दो घटनाओं ने मध्यप्रदेश के गुना और बमोरी में प्रेम की गहराई को दर्शाया। दोनों घटनाओं में पति की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने भी अपनी आखिरी सांस ली।
गुनाः इस धरती में पति-पत्नी का प्रेम शाश्वत माना जाता है। वे सात फेरे लेते समय एक साथ जीने मरने की कसम खाते हैं। किस्मत भी उनको साथ में अलविदा होने का मौका दे, ऐसा कम ही सुनने को मिलता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के गुना और बमोरी से सामने आई दो घटनाओं ने इस विश्वास को और गहराई दी है। इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया कि सच्चा प्रेम जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने का वादा करता है। साथ जीने मरने की कसम खाने वाले जोड़े ने कई साल एक साथ बिताने के बाद एक साथ ही दुनिया को अलविदा कर दिया।इन दोनों जोड़ों में एक
समानता थी कि जैसे ही पति की मौत का पता चलते ही पत्नी के प्राण निकल गए और उन्होंने एक साथ दुनिया से विदाई ले ली। पति-पत्नी की जब एक साथ अर्थी उठी तो ऐसा नजारा देखकर लोगों की आंखे नम हो गईं।पहली घटना- गुना में प्रेमचंद और विमलादेवी जैन का अमर प्रेम गुना के राज कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय प्रेमचंद जैन ने जैन धर्म की परंपरा के अनुसार प्राण त्यागने का फैसला किया। उन्होंने एक जनवरी से अन्न-जल त्याग कर दिया। तीन दिनों की तपस्या के बाद शुक्रवार सुबह 7:30 बजे उनका स्वर्गवास हो गया। परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में व्यस्त ही था कि दोपहर 2:10 बजे उनकी पत्नी विमलादेवी जैन (80 साल) ने भी प्राण त्याग दिए। विमलादेवी कुछ दिनों से बीमार थीं और प्रेमचंद उनके वियोग को सहन नहीं कर सकीं। इस घटना ने पूरे शहर को भावुक कर दिया। लोग कहते सुने गए, 'साथ जिए और साथ चले गए। यह सच में सात जन्मों का बंधन था।' दूसरी घटना- बमौरी में कल्याण सिंह और भागवती बाई का अद्वितीय प्रेमगुना तहसील के धनोरिया गांव में रहने वाले कल्याण सिंह धाकड़ (70 साल) और उनकी पत्नी भागवती बाई का भी प्रेम अमर हो गया। भागवती बाई लंबे समय से बीमार थीं। परिवार यह मान चुका था कि उनका अंतिम समय निकट है। घर में यह चर्चा चल ही रही थी कि इसी समय कल्याण सिंह भावुक होकर मूर्छित हो गए।हॉस्पिटल में पति तो घर में पत्नी के निकले प्राणघरवाले कल्याण सिंह को अस्पताल लेकर गए। लेकिन, दोपहर 1 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उसी समय गांव से खबर आई कि उनकी पत्नी भागवती बाई ने भी प्राण त्याग दिए। परिवार ने दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया। यह दृश्य देख गांववालों की आंखे नम हो गईं। मौके पर मोजूद लोगों ने नजारा देखकर यही कहा, 'ऐसा प्रेम
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Bibek Srijana: प्रेम कहानी जो दुख में भी प्यार को बयां करती हैBibek Pangeni और सृजना की प्रेम कथा एक प्रेरणादायक कहानी है जो दर्शाती है कि प्यार कैसे किसी को भी कठिन परिस्थितियों में भी साथ देता है।
और पढो »
लंदन की सड़क पर संगीत ने जोड़ा भारतीयों और पाकिस्तानियों कोएक कथा बताती है कि लंदन की ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर एक जवान और प्रतिभाशाली गायक अनुराग कुमार ने भारतीयों और पाकिस्तानियों को एक साथ संगीत की भाषा में जोड़ दिया।
और पढो »
NEET, बोर्ड परीक्षा और डिजिटल यूनिवर्सिटी: शिक्षा मंत्रालय में बड़े बदलावNEET परीक्षा में बदलाव के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा को साल में दो बार करवाने और डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की योजना पर चर्चा चल रही है।
और पढो »
आध्यात्मिक जीवन के सिद्धांतअवधेशानंद गिरि महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर, यह समाचार प्रेम, न्याय और पवित्रता के साथ-साथ दिव्य संस्कारों को हमारी वाणी और व्यवहार में भी शामिल करने पर प्रकाश डालता है।
और पढो »
केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए 2025 में तीन बड़ी खुशखबरी!केंद्रीय कर्मचारियों को 2025 में आठवे वेतन आयोग की घोषणा के साथ बंपर इजाफा, डीए में बढ़ोतरी और फिटमेंट फेक्टर में सहमति के साथ तीन बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है.
और पढो »
पीलीभीत में मुठभेड़: खालिस्तान आतंकियों को पुलिस ने ढेरअपराधियों की संयुक्त टीम ने पीलीभीत में खालिस्तानी आतंकियों के साथ मुठभेड़ की जिसमे तीन आतंकियों की मौत हो गई और दो पुलिस जवान घायल हुए.
और पढो »