Beyond the Breaking News

सीखने में शहर से ज्यादा समय खर्च कर रहे गांव के लोग, देशभर में हुए सर्वे में बात आई सामने

Village People समाचार

सीखने में शहर से ज्यादा समय खर्च कर रहे गांव के लोग, देशभर में हुए सर्वे में बात आई सामने
City PeopleLearning In VillagersCentral Government

हाल ही में किए गए एक देशव्यापी सर्वे में यह बात सामने आई है कि सीखने में शहर से ज्यादा समय गांव के लोग खर्च कर रहे हैं। वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादा लोगों ने सीखने की गतिविधियों अर्थात् समय के उपयोग में अपना समय व्यतीत किया। अपनी विभिन्न दैनिक गतिविधियों के लिए लोग अपना समय कैसे आवंटित करते...

पीटीआई, नई दिल्ली। 'हर बात का वक्त मुकर्रर है, हर काम की शाद होती है; गर वक्त गया तो बात गई, बस वक्त की कीमत होती है।' समय की अहमियत को परखने और इसका उपयोग करने में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अब पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हाल ही में किए गए एक देशव्यापी सर्वे में यह बात सामने आई है कि सीखने में शहर से ज्यादा समय गांव के लोग खर्च कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादा लोगों ने सीखने पर समय खर्च किया वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादा लोगों ने सीखने की गतिविधियों अर्थात् समय के उपयोग में अपना समय व्यतीत किया। अपनी विभिन्न दैनिक गतिविधियों के लिए लोग अपना समय कैसे आवंटित करते हैं - इसी विषय पर आधारित सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आयोजित सर्वेक्षण में मंत्रालय ने सीखने की गतिविधि को औपचारिक शिक्षा पर बिताए गए समय के रूप में परिभाषित किया है। इसमें स्कूल/विश्वविद्यालय में उपस्थिति, पाठ्येतर गतिविधियां, होमवर्क और अन्य चीजें शामिल हैं। इसमें सीखने से संबंधित यात्रा का समय भी शामिल है। महिलाओं ने सीखने में जहां 84 मिनट का समय व्यतीत किया मंत्रालय की ओर से पहला टाइम यूज सर्वे जनवरी और दिसंबर, 2019 के दौरान किया गया था, जबकि दूसरा सर्वेक्षण जनवरी-दिसंबर 2024 के बीच आयोजित किया गया। इसमें छह वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए समय के उपयोग की जानकारी एकत्र की गई थी। दूसरे संस्करण के सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में महिलाओं ने पुरुषों के साथ सीखने की गतिविधियों पर बिताए जाने वाले समय के अंतर को कम कर दिया है। महिलाओं ने सीखने में जहां 84 मिनट का समय व्यतीत किया, वहीं पुरुषों द्वारा बिताया गया समय पिछले पांच वर्षों में 102 मिनट से घटकर 94 मिनट रह गया। शहरी क्षेत्रों में लोगों ने सीखने पर प्रतिदिन 87 मिनट खर्च किए यहां उल्लेखनीय बात यह है कि 2019 की तुलना में 2024 में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीखने की गतिविधि पर बिताया गया समय कम हो गया। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों में लोगों ने सीखने पर प्रतिदिन 87 मिनट खर्च किए, जबकि 2019 में उन्होंने 95 मिनट खर्च किए। इसी तरह, वर्ष 2024 में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने 90 मिनट खर्च किए, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 92 मिनट था। मंत्रालय ने एक बयान में कही ये बात बहरहाल, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत, आस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया गणराज्य, न्यूजीलैंड, अमेरिका और चीन जैसे उन कुछ देशों में शामिल है जो राष्ट्रीय स्तर पर टाइम यूज सर्वे कराते हैं ताकि यह विश्लेषण किया जा सके कि लोग अपनी विभिन्न दैनिक गतिविधियों के लिए अपना समय कैसे आवंटित करते हैं। सर्वेक्षण का प्राथमिक उद्देश्य वैतनिक और अवैतनिक गतिविधियों से जुड़े पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी का पता लगाना है।.

