Beyond the Breaking News

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है

Salman Khan News

सलमान बोले- जिंदगी में किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी: कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है
BollywoodFilm ScriptActor

Bollywood star Salman Khan reveals shocking truth about his career. Follow Dainik Bhaskar. मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं।

कहा- स्क्रिप्ट लिखी हैं, एक्टर ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैसलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में लीड रोल, सपोर्टिंग रोल और कैमियो मिलाकर कुल 120 से अधिक फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन पढ़ी नहीं हैं।' इंटरव्यू में सलमान ने अपनी लग्जरी घड़ियों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'आप मुझे महंगी घड़ियां पहने देखते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वो मेरी हैं।' उन्होंने मजाक में कहा कि कई घड़ियां उनके दोस्तों की होती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही अपनी वॉर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी होंगी। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 अप्रैल थी, जो टाल दी गई है और नई तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है।वहीं, सलमान ने एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अपनी दूसरी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका अस्थायी नाम SVC63 है।इसके अलावा, वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान डायरेक्टर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डी.

के. के साथ एक सुपरहीरो एक्शन फिल्म में भी काम कर सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट में वह करीना कपूर खान के साथ काम कर सकते हैं।सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। बतौर लीड सलमान पहली बार 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद वो 'साजन', 'हम आपके हैं कौन..!

' और 'करण अर्जुन' जैसी क्लासिक फिल्मों में नजर आए। हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार बुरी तरह फ्लॉप हो रही थीं। लेकिन, एक्टर ने हर बार जोरदार वापसी की।सलमान ने वॉन्टेड, सुल्तान और दबंग जैसी सुपरहिट फिल्में दी 2009 से लेकर 2016 तक एक्टर की ज्यादातर फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन भी किया। चाहे वो दबंग और दबंग 2 रही हों या फिर वॉन्टेड, रेडी और सुल्तान। एक्टर की कई फिल्में हिट रहीं। 2015 में आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसने पूरी दुनिया में 900 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। 2017 में सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट आई, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इसके बाद एक्टर टाइगर जिंदा है में नजर आए, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, फिल्म 'टाइगर 3' ने दुनिया भर में कुल 464-466.63 करोड़ रुपए का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म सिकंदर उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाई। 200 करोड़ रुपए के बजट वाली इस फिल्म ने 184.89 करोड़ रुपए कमाए।फैंस की रिक्वेस्ट पर उतारा, फोटो क्लिक करवाई; बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर भी देंगी परफॉर्मेंसपहली बार भारत में परफॉर्म करने वाले थे रैपर, ऑर्गनाइजर बोले- सुरक्षा हमारी प्राथमिकताफैन ने कहा- थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है; एक्ट्रेस ने किया रिएक्टप्रयागराज में सुबह से धूप ने किया बेहालबीमार गायों के लिए लगाया सवा लाख का कूलर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Bollywood Film Script Actor Hindi Cinema Actor Statement Entertainment News Bollywood Actor

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM मोदी की अपील की अनदेखी पड़ी भारी: ग्वालियर से भिंड तक 100 गाड़ियों का काफिला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की छुट्टीPM मोदी की अपील की अनदेखी पड़ी भारी: ग्वालियर से भिंड तक 100 गाड़ियों का काफिला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की छुट्टीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील की अनदेखी पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई. भिंड किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को 120 गाड़ियों के काफिले की वजह से पद से हटाया गया.
Read more »

120 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, भिंड में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्त120 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन पड़ा भारी, भिंड में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति निरस्तभिंड में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को 120 गाड़ियों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने पर पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक जाम करने और प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत अपील की अनदेखी के कारण की गई।
Read more »

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: 1350 किमी लंबाई, रफ्तार 120 km, 8 लेन और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं- जानें ताजा स्टेटसदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: 1350 किमी लंबाई, रफ्तार 120 km, 8 लेन और वर्ल्ड क्लास सुविधाएं- जानें ताजा स्टेटसDelhi-Mumbai Expressway Update: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर दिल्ली और मुंबई के बीच लगने वाला यात्रा का समय घटकर मात्र 12 घंटे रह जाएगा। यह देश की अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
Read more »

बिहार में 1.40 लाख दाखिल खारिज के आवेदन लंबित, मुजफ्फरपुर में आठ हजारबिहार में 1.40 लाख दाखिल खारिज के आवेदन लंबित, मुजफ्फरपुर में आठ हजारबिहार में 1.40 लाख दाखिल-खारिज के आवेदन लंबित हैं, जिस पर राजस्व विभाग ने नाराजगी जताई है। सचिव ने सभी समाहर्ताओं को 120 दिनों से अधिक पुराने मामलों को 15 दिनों में निपटाने का निर्देश दिया है, जिसमें मुजफ्फरपुर और गया में सर्वाधिक मामले लंबित हैं।
Read more »



Render Time: 2026-06-06 08:46:37