वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 दिसंबर यानी आज सफला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 दिसंबर यानी आज सफला एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष पौष महीने में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर प्रातः काल यानी सुबह से मंदिरों में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। वहीं, सामान्य जन अपने घरों पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर रहे हैं। साथ ही एकादशी का व्रत रख रहे हैं। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी पर कई मंगलकारी योग बन
रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का पंचांग (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024) जानते हैं- शुभ मुहूर्त पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज यानी 26 दिसंबर को दिन भर है। वहीं, एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी। साधक अपनी सुविधा के अनुसार समय पर आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं। साधक 27 दिसंबर के दिन सुबह 07 बजकर 12 मिनट से लेकर 09 बजकर 16 मिनट के मध्य पारण कर सकते हैं। योग ज्योतिषियों की मानें तो पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के शुभ अवसर पर सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। यह योग दिन भर है। इस योग का समापन रात 10 बजकर 24 मिनट पर होगा। इस दिन शिववास योग का भी संयोग बन रहा है। वहीं, पौष एकादशी पर स्वाति और विशाखा योग का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, बव एवं बालव करण का संयोग है। इन योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज का पंचांग (आज का पंचांग 26 दिसंबर 2024) सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट पर चन्द्रोदय- ब्रह्म बेला 03 बजकर 48 मिनट पर (27 नवंबर) चंद्रास्त- दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक अशुभ समय राहुकाल - दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक गुलिक काल - सुबह 09 बजकर
सफला एकादशी पौष माह भगवान विष्णु लक्ष्मी पूजा शुभ योग
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सफला एकादशी: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, पूरी होंगी मनोकामनाएं26 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और एकादशी का व्रत रखें।
और पढो »
सफला एकादशी 2024: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधिसफला एकादशी 2024 की तिथि, पारण समय और शुभ मुहूर्त के बारे में जानें। इस साल सफला एकादशी पर सुकर्मा और वैधृति योग का खास संयोग बनने जा रहा है।
और पढो »
सफला एकादशी व्रत, तिथि और महत्वयह लेख पौष माह की सफला एकादशी व्रत के बारे में जानकारी दे रहा है।
और पढो »
26 नवंबर 2024 का पंचांग: उत्पन्ना एकादशी और भगवान विष्णु की आराधना26 नवंबर 2024 का पंचांग देखते हुए, यह दिन अगहन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है और उत्पन्ना एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु की आराधना का दिन है.
और पढो »
सफला एकादशी पर ये उपाय कराएँ धन-संपत्ति का लाभसफला एकादशी पर आर्थिक संकट दूर करने के लिए अष्टलक्ष्मी की पूजा और विष्णु भगवान का अभिषेक करें.
और पढो »
सफला एकादशी 2024: तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्तसफला एकादशी 26 दिसंबर 2024 को गुरुवार को मनाई जाएगी. यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और सफलता प्राप्ति के लिए प्रसिद्ध है.
और पढो »