Beyond the Breaking News

सेहतनामा- रतलाम के लड़के के शरीर पर जानवरों जैसे बाल: ये वेयरवुल्फ सिंड्रोम क्या है, डॉक्टर से जानें इससे ज...

Werewolf Syndrome Causes समाचार

सेहतनामा- रतलाम के लड़के के शरीर पर जानवरों जैसे बाल: ये वेयरवुल्फ सिंड्रोम क्या है, डॉक्टर से जानें इससे ज...
Werewolf Syndrome SignsWerewolf Syndrome Symptoms

Madhya Pradesh Ratlam Lalit Patidar Werewolf Syndrome; What is the cause of hypertrichosis? Symptoms And Treatment वेयरवुल्फ सिंड्रोम बहुत रेयर बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर असामान्य तरीके से बाल उगने और बढ़ने लगते हैं।

ये वेयरवुल्फ सिंड्रोम क्या है, डॉक्टर से जानें इससे जुड़े हर सवाल का जवाबके रतलाम जिले में रहने वाले ललित पाटीदार को वेयरवुल्फ सिंड्रोम है। इसके कारण उनके पूरे शरीर और चेहरे पर लंबे घने बाल हैं। चेहरे पर बालों के चलते कुछ लोग उन्हें हनुमान का अवतार मानते हैं तो कुछ लोग बुली करते हैं। अब इन असामान्य बालों के लिए ही ललित का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वह ऐसे शख्स हैं, जिनके चेहरे पर पूरी दुनिया में सबसे लंबे बाल हैं। इससे उन्हें एक नई पहचान मिल गई है। वेयरवुल्फ सिंड्रोम बहुत रेयर बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति के चेहरे और शरीर पर असामान्य तरीके से बाल उगने और बढ़ने लगते हैं। पूरी दुनिया में अब तक सिर्फ 50 लोगों को यह बीमारी हुई है। इन सभी लोगों का जीवन हमारी तरह सामान्य नहीं है।वेयरवुल्फ सिंड्रोम क्या है? यह बहुत रेयर बीमारी है, जिसमें चेहरे पर असामान्य बाल उग आते हैं। इसके कारण पूरे शरीर पर भी घने बाल हो सकते हैं या शरीर के कुछ हिस्सों पर बालों के पैच हो सकते हैं। इस बारे में बता रही हैं, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.

अंजलि धीमान-वेयरवुल्फ सिंड्रोम यानी हाइपरट्रिकोसिस की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। हालांकि, कुछ मामलों में देखा गया है कि इस बीमारी से एक ही परिवार के कुछ लोग प्रभावित हुए हैं। इसका मतलब है कि यह जेनेटिक कारणों से हो सकती है।दूसरा- किसी बीमारी के कारण या दवा के रिएक्शन से हो सकती है।डॉ. अंजलि धीमान के मुताबिक, अगर किसी को यह समस्या जन्म से ही है तो इसका मतलब है कि इंसान के शरीर में कुछ ऐसे जीन दोबारा सक्रिय हो गए हैं, जो मानव सभ्यता के विकास के पहले हमारे पूर्वजों में होते थे।वेयरवुल्फ सिंड्रोम यानी हाइपरट्रिकोसिस किसी भी व्यक्ति को जीवन के किसी भी पड़ाव में हो सकता है और इसके ये कारण हो सकते हैं, ग्राफिक में देखिए-इसका मुख्य लक्षण है, शरीर और चेहरे पर सामान्य से अधिक बाल उगना। हालांकि, ये शरीर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से दिख सकते हैं। इसके सभी लक्षण ग्राफिक में देखिए-इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। इसके लक्षण कम करने के लिए ट्रीटमेंट के कुछ विकल्प हैं। हालांकि, ये इलाज भी इस पर निर्भर करते हैं कि यह बीमारी किसी को जन्मजात है या किसी कारण से बाद में हुई है। डॉ. अंजलि धीमान के मुताबिक, अगर किसी को यह बीमारी जन्मजात है तो इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, लेकिन लक्षणों को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर यह समस्या किसी बीमारी के कारण, दवा के साइड इफेक्ट से या हॉर्मोनल असंतुलन के कारण हुई है तो सही ट्रीटमेंट से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है।इस तकनीक से बालों की जड़ों को नष्ट किया जाता है। इससे बालों की ग्रोथ धीमी या अस्थायी रूप से बंद हो सकती है।इसमें इलेक्ट्रिक करंट के जरिए बाल की जड़ों को नष्ट किया जाता है। इससे आमतौर पर दोबारा बाल नहीं उगते हैं।अगर हॉर्मोनल असंतुलन से यह समस्या हुई है तो इससे असामान्य बालों की ग्रोथ रुक सकती है।सवाल: क्या हाइपरट्रिकोसिस जेनेटिक बीमारी है? जवाब: हां, हाइपरट्रिकोसिस आनुवंशिक बीमारी हो सकती है। अगर किसी को यह बीमारी जन्मजात है तो बहुत संभव है कि यह आनुवंशिक कारणों से हुई है।आमतौर पर यह बीमारी लोगों को जन्मजात होती है। ऐसे सभी मामलों में उम्र बढ़ने के साथ पूरे शरीर के बाल लंबे और घने होते जाते हैं। इसके बाद जैसे-जैसे बुढ़ापा आता है बाल पतले होकर कम होने लगते हैं।सवाल: हाइपरट्रिकोसिस और हिर्सुटिज्म में क्या अंतर है? जवाब: हाइपरट्रिकोसिस में शरीर के किसी भी हिस्से पर असामान्य रूप से अधिक बाल हो सकते हैं। यह बीमारी किसी भी जेंडर को हो सकती है। वहीं हिर्सुटिज्म विशेष रूप से महिलाओं में हॉर्मोनल असंतुलन के कारण होती है। इसमें उन्हें पुरुषों की तरह दाढ़ी-मूंछ उग आती है। यह समस्या पूरी दुनिया में लगभग 5-10% महिलाओं को होती है।नहीं, यह किसी वायरस या बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी नहीं है। इसलिए यह संक्रामक नहीं होती है। ज्यादातर मामलों में इसकी वजह आनुवंशिक है।नहीं, यह महिलाओं और बच्चों में भी हो सकती है। हालांकि पुरुषों में वयस्कता आने के साथ बाल ज्यादा बड़े और घने हो जाते हैं। इसलिए पुरुषों में इसके लक्षण अधिक स्पष्ट नजर आते हैं। ......................... सेहत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... सेहतनामा- मुनव्वर फारुकी के बेटे को रेयर कावासाकी डिजीज:क्या है इलाज और बचाव के उपाय, डॉक्टर से जानिए जरूरी सवालों के जवाब बिग बॉस 17 फेम और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बेटे को कावासाकी नाम की रेयर डिजीज है। इसके कारण तेज बुखार और ब्लड वेसल्स में इंफ्लेमेशन हो जाता है, जो हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।डॉक्टर से जानिए दर्द के 10 कारण, क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के तरीकेभारत में गर्मी बढ़ने से बढ़ रहा खतरा, डॉक्टर से जानें हर जरूरी सवाल का जवाबखत्म करता एसिडिटी, बचाता बैक्टीरियल इन्फेक्शन से, डॉक्टर से जानें इसके फायदेयह कोविड-19 की तरह अटैक करता है, क्या दुनिया में फिर से फैल सकती है महामारी?झांसी में कल बारिश की संभावनाकानपुर में कल हल्की बारिश के आसारपंजाब के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 9 में यलोलखनऊ में हाथी-घोड़े, डीजे-डांस के साथ शिव बारात निकाली

