सफला एकादशी 26 दिसंबर को है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है और एकादशी का व्रत रखा जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी 26 दिसंबर को है। यह पर्व जगत के नाथ भगवान विष्णु को समर्पित होता है। अतः सफला एकादशी के दिन भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि एकादशी का व्रत करने से साधक को बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। साधक श्रद्धा भाव से लक्ष्मी
नारायण जी की उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो सफला एकादशी के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से श्रीहरि और धनश्री की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जप करें। यह भी पढ़ें: इन 2 योग में मनाई जाएगी सफला एकादशी, प्राप्त होगा अक्षय फल पूजा मंत्र 1. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥ 2. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥ 3. शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम् । प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये ॥ 4. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा: 5. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये: अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥ 6. तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया ।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया ।। 7. ऊँ श्री त्रिपुराय विद्महे तुलसी पत्राय धीमहि तन्नो: तुलसी प्रचोदयात।। वृंदा,वृन्दावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी | पुष्पसारा,नंदिनी च तुलसी,कृष्णजीवनी ।। एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम | य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत।। 8. ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु । यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्”।। 9. ॐ देवानां च ऋषीणां च गुरु कांचन संन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।। 10. ॐ अंगिरो जाताय विद्महे वाचस्पतये धीमहि तन्नो गुरु प्रचोदयात्।
सफला एकादशी विष्णु एकादशी व्रत पूजा मंत्र
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सफला एकादशी 2024: जीवन में सफलता के लिएसफला एकादशी 2024 कब है, महत्व, पूजा विधि, और इस दिन क्या करें-क्या न करें
और पढो »
सफला एकादशी: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, पूरी होंगी मनोकामनाएं26 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सफला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और एकादशी का व्रत रखें।
और पढो »
सफला एकादशी 2024: पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्रसफला एकादशी 2024 का व्रत 26 दिसंबर 2024 को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सफलता मिलती है। सफला एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक है।
और पढो »
सफला एकादशी 2024: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधिसफला एकादशी 2024 की तिथि, पारण समय और शुभ मुहूर्त के बारे में जानें। इस साल सफला एकादशी पर सुकर्मा और वैधृति योग का खास संयोग बनने जा रहा है।
और पढो »
सफला एकादशी पर विष्णु नहीं उनके इस अवतार की करें पूजा, पैसों से भर जाएगा आपका घरसफला एकादशी पर तुलसी परिक्रमा, दीया जलाना और राम दरबार की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और प्रेम बना रहेगा
और पढो »
सफला एकादशी 2024: मेष, तुला और मीन राशि के लिए शुभसफला एकादशी व्रत के शुभ फल और ज्योतिषीय प्रभावों के बारे में जानें।
और पढो »