दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का 90वें जन्मदिन पर खूब जश्न मनाया गया था। उनका अंतिम जश्न उनकी आखिरी यादों में शामिल हो गया है।
दिग्गज फिल्ममेकर श्याम बेनेगल अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार (23 दिसंबर) को 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। आज से ठीक 10 दिन पहले बेनेगल ने 14 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। इस जश्न की तस्वीरें उनके बर्थडे की आखिरी यादें बनकर रह गई हैं। आइए एक नजर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की इन झलकियों पर डालें। साल 1974 में बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं शबाना आज़मी ने उनके बर्थडे जश्न की तस्वीरें शेयर कीं, जो उनका आखिरी जन्मदिन बनकर रह गया। आज़मी ने इन झलकियों
को उनके बर्थडे के ठीक एक दिन बाद पोस्ट करते हुए लिखा था- श्याम बेनेगल के 90वें जन्मदिन पर उनके साथ उनके कुछ कलाकार। माशाल्लाह। वहीं इस ग्रुप फोटोज़ में कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह , दिव्या दत्ता , शबाना आज़मी, रजित कपूर, अतुल तिवारी, कुणाल कपूर और अन्य सिलेब्रिटीज़ नजर आ रहे हैं। दिव्या दत्ता ने भी बेनेगल की इस बर्थडे की झलकियां शेयर की थीं और लिखा था, 'और लीजेंड 90 साल के हो गए। मैं उनके साथ अपनी पहली फिल्म कभी नहीं भूलूंगी। मैं एक डांस सीक्वेंस के लिए आउटडोर पर गई थी। उन्होंने मुझे लोकल डांसर्स के साथ गाने को कोरियोग्राफ किया और पूरी यूनिट के साथ पूरी रात मुझे प्रोत्साहित करते हुए इसे एक ही बार में शूट किया। मैं 18 साल की थी, लेकिन श्याम बेनेगल जैसे किसी शख्स द्वारा मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने से मुझे जीवन भर के लिए आत्मविश्वास मिला। जन्मदिन मुबारक हो श्यामबाबू! आपके साथ 5 प्रोजेक्ट करना सौभाग्य की बात है.
श्याम बेनेगल जश्न जन्मदिन फिल्मकार कलाकार शबाना आज़मी दिव्या दत्ता
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
और पढो »
फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।
और पढो »
श्याम बेनेगल सेट पर: एक्टर्स की नसीहत और गुस्सायह लेख श्याम बेनेगल के सेट पर काम करने के अंदाज़ के बारे में है.
और पढो »
सिनेमा जगत को अद्भुत संसार रचने वाले श्याम बेनेगल का निधनभारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज श्याम बेनेगल का 90 साल की आयु में निधन हो गया। बेनेगल ने अंकुर, निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फिल्मों से सिनेमा जगत को अलग पहचान दिलाई।
और पढो »
श्याम बेनेगल का निधनफिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »
फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधनप्रसिद्ध फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया।
और पढो »