श्याम बेनेगल का निधन

मनोरंजन समाचार

श्याम बेनेगल का निधन
फिल्म निर्मातानिधनश्याम बेनेगल
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 51%

श्याम बेनेगल, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक, 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर बॉलीवुड और देश के तमाम लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल 90 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 23 दिसंबर को शाम 6:30 बजे उनका निधन हो गया। वह दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। बेनेगल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फिल्म जगत और देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया। श्याम बेनेगल की हिन्दी आर्ट सिनेमा में एक अलग ही धाक थी। आइए जानते हैं उनकी कौन-कौन सी फिल्में आप ओटीटी पर देख सकते हैं। अंकुर श्याम बेनेगल ने 1974 में फिल्म 'अंकुर' से निर्देशन

की शुरुआत की। यह फिल्म सामाजिक मुद्दो पर आधारित थी। इस फिल्म ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। 'अंकुर' ने 40 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते। श्याम और शबाना आजमी की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। मंडी श्याम बेनेगल की ‘मंडी’ एक कोठे और वहां की औरतों की कहानी है। फिल्म में शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में है। फिल्म समाज के उन लोगों के चेहरे को उजागर करती है, जो कोठे पर सवाल उठाते हैं और फिर वहीं का रुख करते है। प्राइम वीडियो पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं। मंथन श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ भी प्रशंसकों की पसंदीदा फिल्म है। यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। मंथन पहली क्राउडफंडेड भारतीय फिल्म है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है। वेल डन अब्बा ‘वेलडन अब्बा’ ने सरकारी योजनाओं मे चल रही धांधली को इस फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। जुबैदा श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुबैदा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक मुस्लिम अभिनेत्री और हिंदू राजकुमार की प्रेमकथा पर आधारित है। इस फिल्म में में करिश्मा कपूर, रेखा, मनोज वाजपेयी, सुरेखा सीकरी, रजत कपूर, लिलेट दुबे, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और शक्ति कपूर शामिल हैं। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। यह फिल्म जी5 पर मौजूद है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

फिल्म निर्माता निधन श्याम बेनेगल बॉलीवुड हिन्दी सिनेमा ओटीटी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

श्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहाश्याम बेनेगल का निधन, फिल्म जगत के दिग्गज को दुनिया ने अलविदा कहा90 वर्षीय फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हुआ है।
और पढो »

श्याम बेनेगल का निधनश्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. वे काफी वक्त से बीमार थे.
और पढो »

श्याम बेनेगल: 'मंथन' फिल्म किसानों से तैयार कराई गई थीश्याम बेनेगल: 'मंथन' फिल्म किसानों से तैयार कराई गई थीभारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हुआ है. उनकी फिल्म 'मंथन' किसानों से तैयार कराई गई थी.
और पढो »

श्याम बेनेगल का निधनश्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया है. वो 90 वर्ष की आयु में मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस लीं.
और पढो »

श्याम बेनेगल का देहांतश्याम बेनेगल का देहांतप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता श्याम बेनेगल का निधन हो गया। उनकी उम्र 90 साल थी।
और पढो »

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनहिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनश्याम बेनेगल का निधन हो गया है. वह अपने दूरदर्शी विचारों और समाज को आईना दिखाने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते थे.
और पढो »



Render Time: 2025-04-23 16:43:54