सर्द मौसम में कोहरा, 15 लोगों की मौत, 12 उड़ानों रद्द

राष्ट्रीय समाचार

सर्द मौसम में कोहरा, 15 लोगों की मौत, 12 उड़ानों रद्द
कोहरासर्द मौसमहवाई यात्रा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 53 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 51%

कोहरों से दिल्ली और अन्य शहरों में दृश्यता शून्य हो गई, जिससे हवाई यात्रा में देरी और रद्दियां हुईं। इससे 15 लोगों की मौत भी हो गई है।

सर्द मौसम में 15 लोगों की मौत कोहरे के कारण 12 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। 100 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ। कोहरे के चलते 51 ट्रेनें भी देर से चलीं। सर्द मौसम ने 15 लोगों की जान भी ले ली। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वर्षा व बर्फबारी में सड़क से फिसलकर एक वाहन शनिवार देर रात नाले में गिर गया। उसमें छह लोग सवार थे, जो रातभर वहीं पड़े रहे। सुबह जब हादसे का पता चला, तब तक ठंड से इनमें से चार की मौत हो चुकी थी। चालक समेत दो लापता हैं। यूपी में ठंड लगने से 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें हमीरपुर में

5, भदोही व महोबा में एक-एक मौत शामिल है। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। दिल्ली में साढ़े तीन घंटे दृश्यता शून्य घने कोहरे के चलते दिल्ली के पालम समेत कई इलाके में सुबह 4:00 बजे 7:30 बजे के बीच दृश्यता शून्य रही। इसका सीधा असर हवाई सेवा पर पड़ा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। श्रीनगर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी, जिसके चलते सुबह के समय दोनों जगहों से क्रमश: 10 और दो उड़ानों को रद्द करना पड़ा। 51 ट्रेनें चलीं देर से कोहरे के कारण 51 ट्रेनें भी देर से चलीं, जिनमें ज्यादातर देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली ट्रेनें शामिल हैं। जयपुर-बठिंडा तीन घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट पांच घंटे, सिरसा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चली। पहाड़ पर कोकेरनाग, मैदान में मंडला सबसे ठंडा जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान सबसे कम -8.1 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मंडला में सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में न्यूनतम पारा 9 डिग्री, गाजियाबाद व नोएडा में 8 डिग्री रहा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

कोहरा सर्द मौसम हवाई यात्रा मौत देरी

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सूडान के उत्तरी दारफुर में अर्धसैनिक बलों के हमले में 15 लोगों की मौतसूडान के उत्तरी दारफुर में अर्धसैनिक बलों के हमले में 15 लोगों की मौतसूडान के उत्तरी दारफुर में अर्धसैनिक बलों के हमले में 15 लोगों की मौत
और पढो »

बाकी जिलों में घने कोहरे का अलर्टबाकी जिलों में घने कोहरे का अलर्टराज्य में गुरुवार को ठंड से राहत मिली है। लेकिन 21 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
और पढो »

पाकिस्तान : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 15 घायलपाकिस्तान : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 15 घायलपाकिस्तान : सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 15 घायल
और पढो »

अमेरिका मौसम की मार झेल रहा है, हजारों उड़ानों में देरी और रद्दअमेरिका मौसम की मार झेल रहा है, हजारों उड़ानों में देरी और रद्दअमेरिका में तूफान और बर्फबारी के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हुईं। दक्षिण पूर्व में बवंडर और पश्चिम तट पर भारी बर्फबारी और तेज हवाओं का कारण बड़ा विघटन हुआ।
और पढो »

राजस्थान में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौतराजस्थान में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौतकरौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। कार और बस की टक्कर में 15 लोग घायल हैं।
और पढो »

मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, कई जिलों में कोहरामध्य प्रदेश में झमाझम बारिश, कई जिलों में कोहरामध्य प्रदेश में शुक्रवार-शनिवार के दरम्यान भारी बारिश हुई। कई जिलों में कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 05:06:49