Beyond the Breaking News

सीयूईटी यूजी 2026: पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

शिक्षा समाचार

सीयूईटी यूजी 2026: पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
सीयूईटीCUETCUET UG 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार 03 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन शुल्क और फॉर्म में सुधार की तिथियों की जानकारी भी यहां दी गई है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार स्नातक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अब सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 03 जनवरी से शुरू हो गई है। साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी, 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 02 फरवरी से लेकर 04 फरवरी तक अपने फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन फीस सीयूईटी यूजी 2026 में आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को तीन विषय के लिए 1,000 रुपये और एडिशनल विषय के लिए 400 रुपये, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन विषय के लिए 900 रुपये और एडिशनल विषय के लिए 375 रुपये, जबकि एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को तीन विषय के लिए 800 रुपये और एडिशनल विषय के लिए 350 रुपये जमा करने होंगे। ऐसे करें खुद सीयूईटी यूजी के लिए अप्लाई एनटीए की ओर से सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cuet .

nta.nic.in पर जाकर विजिट करें। अब वेबसाइट के होमपेज पर CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भर लें। अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। सभी दस्तावेजों को जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें। अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। यह भी पढ़ें: UNDP Recruitment 2026: विदेश में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 6 जनवरी से पहले करें अप्लाई

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

सीयूईटी CUET CUET UG 2026 पंजीकरण प्रवेश परीक्षा एनटीए परीक्षा

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

குட் நியூஸ்! ஜனவரி 8 முதல் பொங்கல் பரிசு தொகுப்பு - ரொக்க பணம் எவ்வளவு? வெளியான தகவல்குட் நியூஸ்! ஜனவரி 8 முதல் பொங்கல் பரிசு தொகுப்பு - ரொக்க பணம் எவ்வளவு? வெளியான தகவல்Pongal Parisu 2026: முதல்வர் ஸ்டாலின் 2026 ஜனவரி 8ஆம் தேதி பொங்கல் பரிசு தொகுப்பை ரேஷன் அட்டைதாரர்களுக்கு விநியோகம் செய்ய உள்ளதாக தகவல் வெளியாகி உள்ளது.
और पढो »

WPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरेंWPL 2026: MI और RCB ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सोशल मीडिया पर पोस्ट की स्टाइलिश तस्वीरेंWPL 2026: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डबल्यूपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपनी नई जर्सी फैंस के सामने रख दी है, जो काफी स्टाइलिश लग रही है.
और पढो »

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका टीम से 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, चोट के बाद इन स्टार प्लेयर्स की हुई वापसीT20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और गेराल्ड कोएत्जी जैसे खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड से बाहर कर दिया है.
और पढो »

Aaj Ka Panchang: ये है 03 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज पौष पूर्णिमा, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang: ये है 03 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज पौष पूर्णिमा, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 3 January 2026: शनिवार यानी 3 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. शनिवार को
और पढो »

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हो सकता है बाहरT20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हो सकता है बाहरT20 World Cup 2026: पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की चोट को लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा अपडेट आया है, जो ऑस्ट्रेलिया फैंस के लिए झटका है.
और पढो »

T20 World Cup 2026: नामीबिया के स्क्वाड का ऐलान, जानिए वर्ल्ड कप के लिए किसे मिली टीम की कमानT20 World Cup 2026: नामीबिया के स्क्वाड का ऐलान, जानिए वर्ल्ड कप के लिए किसे मिली टीम की कमानT20 World Cup 2026: नामीबिया क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने टीम का ऐलान कर दिया है और गेरहार्ड इरास्मस को टीम का कप्तान बनाया है.
और पढो »



Render Time: 2026-05-24 18:15:14