अमेरिका और ईरान के बीच संघर्षविराम बुधवार सुबह समाप्त होने वाला है। ईरान ने शांति वार्ता में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस अभी भी अमेरिका में हैं, जिससे युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
सीजफायर पर संकट: शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा","category":{"title":"World","title_hn":" दुनिया ","slug":"world"}} सीजफायर पर संकट: शांति वार्ता पर ईरान की चुप्पी, अभी भी अमेरिका में ही वेंस, सुबह 5 बजे खत्म हो रही समयसीमा अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम बुधवार सुबह समाप्त होने वाला है। इससे युद्ध की आशंका और गहरा गई है। पाकिस्तान के अनुसार सीजफायर बुधवार सुबह खत्म हो जाएगा। वहीं, ईरान ने प्रस्तावित शांति वार्ता में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। इधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी अभी वॉशिंगटन में ही हैं। ऐसे में संघर्षविराम को लेकर संशय बना हुआ है।शांतिवार्ता पर संशय अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा दो सप्ताह का संघर्षविराम अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। पाकिस्तान के मुताबिक, यह सीजफायर बुधवार सुबह खत्म होने वाला है, लेकिन शांति की उम्मीदें अब धुंधली पड़ती दिख रही हैं। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रतिनिधि और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की रवानगी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं ईरान ने पाकिस्तान में होने वाली प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर पूरी तरह चुप्पी साध ली है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया पर साफ किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्षविराम भारतीय समयनुसार बुधवार सुबह 5:20 बजे समाप्त हो जाएगा। यदि समय सीमा समाप्त होने से पहले कोई ठोस फैसला नहीं हुआ, तो दोनों देशों के बीच फिर से सीधी जंग शुरू हो सकती है। पाकिस्तान का कहना है कि दो सप्ताह के इस सीजफायर के खत्म होने से पहले ईरान का बातचीत की मेज पर आना बेहद जरूरी है।व्हाइट हाउस ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वॉशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं। वे फिलहाल अतिरिक्त नीतिगत बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अभी यह साफ नहीं है कि वे पाकिस्तान के लिए कब उड़ान भरेंगे। Donald Trump: 'शानदार समझौते के साथ होगा अंत', शांति वार्ता पर बोले ट्रंप; संघर्षविराम बढ़ाने से किया इनकार हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वेंस अमेरिकी अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद की शांति वार्ता में हिस्सा लेने जाएंगे। लेकिन वेंस का अभी तक वॉशिंगटन में ही मौजूद होना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर अभी भी कई पेच फंसे हुए हैं और अमेरिका ईरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है।पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया कि उनके देश ने ईरान को बातचीत के लिए मनाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन ईरान ी पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं मिली है। कल तक ईरान ी सूत्रों के हवाले से खबरें थीं कि तेहरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाएगा, लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने इन संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अभी वार्ता का कोई प्लान नहीं है। पाकिस्तान लगातार ईरान के संपर्क में है और कूटनीति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान की खामोशी ने इस्लामाबाद और वॉशिंगटन दोनों की चिंता बढ़ा दी है।बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने अमेरिका और ईरान दोनों से सीजफायर को आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को कूटनीति और संवाद को एक और मौका देना चाहिए। पाकिस्तान इस बातचीत के दूसरे दौर की मेजबानी के लिए तैयार खड़ा है, लेकिन ईरान के शामिल न होने के फैसले ने इन प्रयासों को बड़ा झटका दिया है। अब दुनिया की नजरें बुधवार सुबह पर टिकी हैं, जब यह सीजफायर खत्म होगा। यदि समय रहते समझौता नहीं हुआ, तो पश्चिम एशिया का संकट एक भीषण युद्ध का रूप ले सकता है।headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates.
Stay updated with us for all latestहम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी
ईरान अमेरिका संघर्षविराम शांति वार्ता अंतर्राष्ट्रीय संबंध
