Beyond the Breaking News

सीतापुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटे ₹3 लाख के जेवर

Sitapur Robbery News

सीतापुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसे बदमाशों ने मचाया तांडव, महिला की कनपटी पर तमंचा रखकर लूटे ₹3 लाख के जेवर
Matikarpur LootFormer Pradhan's HouseRamsharan Yadav

सीतापुर के मतिकरपुर में पूर्व प्रधान रामशरण यादव के घर में बुधवार रात बदमाशों ने ताला तोड़कर घुसपैठ की। बदमाशों ने मकान मालकिन की कनपटी पर तमंचा रखकर तीन हजार नकद और करीब तीन लाख के जेवर लूट लिए।

संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर। मतिकरपुर के पूर्व प्रधान के घर में बदमाश बुधवार रात ताला तोड़कर घुस गए। इस दौरान परिवारजन जग गए तो बदमाशों ने मकान मालकिन के कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद तीन हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर लूट ले गए। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही थे। पूर्व प्रधान रामशरण यादव और उनके बेटे अनूप यादव एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं। दोनों लोग ड्यूटी पर गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। रात करीब एक बजे के बाद तीन-चार बदमाश मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे। इस दौरान परिवारजन जग गए। बदमाशों ने पूर्व प्रधान की पत्नी राजरानी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देख उनकी बहू और पौत्री डर गईं। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो पाई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अमन सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची। पीड़ित परिवार से वार्ता करके घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किया। वर्ष 2023 में हुई थी चोरी रामशरण यादव के घर में वर्ष 2023 में चोरी हुई थी। इसमें भी बदमाश लाखों रुपये का सामान उठा ले गए थे। इसी वर्ष गांव के ही मुकेश शुक्ल के घर में डकैती हुई थी। इसमें मुकेश शुक्ल घायल भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- गोंडा में दिल्ली से इलाज कराकर लौट रही महिला चलती बस से कूदी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम.

संवाद सूत्र, जागरण, सीतापुर। मतिकरपुर के पूर्व प्रधान के घर में बदमाश बुधवार रात ताला तोड़कर घुस गए। इस दौरान परिवारजन जग गए तो बदमाशों ने मकान मालकिन के कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद तीन हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर लूट ले गए। घटना के समय घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही थे। पूर्व प्रधान रामशरण यादव और उनके बेटे अनूप यादव एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी हैं। दोनों लोग ड्यूटी पर गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं और बच्चे थे। रात करीब एक बजे के बाद तीन-चार बदमाश मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुसे। इस दौरान परिवारजन जग गए। बदमाशों ने पूर्व प्रधान की पत्नी राजरानी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। यह देख उनकी बहू और पौत्री डर गईं। इसके बाद बदमाश नकदी और जेवर लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो पाई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अमन सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची। पीड़ित परिवार से वार्ता करके घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किया। वर्ष 2023 में हुई थी चोरी रामशरण यादव के घर में वर्ष 2023 में चोरी हुई थी। इसमें भी बदमाश लाखों रुपये का सामान उठा ले गए थे। इसी वर्ष गांव के ही मुकेश शुक्ल के घर में डकैती हुई थी। इसमें मुकेश शुक्ल घायल भी हो गए थे। यह भी पढ़ें- गोंडा में दिल्ली से इलाज कराकर लौट रही महिला चलती बस से कूदी, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Matikarpur Loot Former Pradhan's House Ramsharan Yadav Jewelry Stolen Cash Looted Uttar Pradesh Crime Home Invasion Dacoity Sitapur Sitapur News Sitapur Latest News Sitapur News In Hindi Sitapur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-05-28 06:10:56