पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव समाप्त होते ही उत्तरी शीतलहर तेजी से प्रवेश कर रही है। इस कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड, पाला और कोहरा छाया हुआ है।
सरगुजा संभाग में शीतलहर के चलते एक बार फिर पठार से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मैनपाट, सामरीपाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर पाला पड़ा। गुरुवार को संभाग मसरगुजा संभाग में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ठंड का पलटवार हुआ है। उत्तरी शीतलहर तेजी से प्रवेश हो रहा है। इस कारण तेजी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जो गुरूवार को गिरकर 4.
1 डिग्री पहुंच गया। इसके कारण मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।पाट इलाके में 1 डिग्री न्यूनतम तापमान संभाग के मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पाट क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाके में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री एवं सामरीपाट में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री दर्ज किया गया है। गुरूवार को पाट क्षेत्रों में जमकर पाला पड़ा। सुबह मैनपाट के मैदानों में पाले की चादर दिखी। तेज हवाओं के थमने एवं तापमान में गिरावट के कारण जमकर पाला पड़ रहा है। कुछ मैदानी इलाकों में भी पाले पड़े हैं।गुरुवार सुबह भी सरगुजा संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरा भी दिखा। हालांकि सुबह तक कोहरा छंट गया। मौसम में नमी कम होने और ज्यादा ठंड के कारण कोहरे का ज्यादा असर नहीं दिखा। सुबह तक कोहरा छंट गया। इससे पहले दो दिनों तक घना कोहरा दिखा था।मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही उत्तरी सर्द हवाएं तेजी से प्रवेश कर रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी। कुछ इलाकों में पाले भी पड़ सकते हैं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »
दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
और पढो »
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहराउत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरा से लोग परेशान हैं।
और पढो »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »
उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
और पढो »
भारत में कड़कड़ती ठंड और कोहरा: दिल्ली में बारिश की आशंकादेश में कड़ाके ठंड और कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
और पढो »