सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फ्लाइट के पंख पर सांप का वीडियो, सच क्या है?

इंडिया समाचार समाचार

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फ्लाइट के पंख पर सांप का वीडियो, सच क्या है?
इंडिया ताज़ा खबर,इंडिया मुख्य बातें
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 51%

एक फ्लाइट के विंग्स पर रेंगते हुए सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सजग की टीम ने इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह पूरी तरह से झूठा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है,जिसे फ्लाइट की विंडो से बनाया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बादलों के बीच उड़ती फ्लाइट के विंग्स पर सांप रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि जब सजग की टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो ये दावा पूरी तरह से झूठा निकला।सोशल मीडिया पर rjnandni नाम के यूट्यूब चैनल पर एक 7 सेकंड का वीडियो मिला। जिसे शेयर करते हुए लिखा गया कि इंडिगो फ्लाइट के पंख पर उड़ान के दौरान सांप देखा गया,यात्री हैरान! इसके साथ ही jacpur नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो

को शेयर करते हुए लिखा- हे प्रभु, ये कैसे हुआ?जब सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर हमारी नजर पड़ी तो हमें ये असंभव लग रहा था। जिसके बाद सजग की टीम ने सबसे पहले गूगल पर ऐसी कोई घटना रिपोर्ट होने की खबर खोजी। हालांकि गूगल पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। हालांकि गूगल पर कई अन्य सोशल हैंडल से ये वीडियो पोस्ट की गई थी।उसके बाद सजग की टीम ने तस्वीर के की फ्रेम निकालकर उसे decopy.ai पर अपलोड किया। उसके रिजल्ट के अनुसार ये वीडियो 94.17 प्रतिशत फेक है। AI टूल के बाद हमने सांप के बारे में जानकारी खोजनी शुरू की। उसके बाद discover नाम की वेबसाइट पर सांप से जुड़ी एक जानकारी मिली कि सांप ठंडे खून वाला जीव होता है। अगर तापमान ज्यादा कम हो जाता है तो उसका शरीर निष्क्रिय हो जाता है। वहीं एक पैसेंजर फ्लाइट 30 हजार से 40 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ता है। जिसके कारण वहां तापमान माइनस में चला जाता है। इसके साथ ही यात्री प्लेन 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है। फ्लाइट की उस स्पीड पर सांप का इतने आराम से विंग्स पर चिपके रहना असंभव है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें



Render Time: 2025-02-16 12:13:21