सूरज ग्रहण 2025: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह भारत में दिखेगा या नहीं, जान लें तिथि और सूतक के बारे में

ज्योतिष समाचार

सूरज ग्रहण 2025: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह भारत में दिखेगा या नहीं, जान लें तिथि और सूतक के बारे में
सूर्य ग्रहणसूतकभारत में ग्रहण
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 63%

इस लेख में सूर्य ग्रहण 2025 की तिथि, भारत में दिखेगा या नहीं, और सूतक के नियमों के बारे में जानकारी दी गई है.

सूरज ग्रहण 2025: 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? क्या यह भारत में दिखेगा या नहीं, जान लें तिथि और सूतक के बारे में\इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अगले महीने यानी मार्च में लगने जा रहा है. इस ग्रहण का भारत पर क्या असर पड़ेगा और क्या इस दौरान सूतक के नियम लागू होंगे या नहीं. आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं. सनातन धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण का काफी महत्व माना जाता है. जब ये ग्रहण लगते हैं तो कई कार्य वर्जित हो जाते हैं और सुखद भविष्य के लिए लोगों को कई नियमों का पालन करना पड़ता है.

इस साल के पहले सूर्य ग्रहण की बात करें तो यह आज से ठीक 45 दिन बाद 29 मार्च को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. यानी कि चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ही ढक पाएगा. क्या यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं. क्या इस दिन सूतक लगेगा? आइए इस साल लगने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहणों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं. \ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक, इस साल के ग्रहणों की शुरुआत 14 मार्च से होने जा रही है. उस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. इसके बाद 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2.20 बजे शुरू होकर शाम 6.13 बजे खत्म होगा. यह ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.29 मार्च को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और दुनिया के कुछ हिस्सों में ही नजर आएगा. भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा. इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यानी कि ग्रहण के दौरान लागू होने वाले नियमों भी लागू नहीं होंगे. इसी तरह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, लिहाजा उस दिन भी सूतक नहीं लगेगा.\ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक, जब चंद्रमा की स्थिति सूर्य और पृथ्वी के बीच में होती है तो उस स्थिति में सूर्य का पूरा प्रकाश धरती पर नहीं पहुंच पाता. इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है. कई बार यह सूर्य ग्रहण पूर्ण होता है तो कई बार आंशिक ग्रहण लगता है. ये तीन प्रकार के होते हैं- आंशिक, वलयाकार और पूर्ण सूर्य ग्रहण. यदि ये ग्रहण भारत में दिखाई दे जाएं तो सूतक काल के नियम लागू हो जाते हैं और कई चीजों का सेवन ग्रहण काल में वर्जित हो जाता है. (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Zee News /  🏆 7. in İN

सूर्य ग्रहण सूतक भारत में ग्रहण तिथि ज्योतिष आंशिक ग्रहण

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

2025 में भारत में दिखाई देने वाला ग्रहण कौन सा है?2025 में भारत में दिखाई देने वाला ग्रहण कौन सा है?2025 में भारत में केवल एक ग्रहण दिखाई देगा। यह लेख आपको बताता है कि कौन सा ग्रहण भारत में दिखाई देगा और अन्य ग्रहणों के बारे में जानकारी देगा।
और पढो »

सकट चौथ व्रत 2025: मुहूर्त, चांद निकलने का समय और महत्वसकट चौथ व्रत 2025: मुहूर्त, चांद निकलने का समय और महत्वइस लेख में सकट चौथ व्रत 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय, और व्रत के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
और पढो »

फरवरी 2025 में स्कूल की छुट्टियां: त्योहारों और कार्यक्रमों के कारणफरवरी 2025 में स्कूल की छुट्टियां: त्योहारों और कार्यक्रमों के कारणयह खबर आपको फरवरी 2025 में भारत में होने वाली स्कूल की छुट्टियों की तारीखों के बारे में बताएगी। कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों और कार्यक्रमों के कारण स्कूल बंद रहेंगे।
और पढो »

महाकुंभ में जाम, दिल्ली में नए CM की शपथमहाकुंभ में जाम, दिल्ली में नए CM की शपथप्रयागराज में महाकुंभ 2025 में रविवार की छुट्टी के कारण 25 किमी तक जाम लग गया। दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पीएम मोदी के विदेश यात्रा के बाद होगा।
और पढो »

2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव2025 का पहला सूर्य ग्रहण और शनि गोचर: इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और शनि का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। ये दोनों घटनाओं का संयोग कुछ राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है। मेष राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव, मानसिक तनाव, वाहन दुर्घटना और दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
और पढो »

धनु राशि का आज का राशिफल 9 फरवरी 2025धनु राशि का आज का राशिफल 9 फरवरी 2025यह राशिफल धनु राशि के जातकों के लिए 9 फरवरी 2025 के दिन के बारे में बताता है। इसमें करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और उपायों के बारे में जानकारी दी गई है।
और पढो »



Render Time: 2025-04-19 08:42:18