नखासा थाना पुलिस ने हिंसा के दौरान पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य महिलाओं की तलाश जारी है।
संवाद सहयोगी, संभल । नखासा थाना पुलिस ने हिंसा के दौरान पुलिस के काफिले पर पथराव करने वाली महिला को प्रकाश में आने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य महिला ओं की तलाश में जुटी है। मालूम हो कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद में न्यायालय के आदेश पर एडवोेकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पथराव और फायरिंग के साथ आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं जामा मस्जिद के अलावा हिंदुपुरा खेड़ा के अलावा नखासा तिराहे पर भी उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और वाहनों में आगजनी की थी। इतना ही
नहीं कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के काफिले पर छत से पथराव किया था। हिंदुपुरा खेड़ा में भी महिलाओं ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस वीडियो के आधार पर हिंदुपुरा खेड़ा से तीन महिलाओं को पहले ही पथराव करने के आरेाप में जेल भेज चुकी है। इसी क्रम में पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में शामिल नखासा थाना क्षेत्र के हिंदुपुरा खेड़ा निवासी जिकरा पत्नी शुहेब को हसनपुर रोड स्थित पक्का बाग से गिरफ्तार किया है। इस आरोपित महिला ने डीआईजी और एसपी के काफिले पर पथराव किया था। पथराव करने वाली बाकी आरोपित महिलाओं की भी पहचान की जा रही है। नखासा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी शाह फैसल ने बताया कि हिंसा में शामिल हिंदुपुरा खेड़ा निवासी जिकरा को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। इस आरोपित महिला ने पुलिस के काफिले पर पथराव किया गया था। सीओ पर फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार इससे पहले हिंसा के दौरान पुलिस कर्मियों से कारतूस लूटने के बाद सीओ सिटी अनुज चौधरी पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से लूटे गए पांच कारतूस व एक तमंचा भी बरामद किया गया था। बता दें कि 24 नवंबर को शहर में जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। वहां पर मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने फायरिंग, आगजनी और बेशुमार पथराव किया था। इस हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और 30 से अधिक पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे। इस मामले में सात केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 35 लोगों को नामजद करते हुए 3,750 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। अभी तक 51 बवालियों को गिरफ़्तार कर जेल भी भेजा जा चुका था
हिंसा पथराव महिला गिरफ्तार पुलिस संभल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
SP केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन गिरफ्तारUP News: संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के दौरान एसपी केके बिश्नोई पर गोली चलाने वाले आरोपी तिल्लन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
और पढो »
संभल हिंसा: दिल्ली से गिरफ्तार दो आरोपीसंभल में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली बाटला हाउस से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
अश्लील रील बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाधनैारी के पास गंगनहर में अश्लील और खतरनाक स्टंट वाली रील बनाने वाले महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
और पढो »
संभल हिंसा: सात उपद्रवियों को गिरफ्तार, 91 और की तलाशसंभल हिंसा मामले में पुलिस ने सात उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में जुटी है और 91 नए उपद्रवियों की पहचान की गई है।
और पढो »
संभल हिंसा: सीओ पर फायर करने वाला आरोपित गिरफ्तार, दिल्ली में कर रहा था मजदूरीसंभल हिंसा में पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटकर सीओ सिटी अनुज चौधरी पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटे गए पांच कारतूस और एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से कारतूस लूटे थे और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी पर भी फायरिंग की...
और पढो »
हिंसा के बाद दो आरोपितों को जेल भेजासंभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपितों की तलाश जारी रखी है।
और पढो »