श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 14 से 17 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे। इस दौरे में कर्ज कम करने और द्विपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके अगले हफ्ते, 14 से 17 जनवरी तक चीन का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा होगी। बीते साल प्रेसीडेंट पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने पहला विदेश दौरा भारत का किया था। भारत दौरे के करीब एक महीने बाद वह चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। दिसानायके के साथ विदेश मंत्री विजिथा हेरथ और परिवहन मंत्री बिमल रत्नायके भी बीजिंग जाएंगे। इस दौरे पर दिसानायके की चीन के साथ कर्ज और द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत होगी। उनकी इस यात्रा को भारत और
चीन के साथ संबधों में तालमेल बैठाने की कोशिश की तरह भी देखा जा रहा है।श्रीलंका सरकार के प्रवक्ता नलिंदा जयतिस्सा ने राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीजिंग दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान चीन सरकार के साथ कर्ज के बोझ को कम करने और द्विपक्षीय विकास सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। चीन, श्रीलंका का सबसे बड़ा कर्जदाता है। ऐसे में कर्ज के बोझ को कम करने की कोशिश इस दौरे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति की होगी। यह दौरा श्रीलंकाई राष्ट्रपति के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वह भारत के साथ-साथ चीन के साथ अपने संबंधों को संतुलित बनाए रखना चाहेंगे। दिसानायके ने भारत को दिया था बड़ा भरोसादिसानायके बीते साल सितंबर में राष्ट्रपति बने थे। दिसानायके मार्क्सवादी-लेनिनवादी विचारधारा वाली JVP के नेता है। JVP को भारत विरोधी और चीन समर्थक माना जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों में JVP ने अपनी छवि बदली है। दिसानायके ने गुटनिरपेक्ष विदेश नीति अपनाने का वादा किया है और भारत से बेहतर संबंधों का भरोसा दिया है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा था, 'मैंने भारतीय नेता को आश्वासन दिया है कि श्रीलंका अपनी धरती का इस्तेमाल भारत की सुरक्षा या क्षेत्रीय स्थिरता के खिलाफ किसी भी तरह से नहीं होने देगा।' उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि श्रीलंका की सरकार भारत के साथ सहयोग को बढ़ावा देने को बहुत महत्व देती है। ट्रंप का शपथ ग्रहण के दिन झुका रहेगा अमेरिकी झंडा, ये है असली वजहदिसानायके की हाल ही में हुई भारत यात्रा पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि भारत, श्रीलंका के साथ अपने संबंधों को लेकर बहुत सकारात्मक है। राष्ट्रपति दिसानायके की भारत यात्रा के दौरान कई समझौते हुए थे
श्रीलंका राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके चीन कर्ज द्विपक्षीय सहयोग भारत
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
श्रीलंका के राष्ट्रपति बोधगया पहुंचेश्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। उन्होंने मंगलवार को बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की।
और पढो »
अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायकेअपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के हितों के खिलाफ नहीं होने देंगे : श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके
और पढो »
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के दौरे के भारत के लिए क्या हैं मायने?अनुरा कुमारा दिसानायके वामपंथी नेता हैं और उन्होंने वामपंथी पार्टियों के गठबंधन नेशनल पीपल्स पावर से चुनाव लड़ा था. इसकी राजनीति को भारत विरोधी माना जाता रहा है.
और पढो »
श्रीलंका के राष्ट्रपति बोधगया पहुंचे, भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना कीश्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत की तीन दिनों की अधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने मंगलवार को बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की।
और पढो »
पहली विदेश यात्रा पर 15 दिसंबर को भारत आएंगे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके15-17 दिसंबर की यात्रा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद दिसानायके की पहली विदेश यात्रा है. जानकारी के अनुसार, भारत दौरे का निमंत्रण विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया था, जिन्होंने दिसानायके की जीत के एक पखवाड़े से भी कम समय बाद कोलंबो का दौरा किया था.
और पढो »
श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके 15 दिसंबर को आएंगे भारत, पदभार ग्रहण करने के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय यात्राश्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके 15 दिसंबर को आएंगे भारत, पदभार ग्रहण करने के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा
और पढो »