गुजरात के सूरत में पुलिस ने दो लोगों को फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों का इलाज करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने पास किसी भी तरह की डॉक्टरी डिग्री न होने के बावजूद क्लीनिक खोलकर एलोपैथिक दवाइयां वितरित की थीं।
गुजरात के सूरत में, पुलिस ने फर्जी डॉक्टर ों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। महिला ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जबकि पुरुष ने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को दोनों के पास से किसी भी तरह की कोई डिग्री नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार, सूरत की उमरा थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने पुरुष और महिला को पकड़ा है, ये दोनों डॉक्टर
बनकर लोगों का इलाज करते थे। डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम प्रयाग रामचंद्र प्रसाद है, जबकि महिला का नाम ललिता कृपा शंकर सिंह है। महिला ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों फर्जी डॉक्टर एलोपैथिक दवाइयों से लोगों का इलाज करते थे। दोनों ने क्लीनिक खोल रखा था, जहां से एलोपैथिक दवाइं बरामद हुई हैं। पुलिस ने जब दोनों से डॉक्टरी का सर्टीफिकेट मांगा तो उनके पास कोई भी प्रमाण पत्र नहीं मिला। सूरत की उमरा थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।Advertisementइस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी प्रयाग रामचंद्र प्रसाद दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। वहीं महिला ललिता 12वीं तक पढ़ी है। दोनों डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे थे। यह दोनों एलोपैथिक दवाइं देते थे। इनके पास से मिली दवाइं और अन्य डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है। यह लोग कितने साल से सूरत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे थे, फिलहाल यह जानकारी नहीं है
फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार सूरत पुलिस स्वास्थ्य विभाग एलोपैथिक दवाइयां
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भोजपुर: फर्जी दारोगा गिरफ्तार, असली पुलिसवालों के साथ फोटो खिंचवा कर करता था भौकालएक फर्जी दारोगा को बिहिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
और पढो »
फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़चाणक्य पुरी पुलिस ने फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फर्जी वीजा स्टिकर, निवास कार्ड और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
और पढो »
दिल्ली पुलिस ने 20 रुपये में फर्जी कागजात प्रिंट करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कियादिल्ली पुलिस ने 20 रुपये में फर्जी कागजात प्रिंट करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बांग्लादेश से जुड़े हुए हैं।
और पढो »
दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कियादिल्ली पुलिस ने जनता प्रिंट्स नामक एक वेबसाइट से प्रिंट होने वाले फर्जी दस्तावेजों के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढो »
बंगाल डाक विभाग में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाशकोलकाता पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी निवासियों के लिए फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनाने के मामले में डाक विभाग के एक और संविदा कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
और पढो »
अश्लील रील बनाने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कियाधनैारी के पास गंगनहर में अश्लील और खतरनाक स्टंट वाली रील बनाने वाले महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
और पढो »