श्रीलंका में जंगली हाथी वसूलता है टोल टैक्स

जानवर समाचार

श्रीलंका में जंगली हाथी वसूलता है टोल टैक्स
हाथीराजाश्रीलंका
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

श्रीलंका के बुट्टाला-कटरागामा रोड पर 40 साल से ज्यादा उम्र का एक जंगली हाथी 'राजा' टोल टैक्स की तरह खाना लेता है। राजा सड़क किनारे खड़ा रहता है और गुस्सा नहीं करने से उसे गाड़ी वाले खाना देते हैं। यह एक परंपरा बन गई है और कुछ गाड़ी वाले पहले से फल खरीद लेते हैं।

नी दिल्ली: क्या आपने कभी किसी जंगली जानवर को टोल टैक्स वसूलते हुए देखा है? चौंकिए मत, श्रीलंका के बुट्टाला-कटरागामा रोड पर 40 साल से ज्यादा उम्र का एक जंगली हाथी यही काम करता है। इस हाथी को आसपास के लोग ' राजा ' नाम से बुलाते हैं। एक टोल कलेक्टर की तरह ये हाथी सड़क किनारे खड़ा रहता है और दोनों तरफ से आने वाली गाड़ियों से खाना लेता है। जब लोग इस हाथी को देखते हैं, तो उन्हें बिल्कुल टोल टैक्स जैसा अनुभव होता है। राजा के कई वीडियो इंटरनेट पर भी मौजूद हैं। अपना खाना लेने के लिए राजा बड़ी ही शांति से

काम लेता है, क्योंकि वह इस बात को समझता है कि गुस्सा करने से लोग दूर भाग जाएंगे। खाना मांगने के लिए राजा अपनी भारी भरकम सूंड से ड्राइवरों को हल्के से छूता है। इसके बाद ड्राइवर उसे खाने-पीने की चीजें दे देते हैं। शुरुआत में राजा कभी कभी ही भोजन की तलाश में सड़क पर आता था, लेकिन अब यह एक परंपरा बन गई है। पहले से खरीद लेते हैं फल NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ गाड़ी मालिक पहले से ही फल, खासकर केले खरीद लेते हैं। ये लोग लुनुगामवेहेरा से सेला कटरागामा तक सड़क किनारे लगी छोटी दुकानों से ये फल खरीदते हैं, ताकि हाथियों खासकर राज से मुलाकात होने पर उन्हें दे सकें। इस हाथी से जुड़ा एक वीडियो BBC Earth ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। एक बाघिन ने कैसे उड़ाई 3 राज्यों की नींद! 200 किमी के जंगलों में 20 दिन तक चले ऑपरेशन की खतरनाक कहानी यह राजा की दुनिया है... वीडियो के साथ लिखा गया है, 'यह राजा की दुनिया है, हम तो बस इसमें रह रहे हैं।' इस वीडियो को 24 घंटे से भी कम वक्त में 16 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। बुट्टाला-कटरागामा रोड श्रीलंका के पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी तटों के बीच एक अहम रास्ता है। सड़क के दोनों ओर जंगली जानवरों और घने जंगल से घिरा यह रास्ता विदेशी पर्यटकों को भी काफी पसंद आता है। श्रीलंका में हाथियों की अहमियत गौरतलब है कि श्रीलंका में हाथियों को बहुत सम्मान और प्यार दिया जाता है। यहां 70 फीसदी आबादी बौद्ध होने के कारण हाथियों का एक विशाल प्रतीकात्मक महत्व भी है। बताया जाता है कि बुद्ध के जन्म से पहले उनकी मां ने एक सफेद हाथी का सपना देखा था। ऐसा माना जाता है कि बुद्ध स्वयं अपने पिछले जन्मों में से एक में हाथी रहे होंगे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

हाथी राजा श्रीलंका टोल टैक्स परंपरा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गूगल मैप्स से टोल टैक्स बचायेंगूगल मैप्स से टोल टैक्स बचायेंयह लेख गूगल मैप्स के एक सुविधाजनक फीचर के बारे में बताता है जो उपयोगकर्ताओं को टोल टैक्स से बचने में मदद करता है।
और पढो »

DND टोल टैक्स फ्री रखने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असरDND टोल टैक्स फ्री रखने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असरDND टोल टैक्स फ्री रखने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश सुनाया है. उसने एनटीबीसीऐईएल की याचिका ठुकरा दी है.
और पढो »

टैक्स डिडक्शन और टैक्स एग्जंप्शन में क्या अंतर है?टैक्स डिडक्शन और टैक्स एग्जंप्शन में क्या अंतर है?यह लेख टैक्स डिडक्शन और टैक्स एग्जंप्शन के अंतर को समझाता है। यह इन दोनों को कम करके टैक्स योग्य आय को कैसे कम करते हैं, इसके बारे में जानकारी देता है
और पढो »

पहले सूंड में पानी भरा फिर बच्ची के ऊपर उड़ेल दिया, शरारती हाथी का क्यूट वीडियो वायरलपहले सूंड में पानी भरा फिर बच्ची के ऊपर उड़ेल दिया, शरारती हाथी का क्यूट वीडियो वायरलElephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक शरारती सा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में हाथी Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »

सरकार करोड़ों लोगों को टोल टैक्स से छूट देने जा रही हैसरकार करोड़ों लोगों को टोल टैक्स से छूट देने जा रही हैभारत सरकार अब प्राइवेट वाहनों से 20 किलोमीटर तक के टोल टैक्स से छूट देगी। यह छूट उन लोगों को मिलेगी जिनकी गाड़ियों में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) लगा होगा। यह योजना फिलहाल कर्नाटक और हरियाणा के कुछ नेशनल हाईवे पर लागू है, लेकिन जल्द ही पूरे देश में लागू होगी।
और पढो »

टोल टैक्स से मुक्ति: 20 किमी तक निजी वाहन चलाएँ बिना टोल देकरटोल टैक्स से मुक्ति: 20 किमी तक निजी वाहन चलाएँ बिना टोल देकरसरकार ने GNSS सिस्टम वाले वाहनों को 20 किमी तक टोल टैक्स से मुक्त किया है। यह नियम शुरुआत में कुछ राज्यों में लागू होगा और जल्द ही देश भर में लागू किया जाएगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 12:19:46