पीटीआई, नई दिल्ली। 'हर बात का वक्त मुकर्रर है, हर काम की शाद होती है; गर वक्त गया तो बात गई, बस वक्त की कीमत होती है।' समय की अहमियत को परखने और इसका उपयोग करने में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अब पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हाल ही में किए गए एक देशव्यापी सर्वे में यह बात सामने आई है कि सीखने में शहर से ज्यादा समय गांव के लोग खर्च कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादा लोगों ने सीखने पर समय खर्च किया वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ज्यादा लोगों ने सीखने की गतिविधियों अर्थात् समय के उपयोग में अपना समय व्यतीत किया। अपनी विभिन्न दैनिक गतिविधियों के लिए लोग अपना समय कैसे आवंटित करते हैं - इसी विषय पर आधारित सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आयोजित सर्वेक्षण में मंत्रालय ने सीखने की गतिविधि को औपचारिक शिक्षा पर बिताए गए समय के रूप में परिभाषित किया है। इसमें स्कूल/विश्वविद्यालय में उपस्थिति, पाठ्येतर गतिविधियां, होमवर्क और अन्य चीजें शामिल हैं। इसमें सीखने से संबंधित यात्रा का समय भी शामिल है। महिलाओं ने सीखने में जहां 84 मिनट का समय व्यतीत किया मंत्रालय की ओर से पहला टाइम यूज सर्वे जनवरी और दिसंबर, 2019 के दौरान किया गया था, जबकि दूसरा सर्वेक्षण जनवरी-दिसंबर 2024 के बीच आयोजित किया गया। इसमें छह वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए समय के उपयोग की जानकारी एकत्र की गई थी। दूसरे संस्करण के सर्वे से पता चला है कि पिछले पांच वर्षों में महिलाओं ने पुरुषों के साथ सीखने की गतिविधियों पर बिताए जाने वाले समय के अंतर को कम कर दिया है। महिलाओं ने सीखने में जहां 84 मिनट का समय व्यतीत किया, वहीं पुरुषों द्वारा बिताया गया समय पिछले पांच वर्षों में 102 मिनट से घटकर 94 मिनट रह गया। शहरी क्षेत्रों में लोगों ने सीखने पर प्रतिदिन 87 मिनट खर्च किए यहां उल्लेखनीय बात यह है कि 2019 की तुलना में 2024 में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सीखने की गतिविधि पर बिताया गया समय कम हो गया। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों में लोगों ने सीखने पर प्रतिदिन 87 मिनट खर्च किए, जबकि 2019 में उन्होंने 95 मिनट खर्च किए। इसी तरह, वर्ष 2024 में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने 90 मिनट खर्च किए, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 92 मिनट था। मंत्रालय ने एक बयान में कही ये बात बहरहाल, मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत, आस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया गणराज्य, न्यूजीलैंड, अमेरिका और चीन जैसे उन कुछ देशों में शामिल है जो राष्ट्रीय स्तर पर टाइम यूज सर्वे कराते हैं ताकि यह विश्लेषण किया जा सके कि लोग अपनी विभिन्न दैनिक गतिविधियों के लिए अपना समय कैसे आवंटित करते हैं। सर्वेक्षण का प्राथमिक उद्देश्य वैतनिक और अवैतनिक गतिविधियों से जुड़े पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी का पता लगाना है।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

City People Learning In Villagers Central Government

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाकुंभ में भगदड़, कई घायल; हेमा मालिनी ने भी किया अमृत स्नानमहाकुंभ में भगदड़, कई घायल; हेमा मालिनी ने भी किया अमृत स्नानप्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या से पहले संगम में भगदड़ मचने से कई लोग घायल हुए हैं।
और पढो »

सौदान में बाजार हमले में 54 की मौतसौदान में बाजार हमले में 54 की मौतसौदान के ओमदुरमन शहर में एक खुले बाजार पर आरएसएफ के हमले में 54 लोग मारे गए हैं। 158 घायल हुए हैं। सौदान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है।
और पढो »

35 साल से ज्यादा उम्र में भी सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन35 साल से ज्यादा उम्र में भी सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदनइस लेख में हम उन सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं जहाँ 35 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
और पढो »

नेपाल में महाकुंभ यात्रा पर जा रही बस में दुर्घटना, 40 घायलनेपाल में महाकुंभ यात्रा पर जा रही बस में दुर्घटना, 40 घायलनेपाल में एक बस दुर्घटना में 40 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।
और पढो »

Bettiah News: इंडो-नेपाल बॉर्डर के जरिए ड्रग तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 55 किलो गांजा पकड़ाBettiah News: इंडो-नेपाल बॉर्डर के जरिए ड्रग तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 55 किलो गांजा पकड़ानेपाल से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार जारी है, तस्कर बॉर्डर के खुलेपन का फायदा उठाकर गांजा और चरस की सप्लाई देशभर में कर रहे हैं.
और पढो »

सावधान! UP के इस शहर में सड़क पर टहलता दिखा बाघ, दहशत से घरों में कैद हुए लोगसावधान! UP के इस शहर में सड़क पर टहलता दिखा बाघ, दहशत से घरों में कैद हुए लोगसावधान! UP के इस शहर में सड़क पर टहलता दिखा बाघ, दहशत से घरों में कैद हुए लोग, पुलिस ने किया अलर्ट
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 01:05:56