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Werewolf Syndrome Signs Werewolf Syndrome Symptoms

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

सेहतनामा- मीनोपॉज क्या है?: क्या पीरियड्स बंद होने पर बढ़ता बीमारियों का जोखिम, डॉक्टर से जानें हर सवाल का ज...सेहतनामा- मीनोपॉज क्या है?: क्या पीरियड्स बंद होने पर बढ़ता बीमारियों का जोखिम, डॉक्टर से जानें हर सवाल का ज...Menopause Symptoms and Side Effects Kya Hai Explained; Health Risks After Periods Stop? Everything You Need To Know यह सब होना सामान्य है, लेकिन मीनोपॉज के कारण पैदा हुए हॉर्मोनल असंतुलन से हार्ट डिजीज, ऑस्टियोपोरोसिस और यूटीआई प्रॉब्लम्स का जोखिम बढ़ जाता...
और पढो »

प्रयागराज का एंथम: राजेश पाण्डेयप्रयागराज का एंथम: राजेश पाण्डेयप्रयागराज फिल्म का 'ये प्रयागराज है' गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और प्रयागराज महाकुंभ का एंथम बन गया है। इस गाने के लेखक राजेश पाण्डेय के बारे में जानें।
और पढो »

कोल्ड ड्रिंक्स: आपके स्वास्थ्य के लिए खतराकोल्ड ड्रिंक्स: आपके स्वास्थ्य के लिए खतराडॉक्टर एस.के. सरीन ने कोल्ड ड्रिंक्स से लिवर और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
और पढो »

कैल्शियम से मैग्नीशियम तक! ये ड्राई फ्रूट है शरीर के लिए बवालकैल्शियम से मैग्नीशियम तक! ये ड्राई फ्रूट है शरीर के लिए बवालकैल्शियम से मैग्नीशियम तक! ये ड्राई फ्रूट है शरीर के लिए बवाल, गुमला के इस दुकान पर खाएं 4 देशों के खजूर
और पढो »

कमर के नीचे सोने के आभूषण पहनने के हैं भारी नुकसानकमर के नीचे सोने के आभूषण पहनने के हैं भारी नुकसानGold Jewelry: कमर के नीचे सोने के आभूषण पहनने के हैं भारी नुकसान, जानें इस पर क्या कहता है ज्योतिषशास्त्र
और पढो »

मातृ श्राप क्या है? पितृ दोष जितना खतरनाक, होंगे ये कष्ट, जानें उपायमातृ श्राप क्या है? पितृ दोष जितना खतरनाक, होंगे ये कष्ट, जानें उपायMatri Shrap: मातृ श्राप क्या है? पितृ दोष जितना ही खतरनाक, होंगे ये कष्ट, जानें इससे मुक्ति के 2 आसान उपाय
और पढो »



Render Time: 2026-08-14 01:03:12