समुद्री बैक्टीरिया ने वायरस से बचने का एक नया तरीका खोजा है

विज्ञान समाचार

समुद्री बैक्टीरिया ने वायरस से बचने का एक नया तरीका खोजा है
समुद्री बैक्टीरियावायरसप्रतिरोध
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 67 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

इजरायली शोधकर्ताओं ने समुद्री बैक्टीरिया में वायरस से बचाव के लिए एक नई प्रणाली की खोज की है। यह प्रणाली बैक्टीरिया को वायरस के हमलों से बचाने में मदद करती है।

इजरायली शोध कर्ताओं ने समुद्री बैक्टीरिया में एक ऐसी प्रणाली की खोज की है जो उन्हें वायरस के हमलों से बचाती है। नेचर माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित एक नए अध्ययन ने बैक्टीरिया और फेज, जो बैक्टीरिया को संक्रमित करने वाला वायरस है, के बीच संघर्ष पर फोकस किया। इस निरंतर संघर्ष से समुद्री वातावरण में इन दोनों आबादी का आपसी विकास होता है।कुछ क्षेत्रों में वायरल संक्रमण से बैक्टीरिया की बड़ी आबादी में बहुत कमी आ जाती है और बिना प्रतिरोध तंत्र के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।अध्ययन से पता चला है कि

बैक्टीरिया वायरस के खिलाफ एक निष्क्रिय रक्षा तंत्र का उपयोग करते हैं, जिसमें प्रोटीन निर्माण में अणुओं की अत्यंत कम खुराक शामिल है। शोध ने समुद्री जीवाणु सिनेकोकस और फेज सिन9 के बीच के संबंधों की भी जांच की गई।सिनेकोकस इसमें बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करता है और ऑक्सीजन का उत्पादन करता है जो समुद्री जीवन के लिए इसे बेहद ही महत्वपूर्ण बनाता है।शोधकर्ताओं ने पाया कि साइनेकोकोकस सिन9 का प्रतिरोध करके ट्रांसफर आरएनए के स्तर को कम करता है, जो जीन के लिए एक आवश्यक अणु है।जब टीआरएनए का स्तर सामान्य होता है, तो बैक्टीरिया वायरस के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, लेकिन जब टीआरएनए का स्तर कम हो जाता है, तो प्रतिरोध बढ़ जाता है।प्रतिरोध का यह पैटर्न निष्क्रिय है, जिसमें कुछ अंतःकोशिकीय कार्यों का खत्म होना बैक्टीरिया की वायरल संक्रमण से बचने की क्षमता को बढ़ाता है।शोधकर्ताओं ने पाया कि यह प्रतिरोध फेज को बैक्टीरिया कोशिका में प्रवेश करने से नहीं रोकता है, बल्कि नए वायरस के निर्माण को रोकता है, जिससे बैक्टीरिया जीवित रह पाता है।शोधकर्ताओं ने इस शोध में पाया कि बैक्टीरिया ने धीरे-धीरे वायरस के हमले से बचने के लिए एक तरीका खोजा है, जिसका अर्थ है कि कम टीआरएनए स्तर वाले बैक्टीरिया लंबे समय तक जीवित रहे और इससे वायरस से सुरक्षित बैक्टीरिया की नई पीढ़ियां उत्पन्न हुई हैं।शोध में पाया गया कि यह प्रतिरोध की तकनीक केवल साइनेकोकोकस और सिन9 के बीच ही काम नहीं करती, बल्कि यह अन्य चीजों पर भी काम करती है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News Nation /  🏆 15. in İN

समुद्री बैक्टीरिया वायरस प्रतिरोध रक्षा तंत्र शोध

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

लक्षद्वीप में युद्धपोत का मलबा मिलालक्षद्वीप में युद्धपोत का मलबा मिलागोताखोरों ने लक्षद्वीप के पास एक युद्धपोत का मलबा खोजा। यह मलबा 17वीं और 18वीं शताब्दी में मध्य पूर्व और श्रीलंका को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग पर डूबने का शक है।
और पढो »

मुंबई और ठाणे में केबल टैक्सी का सपना साकार होगा?मुंबई और ठाणे में केबल टैक्सी का सपना साकार होगा?महाराष्ट्र के नए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने केबल टैक्सी की संभावना पर विचार किया है। यह ट्रैफिक जाम से निजात पाने का एक नया तरीका हो सकता है।
और पढो »

फ्लोर मॉप से कपड़े निचोड़ती महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोफ्लोर मॉप से कपड़े निचोड़ती महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोएक महिला ने फ्लोर मॉप का एक अनोखा इस्तेमाल करके कपड़े निचोड़ने का तरीका दिखाया है।
और पढो »

राजस्थानी स्टाइल दाल बाटी की परफेक्ट रेसिपीराजस्थानी स्टाइल दाल बाटी की परफेक्ट रेसिपीयह रेसिपी आसान तरीके से दाल बाटी बनाने का एक रोचक तरीका बताती है।
और पढो »

पुर्तगाल के समुद्र में खोजा गया 5000 टन सोना-चांदी का खजानापुर्तगाल के समुद्र में खोजा गया 5000 टन सोना-चांदी का खजानापुर्तगाल के पुरातत्वविद एलेक्जेंडर मॉन्टीरो ने समुद्र के नीचे 5000 टन से अधिक सोना-चांदी का एक विशाल खजाना खोजा है।
और पढो »

लोथल में नए समुद्री परियोजना से समुद्री धरोहर संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावालोथल में नए समुद्री परियोजना से समुद्री धरोहर संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावाभारत की समुद्री धरोहर को संरक्षित करने और वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोथल में एक नई समुद्री परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 16:16:55