Beyond the Breaking News

समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील

राजनीति समाचार

समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील
CJPअभिजीत दिपकेदिल्ली एयरपोर्ट

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण बड़ी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम लोगों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है।

समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील की; 6 जून को अपने भारत लौटने पर बुलाया थाकॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 6 जून को भारत लौटने से पहले अपने पुरानी अपील से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने 4 जून को रात 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी कर समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर न आने की अपील की है। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद समर्थकों से एयरपोर्ट पहुंचने का आह्वान किया था। अब उन्होंने कहा है कि उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिलने के कारण बड़ी भीड़ जुट सकती है, जिससे आम लोगों और सुरक्षा व्यवस्था को परेशानी हो सकती है। अभिजीत ने कहा- मैं एयरपोर्ट से पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत लूंगा। आप सब लोग वहीं आइए। एयरपोर्ट पर भीड़ जमा करने की जरूरत नहीं है। हमें जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो मैसेज पर कहा था कि उन्हें भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन होने वाला है। CJP ने 4 जून को दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के तीन प्रवक्ता पहली बार अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच आए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को दोहराया और कहा इसके लिए वे सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत को तैयार हैं। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने CBSE चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले को सिर्फ दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केवल तबादलों से समस्या का समाधान नहीं होगा। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग थाने जाएंगे। पार्टी ने देशभर के युवाओं से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने दावा किया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। CJP नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था और राजनीति क तंत्र को लेकर युवाओं की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है।कैसे और क्यों बनी कॉकरोच जनता पार्टी कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसे अभिजीत दिपके ने बनाया है। CJP बनाने वाले अभिजीत दिपके 30 साल के हैं। वे महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स कर रहे हैं। अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में वे AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार सामग्री बनाते थे। एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिलने पर वे अमेरिका शिफ्ट हो गए। अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।बेरोजगारों को कॉकरोच कहना क्या सही: पूर्व CJI बोले- जज भी इंसान, कोई शब्द निकल जाता है, सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जाता है पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने गुरुवार को दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट में बेरोजगारों को 'कॉकरोच' और 'पैरासाइट' जैसे शब्द कहे गए, आप इसे कैसे देखते हैं?

इस पर उन्होंने कहा- इस बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जज भी इंसान हैं।कुछ मरीजों के गायब होने पर लोगों का हंगामा; पुलिस बोली- दूसरे अस्पताल में हैंBJP ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल को दिया टिकट; 18 जून को डाले जाएंगे वोटएमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशीजेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर हादसा, 1 मजदूर फंसा, रेस्क्यू जारी; 11 जिलों में तूफान-बारिशराजस्थान में गहराया जलवायु संकटदौसा में आंधी के बाद तेज बारिश, अलर्ट जारीबालूगंज में नगर-निगम ने 7 मकान गिराने को नोटिस दिएस्थायी समिति की अध्यक्ष ने लगाई अफसरों को फटकारजोधपुर में न्यूनतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

CJP अभिजीत दिपके दिल्ली एयरपोर्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जंतर-मंतर

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कॉकरोच जनता पार्टी से गठबंधन करना चाहते हैं कांग्रेस नेता! अभिजीत दीपके को दिया ये सुझाव | Cockroach Janta Party Digital Political Movement Online India Congress Leader Udit Raj Suggestion Viralकॉकरोच जनता पार्टी से गठबंधन करना चाहते हैं कांग्रेस नेता! अभिजीत दीपके को दिया ये सुझाव | Cockroach Janta Party Digital Political Movement Online India Congress Leader Udit Raj Suggestion Viralकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक वायरल डिजिटल आंदोलन है, जो सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ असंतोष और युवाओं की नाराजगी का प्रतीक माना जा रहा है।
और पढो »

कॉकरोच जनता पार्टी: एक दुनिया जो लोगों के अनुभव से मेल खाती हैकॉकरोच जनता पार्टी: एक दुनिया जो लोगों के अनुभव से मेल खाती हैCJP एक मीनिंगप्लेक्स लेकर आई है जो लोगों को वही दुनिया दिखाती है जिसमें वे पहले से खुद को देख रहे थे।
और पढो »

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और X को नोटिस जारी कियादिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार और X को नोटिस जारी कियादिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर केंद्र सरकार और X को नोटिस जारी किया है।
और पढो »

क्या Cockroach Janta Party देश विरोधी? Abhijeet Dipke के प्रत्यर्पण की इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका, क्या है पूरा मामलाक्या Cockroach Janta Party देश विरोधी? Abhijeet Dipke के प्रत्यर्पण की इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका, क्या है पूरा मामलाइलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में एक याचिका के जरिए, CJP और इसके सभी सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की NIAऔर ED से जांच कराने की मांग की ही गई है।
और पढो »

भारत आ रहे CJP संस्थापक: US की नौकरी छोड़ अभिजीत दिपके छह को पहुंचेंगे दिल्ली, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शनभारत आ रहे CJP संस्थापक: US की नौकरी छोड़ अभिजीत दिपके छह को पहुंचेंगे दिल्ली, जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शनCJP founder Abhijit to return India demanding Dharmendra Pradhan resign and raising issues concerning students- भारत आ रहे CJP संस्थापक: US की नौकरी छोड़ अभिजीत दिपके छह को पहुंचेंगे दिल्ली,
और पढो »

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ताCJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं के नामों का किया एलान, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ताCJP: कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ताओं की घोषणा की, खोजी पत्रकार सौरव दास को बनाया मुख्य प्रवक्ता cjp cockroch janta party announce spokesperson
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 00:27:47