना दिया. वॉर्न का वो वॉक-अप, गेंद फेंकने से पहले का सस्पेंस, बल्लेबाज को अपनी उंगलियों के जाल में फंसाना और विकेट लेने के बाद दोनों हाथ उठाकर जश्न मनाना, एक पूरा थियेटर था.

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट चटकाए, लेकिन उनकी महानता आंकड़ों से कहीं आगे थी. फिर साल 2022 के मार्च की वो सुबह आई, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया. थाईलैंड के एक विला से खबर आई कि महज 52 साल की उम्र में शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

कलाई का वो जादूगर चुपचाप विदा हो गया, लेकिन 4 जून की वो दोपहर और वो 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' हमेशा के लिए अमर हो गई. 4 जून के बहाने बॉल ऑफ द सेंचुरी याद आई, लेकिन आज जब हम इस तारीख को याद करते हैं, तो खेल के बदलते स्वरूप को देखकर दिल दुखता है. आज स्पिनर्स की बाढ़ है, लेकिन वो 'फन' और वो 'जिगर' गायब है जो वॉर्न के पास था, या मुरलीधरन और बाकी स्पिनर्स का रहता था.

आज के स्पिनर्स गेंद को हवा में फ्लाइट देने से डरते हैं. वो गेंद को तैराने के बजाय उसे तेज फेंककर सिर्फ रन रोकने की कोशिश करते हैं. अब स्पिनर विकेट टेकर नहीं, बल्कि टी-20 के इस दौर में रन रोकने वाले 'कंटेनमेंट बॉलर्स' बनकर रह गए हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

शेन वॉर्न बॉल ऑफ द सेंचुरी क्रिकेट माइक गेटिंग एशेज़ सीरीज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Prem Singh Tamang: कौन हैं प्रेम सिंह तमांग, बगावत कर बनाई थी SKM, अब रिकॉर्ड जीत के साथ दूसरी बार बनने जा रहे सिक्किम के CM1993 में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में शामिल हुए और 1994 में चाकुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे।
Read more »

21 July TMC Sahid Divas: কবে ফেরত পাবেন চাকরি? মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশের পরেও অপেক্ষায় প্রতিবাদী সিরাজুল!21 July TMC Sahid Divas: কবে ফেরত পাবেন চাকরি? মুখ্যমন্ত্রীর নির্দেশের পরেও অপেক্ষায় প্রতিবাদী সিরাজুল!Rebel constable of 1993 sirajul-haque yet to get his job back even after CM Mamata Banerjees assurance
Read more »

पीएम मोदी की 1993 की तस्वीर ‘भारतीयता’ पर देती है जोर, जो विदेश में राहुल गांधी के कार्यों से है अलगपीएम मोदी की 1993 की तस्वीर ‘भारतीयता’ पर देती है जोर, जो विदेश में राहुल गांधी के कार्यों से है अलगपीएम मोदी की 1993 की तस्वीर ‘भारतीयता’ पर देती है जोर, जो विदेश में राहुल गांधी के कार्यों से है अलग
Read more »

PM मोदी की ये तस्‍वीर नहीं देखी होगी, राहुल की US यात्रा से कनेक्‍शन!PM मोदी की ये तस्‍वीर नहीं देखी होगी, राहुल की US यात्रा से कनेक्‍शन!Narendra Modi की 1993 की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो उनके किसी सार्वजनिक पद पर आने से पहले ली गई थी.
Read more »

1993 के अमेरिकी दौरे ने पीएम मोदी के ग्लोबल विजन को दिया था आकार1993 के अमेरिकी दौरे ने पीएम मोदी के ग्लोबल विजन को दिया था आकार1993 के अमेरिकी दौरे ने पीएम मोदी के ग्लोबल विजन को दिया था आकार
Read more »

बाबरी विध्वंस का बदला, मुंबई में 12 ब्लास्ट: जानकर चुना था नमाज का वक्त, 257 लोग मारे गए; यहीं से हिंदुत्व ...बाबरी विध्वंस का बदला, मुंबई में 12 ब्लास्ट: जानकर चुना था नमाज का वक्त, 257 लोग मारे गए; यहीं से हिंदुत्व ...Mumbai Serial Blasts 1993 History Story; Follow Maharashtra Mahakand Series, Bombay bombings Ground Report and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »



Render Time: 2026-06-11 10:54:06