शेयर बाजार में गिरावट: अमेरिका के बैंक के संकेत से भारतीय बाजार में हिलाल

वित्त समाचार

शेयर बाजार में गिरावट: अमेरिका के बैंक के संकेत से भारतीय बाजार में हिलाल
SHARES MARKETBSE SENSEXNIFTY
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 31 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 33%
  • Publisher: 51%

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रखने का संकेत दिया है, जिससे वहां के बाजार में भारी गिरावट आई है। इसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ खुला, जबकि निफ्टी 24,000 अंक से नीचे चला गया।

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अगले साल ब्याज दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रखने का संकेत दिया है। इससे वहां के बाजार में भारी गिरावट आई। भारतीय बाजार में भी इसका असर दिख रहा है। बीएसई सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 24,000 अंक से नीचे चला गया। सभी सेक्टर्स में गिरावट आई है। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 921.28 यानी 1.15% गिरावट के साथ 79,260.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 282.

35 अंक यानी 1.17% गिरावट के साथ 23,916.50 अंक पर आ गया।इस गिरावट बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.94 लाख करोड़ रुपये गिरकर 446.66 लाख करोड़ रुपये रह गया है। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और एचसीएल टेक की सबसे ज्यादा भूमिका रही। एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में भी गिरावट रही। अमेरिका में रेट से जुड़ी आईटी कंपनियों के शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ खुले। एलटीआईमाइंडट्री, एमफेसिस और विप्रो मे भारी गिरावट रही। इस बीच शेयर बाजार में उतारचढ़ाव की थाह देने वाला India VIX इंडेक्स 5% चढ़कर 14.37 पर पहुंच गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

SHARES MARKET BSE SENSEX NIFTY FEDERAL RESERVE INTEREST RATE

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल के बीच 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति कारगर साबितभारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल के बीच 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति कारगर साबितभारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल के बीच 'गिरावट पर खरीदारी' की रणनीति कारगर साबित
और पढो »

आरबीआई के यथार्थवादी रुख से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बरकरारआरबीआई के यथार्थवादी रुख से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बरकरारआरबीआई के यथार्थवादी रुख से भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मकता बरकरार
और पढो »

अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार परअमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार परयूएस फेडरल बैंक की रात में की गई रेत कटौती ने अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट ला दी है जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.
और पढो »

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावटलाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावटलाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
और पढो »

रूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजाररूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजाररूस-यूक्रेन युद्ध के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार
और पढो »

शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंदशेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंदबुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों पर फैसला आने के पहले बाजार में जमकर बिकवाली दिखी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 16:34:02