आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने फर्रुखाबाद जेल में बंद पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला और फर्जी एनकाउंटर, महिला उत्पीड़न और समाजवादियों पर निशाना बनाए जाने जैसे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी मुखिया अखिलेश यादव द्वारा हरिद्वार में किया गया गंगा स्नान भी फर्जी नहीं है और जल्द ही प्रयागराज कुंभ में भी गंगा स्नान करने जाएंगे।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद ने दोपहर को यहां सेंट्रल जेल में बंद पार्टी के विधायक से भेंट की। इसके बाद उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। महिला उत्पीड़न व पुलिस हिरासत में लोगों की मौत होने की घटनाएं बढ़ी हैं। समाजवादियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया की गंगा स्नान करते जो वीडियो वायरल हो रहा है वह फर्जी नहीं है। उन्होंने अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। जल्द ही हम
लोग प्रयागराज कुंभ भी जाएंगे। विधायक रमाकांत यादव से मिलने थे सांसद आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को यहां सेंट्रल जेल में बंद पार्टी के विधायक रमाकांत यादव से भेंट की। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में फर्जी मुकदमे, एनकाउंटर व पुलिस हिरासत में लोगों की मौत के अलावा और क्या काम हो रहा है, कोई विकास नहीं हो रहा। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी बढ़ी हैं। समाजवादियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सपा की विचारधारा वाले लोगों का भी उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि रमाकांत यादव वर्तमान में विधायक हैं। वह कई बार विधायक व सांसद भी रहे। उन्हें जेल में सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। उनके दांत में तकलीफ है, अन्य परेशानियां भी हैं। समाजवादियों को न्यायालय पर पूरा भरोसा है। विधायक की एक मुकदमे को छोड़कर अन्य मुकदमों में जमानत हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने बैकहो लोडर कार्रवाई पर कुछ राहत दी है। जल्द ही प्रयागराज कुंभ में भी गंगा स्नान करेंगे सपा मुखिया की गंगा स्नान करते वीडियो वायरल होने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह फर्जी नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया था। वह लोग जल्द ही प्रयागराज कुंभ में भी गंगा स्नान करने जाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे
सपा धर्मेंद्र यादव रमाकांत यादव फर्जी एनकाउंटर महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश सरकार अखिलेश यादव गंगा स्नान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
यूपी के बस्ती में पति-पत्नी का आपस में ही बवालएक पति और उसकी पत्नी ने एक दूसरे पर रेप और फर्जी शादी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
और पढो »
अन्नामलाई ने तमिलनाडु सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, यौन उत्पीड़न मामले में विरोध तेज कियाबीजेपी प्रमुख अन्नामलाई ने तमिलनाडु में एक छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले को लेकर डीएमके सरकार और पुलिस पर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस की 'राउडी लिस्ट' में शामिल नहीं किया गया क्योंकि उसका डीएमके नेताओं से संबंध है. अन्नामलाई ने प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक डीएमके सरकार सत्ता से बाहर नहीं होगी तब तक वह चप्पल नहीं पहनेंगे.
और पढो »
तमिलनाडु यूनिवर्सिटी में छात्रा से यौन उत्पीड़न: राजनीतिक तनाव और सुरक्षा बढ़ोतरीअन्ना यूनिवर्सिटी में एक छात्रा पर कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी ने सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
और पढो »
आशीष पटेल की सीएम योगी से मुलाकात, आरोपों की जांच का आश्वासनआशीष पटेल, जिन्होंने यूपी सरकार और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए थे, ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। सीएम योगी ने आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया।
और पढो »
सुप्रिया सुले का मुख्यमंत्री फडणवीस पर तंज: केवल वे ही सक्रिय हैं, अन्य मंत्री निष्क्रियएनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार में स्पष्टता नहीं होने और मुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा अन्य मंत्रियों की निष्क्रियता पर तंज कसा है।
और पढो »
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने लगाया महिला विरोधी आरोपभाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। कांग्रेस ने इस पर भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
और पढो »