संसद परिसर में धक्का-मुक्की: भाजपा पर आरोप लगाया राहुल गांधी ने किया अहंकारी व्यवहार

राजनीति समाचार

संसद परिसर में धक्का-मुक्की: भाजपा पर आरोप लगाया राहुल गांधी ने किया अहंकारी व्यवहार
राहुल गांधीअनुराग ठाकुरसंसद
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 53%

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की की घटना में अहंकारी और कानून से ऊपर होने की भावना के कारण अवहेलना करने का आरोप लगाया।

एनआइ, नई दिल्ली। संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अहंकारी होने और कानून से ऊपर होने की भावना के कारण उसकी अवहेलना करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, 'आज संसद में एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसे कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी ने अंजाम दिया। कांग्रेस और राहुल को कानून तोड़ने की आदत है। राहुल का अहंकार उन्हें यह विश्वास दिलाता है कि वह कानून से ऊपर हैं। घटना के बावजूद राहुल का

अहंकार बरकरार रहा और वह घायल सांसदों से मिले बिना ही चले गए।' भाजपा सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी का व्यवहार न केवल गैरजिम्मेदाराना है, बल्कि संसदीय मर्यादा और कानून-व्यवस्था को भी चुनौती देता है। यह वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने अपनी ही सरकार के अध्यादेश को फाड़ दिया था। ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब आंबेडकर का बार-बार अपमान किया। जब कांग्रेस हर दिन विरोध करती है, तो कोई उनसे सवाल नहीं करता। जब भाजपा सांसदों ने विरोध किया, तो राहुल गांधी और उनके साथियों ने जबरन घुसकर धक्का-मुक्की की।' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का आचरण जानबूझकर किया गया और दुर्भावनापूर्ण था। सांसद नहीं कर पाएंगे संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी दल के सांसद को संसद भवन के किसी गेट पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाए। संसद भवन के मकर द्वार पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्षी सांसदों के बीच आज सुबह हुई अफरा तफरी और हंगामे के बाद यह निर्देश जारी किए गए हैं। स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को निर्देश जारी किए हैं कि वे संसद के किसी भी प्रवेश द्वार को अवरुद्ध न करें या वहां विरोध प्रदर्शन न करें। राहुल गांधी ने शारीरिक बल का प्रयोग किया: भाजपा बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर को लेकर कई गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की झड़प हो गई। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर शारीरिक बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। धक्कामुक्की में दो भाजपा सांसद घायल हो गए। यह भी पढ़ें- 'सांसद नहीं कर पाएंगे संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

राहुल गांधी अनुराग ठाकुर संसद भाजपा कांग्रेस धक्कामुक्की संसदीय मर्यादा कानून-व्यवस्था

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

संसद में धक्का-मुक्की पर राहुल और खड़गे प्रेस कॉन्फ्रेंससंसद में धक्का-मुक्की पर राहुल और खड़गे प्रेस कॉन्फ्रेंसराहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। भाजपा ने सुबह राहुल गांधी पर संसद में धक्का-मुक्की के आरोप लगाए थे।
और पढो »

राहुल गांधी पर धक्का मुक्की का आरोप, भाजपा सांसद ने दर्ज कराई शिकायतराहुल गांधी पर धक्का मुक्की का आरोप, भाजपा सांसद ने दर्ज कराई शिकायतसंसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने धक्का मुक्की का आरोप लगाया है।
और पढो »

संसद में धक्का-मुक्की के बाद हंगामा, दो BJP सांसद घायलसंसद में धक्का-मुक्की के बाद हंगामा, दो BJP सांसद घायलसंसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन, ओडिशा और फर्रुखाबाद से सांसदों को धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगी, दोनों ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया।
और पढो »

संसद परिसर में धक्का-मुक्की: राहुल गांधी पर BJP सांसदों का आरोपसंसद परिसर में धक्का-मुक्की: राहुल गांधी पर BJP सांसदों का आरोपBJP और कांग्रेस के बीच संसद परिसर में गुरुवार को धक्का-मुक्की की घटना हुई. BJP सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोटें आई हैं.
और पढो »

संसद में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लगाया धक्का-मुक्की का आरोपसंसद में विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी ने लगाया धक्का-मुक्की का आरोपलोकसभा में संसद भवन परिसर में इंडिया ब्लॉक के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबडेकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विपक्षी सांसदों ने बीजेपी सांसदों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।
और पढो »

संसद भवन में धक्का-मुक्की, राहुल गांधी पर भाजपा का आरोपसंसद भवन में धक्का-मुक्की, राहुल गांधी पर भाजपा का आरोपबाबा साहेब आंबेडकर के अपमान से संबंधित मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद भवन परिसर में धक्का-मुक्की हो गई। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। भाजपा ने राहुल गांधी को धक्का-मुक्की का जिम्मेदार ठहराया है और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 23:06:18