साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण शनि वार, 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक भी लागू नहीं होगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी राशि यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव इन राशि यों पर पड़ सकता है। इस राशि को रहना होगा सावधान 29 मार्च 2025 को ही शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। असल में ग्रहण की कथा समुद्र मंथन से जुड़ी है, जिसके अनुसार, अमृत पान करने के लिए राहु
भी देवताओं की पंक्ति में बैठ गया, जहां उसे सूर्य और चंद्र देव ने पहचान लिया। इसलिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव सूर्य और चंद्र की राशि पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस राशि के ग्रह स्वामी, सूर्य देव हैं। ऐसे में इस दिन बुरे परिणामों से बचने के लिए जितना हो सके बाहर जाने से बचें। धारदार चीजों के इस्तेमाल से दूर रहें। ये राशि भी बरतें सावधानी कर्क के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे में इस राशि पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण दर्शनीय नहीं होता, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं। इस दिन आप घर पर ही रहने का प्रयास करें। ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता हो, जैसे श्मशान आदि। ग्रहण के दौरान शास्त्रों में निहित नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही ग्रहण के समय भगवान विष्णु का ध्यान करें व उनके मंत्रों का जप करें। इसी के साथ आप महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं। ऐसा करने से जातक राहु की कुदृष्टि से बचा रहता है। ग्रहण के दिन आप बुरे प्रभावों से बचने के लिए चमड़े के जूते-चप्पल, तिल, साबुत उड़द की दाल आदि का दान भी कर सकते हैं
सूर्य ग्रहण 2025 राशि सावधानी शनि सिंह कर्क ग्रहण के प्रभाव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Shani Gochar 2025: अगले साल शनिदेव करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सावधान!ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 के मार्च महीने से मकर राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती Shani Gochar 2025 से मुक्ति मिलेगी। वहीं कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू होगा। जबकि मीन राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण प्रारंभ होगा। शनिदेव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ भी...
और पढो »
शनि का राशि परिवर्तन और आंशिक सूर्य ग्रहण, 2025 में तीन राशियों पर 100 साल बाद दुर्लभ संयोग2025 में शनि का राशि परिवर्तन और आंशिक सूर्य ग्रहण का संयोग तीन राशियों - मिथुन, कर्क और मकर पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला है.
और पढो »
सूर्य गोचर 2025: मकर राशि में सूर्य का प्रवेश, जानें इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभावसूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का विशेष महत्व है क्योंकि यह पुष्य नक्षत्र में होगा। कई राशियों की किस्मत साल की शुरुआत में ही चमकने वाली है।
और पढो »
2025 में सूर्य ग्रहण: धनु और मकर राशि को होगा फायदा29 मार्च को सूर्य ग्रहण और शनि राशि परिवर्तन का योग है। धनु और मकर राशि को फायदा होगा।
और पढो »
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को29 मार्च को लगेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
और पढो »
2025 में शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण: 3 राशियों पर विशेष प्रभावअयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम के अनुसार, 29 मार्च 2025 को शनि देव का राशि परिवर्तन होगा और साथ ही सूर्य ग्रहण भी होगा। यह संयोग 12 राशि के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव डालेगा। मिथुन, मकर और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है।
और पढो »