समुद्र की गहराई में शार्क का डरावना हमला

विज्ञान समाचार

समुद्र की गहराई में शार्क का डरावना हमला
समुद्रशार्कवीडियो
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

समुद्र के जानवरों के वीडियो सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन एक वीडियो में एक शख्स को एक शार्क का घेरा में पहुंचना पड़ा।

समुद्र की गहराई में कई रहस्य हैं जिनके बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक लगातार शोध करते हैं। इन रहस्यों में से कई समुद्र में रहने वाले जीवों से जुड़े होते हैं। अक्सर समुद्र के जानवरों के बारे में वीडियो और तथ्य इंटरनेशनल मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं। कई लोग समुद्र की गहराई की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं और कई कंपनियां उन्हें यह सुविधा प्रदान करती हैं। लेकिन इस चक्कर में कई बार जानलेवा हादसे भी होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग समुद्र के अंदर का नज़ारा कैद करने के लिए

खुद को पिंजरे में बंद कर गहराई में गए। तभी उनके सामने एक बड़ी सी शार्क आ गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र की गहराई में एक शख्स पिंजरे के अंदर कैद होकर गया है। उसके हाथ में कैमरा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शायद किसी एडवेंचर्स से भरे टीवी प्रोग्राम के लिए शूट कर रहा होगा। ऑक्सीजन मास्क के साथ ये शख्स समुद्र के नजारे को कैद कर रहा होता है, तभी उसके सामने दैत्याकार शार्क आ जाती है। ऐसे में आमतौर पर उस शार्क को देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाता, लेकिन वो शख्स डरा नहीं। उसने कैमरा ऑन रखा और शार्क के मूवमेंट को कैप्चर करने लगा। लेकिन शार्क शायद शिकार के मूड में आई थी। वो तुरंत पिंजरे के पास चली जाती है। वो पिंजरे पर अटैक करने की कोशिश भी करती है। लेकिन पिंजरा टूट नहीं पाता। ऐसे में वो वहां से अगले ही पल रफूचक्कर हो जाती है। शार्क जब गहराई में जा रही होती है, तो पिंजरे में कैद एक दूसरा शख्स भी नजर आता है। ऐसे में लगता है कि ये लोग समुद्र की गहराई में बसी दूसरी दुनिया के वीडियो को कैद कर रहे थे। लेकिन अचानक शार्क का सामने आना, उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो गया। शार्क शिकार करने में असफल होते ही गहराई में चली गई। यह वीडियो यूट्यूब चैनल @smackme1 ने शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 5 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

News18 India /  🏆 21. in İN

समुद्र शार्क वीडियो शोध प्राणी खतरनाक

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मालदीव में टाइगर शार्क का डरावना हमलामालदीव में टाइगर शार्क का डरावना हमलाएक महिला गोताखोर इस आश्चर्यजनक घटना में बच गई, जब एक टाइगर शार्क ने उस पर हमला कर दिया. वीडियो यहाँ देखा जा सकता है.
और पढो »

उत्तराखंड में मदरसों की जांच के लिए फैसलाउत्तराखंड में मदरसों की जांच के लिए फैसलाउत्तराखंड सरकार ने मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चों को पढ़ने की जानकारी के बाद सभी जिलों में मदरसों की गहराई से जांच करने का फैसला लिया है।
और पढो »

मालदीव में टाइगर शार्क का हमला, गोताखोर को बाल-बाल बचावमालदीव में टाइगर शार्क का हमला, गोताखोर को बाल-बाल बचावमालदीव के हुलहुमाले द्वीप पर एक टाइगर शार्क ने एक गोताखोर के सिर को काटने की कोशिश की। किस्मत से गोताखोर बच गया और यह घटना कैमरे में कैद हो गई।
और पढो »

मालदीव में टाइगर शार्क का भयावह हमलामालदीव में टाइगर शार्क का भयावह हमलाएक टाइगर शार्क ने मालदीव में एक गोताखोर पर हमला किया, जिसकी घटना कैमरे में कैद हो गई।
और पढो »

पिलीभीत में आतंकवादी मुठभेड़: स्थानीय कनेक्शन की चर्चा, जांच शुरूपिलीभीत में आतंकवादी मुठभेड़: स्थानीय कनेक्शन की चर्चा, जांच शुरूपिलीभीत के पूरनपुर में हुए आतंकवादी मुठभेड़ के बाद स्थानीय कनेक्शन की चर्चाएं है। पुलिस अवैध गतिविधियों का पता लगाने और मामले की गहराई तक जांच कर रही है।
और पढो »

चीन बना रहा है दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम द्वीप हवाई अड्डाचीन बना रहा है दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम द्वीप हवाई अड्डाचीन का लियाओनिंग प्रांत, दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम द्वीप हवाई अड्डा बनाने की योजना बना रहा है। डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, समुद्र में एक कृत्रिम द्वीप पर बनाया जाएगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 13:07:53