सऊदी अरब के लाल सागर तट पर रेगिस्तान के अंदर निर्माणाधीन नियोम शहर, सऊदी अरब के लिए एक सपनों का शहर बनने की उम्मीद रखता है। 1.5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक खर्च वाला यह प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से सफलता की बजाय एक सफेद हाथी साबित हो रहा है।
सऊदी अरब के लाल सागर तट पर रेगिस्तान के अंदर नियोम नाम से एक अत्याधुनिक शहर का निर्माण चल रहा है। यह प्रोजेक्ट धरती पर वर्तमान समय में सबसे बड़ा निर्माण प्रोजेक्ट माना जा रहा है। नियोम शहर को बसाने के लिए शुरू में 500 अरब डॉलर के खर्च का अनुमान था लेकिन अब कहा जा रहा है कि 1.
5 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक खर्च होगा। सऊदी ने नियोम पर पहले ही अरबों डॉलर खर्च कर दिए हैं। सऊदी अरब के लिए नियोम शहर सफेद हाथी साबित हो रहा है। सऊदी ने जहां अरबों डॉलर खर्च कर दिए हैं, वहीं इससे उसे कोई लाभ नहीं हो रहा है। इस वजह से सऊदी सरकार को अपनी रणनीति बदलने के मजबूर होना पड़ा है। नियोम शहर में 106 मील लंबी दो शीशे की इमारतों को बनाने का प्लान है। यह इमारतें 106 फुट ऊंची होंगी और इसमें 90 लाख लोग रह सकेंगे। सऊदी को उम्मीद है कि नियोम उसके लिए दुबई की तरह कमाई का साधन बनेगा। सऊदी अरब की सरकार विजन 2030 पर काम कर रही है। सऊदी को उम्मीद है कि नियोम शहर में जमकर विदेशी पर्यटक और अरबपति आएंगे और इसे अपना ठिकाना बनाएंगे। इससे तेल से होने वाली उसकी आय पर से निर्भरता कम होगी। सऊदी अरब इस गीगाप्रोजेक्ट पर आ रहे भारी खर्च से परेशान हो गया है और उसने नियोम शहर को बनाने में आ रहे खर्चों में भारी कटौती कर दी है। इसकी एक वजह सऊदी की तेल से होने वाली कमाई में कमी है। विशेषज्ञों का कहना है कि नियोम प्रोजेक्ट पर आने वाला खर्च कम नहीं होने जा रहा है लेकिन उससे कमाई नहीं होने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नियोम के कई प्रोजेक्ट में भारी कमी की जा सकती है। सऊदी अरब के अधिकारियों को अनुमान है कि आने वाले अभी कई सालों तक नियोम प्रोजेक्ट घाटे में ही रहेगा। उनका यह भी दावा है कि वे इसके लिए तैयार हैं। इस बीच सऊदी प्रिंस ने नियोम के विवादास्पद सीईओ को हटा दिया है
नियोम शहर सऊदी अरब विजन 2030 डॉलर निर्माण गीगाप्रोजेक्ट तेल आर्थिक संकट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सऊदी प्रिंस का सपना पड़ेगा भारी! दुनिया का 20 % स्टील निगल लेगा रेगिस्तानी स्वर्गसऊदी अरब यूएई के दुबई शहर को मात देने के लिए लाल सागर के तट पर नियोम शहर को बसा रहा है। इस शहर को बसाने पर सऊदी अरब पानी की तरह से पैसा बहा रहा है। नियोम शहर के निर्माण के दौरान कई मजदूरों की मौत भी हो गई। अब खबर आई है कि इस नियोम गीगाप्राजेक्ट को पूरा करने के लिए दुनिया के 20 प्रतिशत स्टील का इस्तेमाल किया...
और पढो »
सऊदी के रेगिस्तान में बना अरबपतियों का 'स्वर्ग', नियोम की तस्वीरें उड़ा रहीं होशसऊदी अरब ने विजन 2030 पर काम करते हुए आखिरकार अपने नियोम शहर का पहला चरण पूरा कर लिया है। नियोम के लग्जरी आइसलैंड डेस्टिनेशन सिंदालाह का आधिकारिक रूप से उद्घाटन कर दिया गया है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नियोम शहर को बसाने के लिए पानी की तरह से पैसा बहा रहे हैं। इस पर पूरी दुनिया की नजर...
और पढो »
"वह इस बार...", चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी, यह खिलाड़ी नीलामी में पाएगा सबसे ज्यादा रकमMega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन का आयोजन इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्द शहर में होगा
और पढो »
सऊदी को भारी पड़ा रेगिस्तान में कांच का स्वर्ग बनाना, खजाना खाली, ऐक्शन में प्रिंससऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को रेगिस्तान के अंदर नियोम शहर बसाना अब बहुत भारी पड़ रहा है। इसी वजह से अब नियोम शहर के आकार में बदलाव किया जा रहा है। नियोम गीगाप्राजेक्ट को अब कम किया जा रहा है और खेल प्रतियोगिताओं से जुड़े प्रॉजेक्ट को प्राथमिकता दिया जा रहा है। सऊदी सरकार ने नियोम के सीईओ को भी बर्खास्त कर दिया...
और पढो »
दस साल लगातार, लंदन चुना गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहरदस साल लगातार, लंदन चुना गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर
और पढो »
GK Quiz: भारत के किस शहर को तालों का शहर कहा जाता है?General Knowledge Quiz: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए जनरल नॉलेज के सवालों के जरिए परीक्षा में पूछे जाने वाले GK सेक्शन की तैयारी कर सकते हैं.
और पढो »