भारतीय शेयर बाजार सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और एचएमपीवी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 1.62 प्रतिशत गिरकर 23,616.05 पर बंद हुआ।
मुंबई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ( एचएमपीवी ) को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारी गिरावट के साथ बंद हुए। घरेलू बेंचमार्क सूचकांक 1.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए। निफ्टी पर पीएसयू बैंक सेक्टर में भारी बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक सेक्टर में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा रियलिटी, मेटल, एनर्जी, पीएसई और कमोडिटी सेक्टर में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,258.
12 अंक या 1.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,964.99 पर और निफ्टी 388.70 अंक या 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,616.05 पर बंद हुआ। सेंसेक्स का इंट्राडे लो 77,781.62 रहा, जबकि निफ्टी का इंट्राडे लो 23,551.90 रहा।निफ्टी बैंक 1,066.80 अंक या 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,922 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,564.10 अंक या 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,366.9 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 608.45 अंक या 3.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,425 पर बंद हुआ
शेयर बाजार गिरावट निफ्टी सेंसेक्स एचएमपीवी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वायरस फैलाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावटचीन में फैले वायरस के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।
और पढो »
शेयर बाजार में भारी गिरावटरुपए की लगातार गिरावट और फेडरल रिजर्व की मीटिंग में संभावित फैसलों का डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है.
और पढो »
शेयर बाजार में जमी 4 लाख करोड़ की घाटाअमेरिकी फेडरल बैंक की रेट कटौती की संभावना से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स ने 917 अंक और निफ्टी ने 283 अंक तक गिरावट देखी है।
और पढो »
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की कमीमंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक, भारतीय रुपये की रिकॉर्ड गिरावट और विदेशी निवेशकों की बेरुखी बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण हैं.
और पढो »
कर्नाटक में HMPV केस से शेयर बाजार में भारी गिरावटHMPV केस से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है। सेंसेक्स १,२०० अंक से अधिक गिरा और निफ्टी में १.४% की गिरावट आई.
और पढो »
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावटभारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखी गई।
और पढो »