स्कंद षष्ठी 2025: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

धर्म समाचार

स्कंद षष्ठी 2025: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
स्कंद षष्ठीपूजाविधि
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 58 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 53%

स्कंद षष्ठी 2025 की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व जानें। इस दिन भगवान स्कंद की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्कंद षष्ठी का व्रत अपने आप में विशेष है। इस दिन भगवान स्कंद की पूजा होती है, जिन्हें मुरुगन , कार्तिकेयन और सुब्रमण्यम आदि नामों से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोग इस दिन भावपूर्ण उपवास रखते हैं और भगवान मुरुगन की पूजा करते हैं। कहते हैं कि इस दिन का व्रत रखने से सभी तरह के संकटों का नाश होता है। साथ ही शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की पहली स्कन्द षष्ठी 05 जनवरी यानी आज मनाई जा रही है, तो चलिए यहां पर इसकी पूजा विधि से

लेकर सबकुछ जानते हैं। भगवान मुरुगन भोग - केला, गुड़, शहद, और इलायची। भगवान मुरुगन प्रिय फूल - गुलाब और चंपा। स्कंद देव पूजा विधि सुबह जल्दी उठें और पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। व्रत का संकल्प लें और मंदिर को साफ करें। एक वेदी पर भगवान के भगवान कार्तिकेय की तस्वीर स्थापित करें। उन्हें गंगाजल, पंचामृत और शुद्ध जल से स्नान करवाएं। सफेद व गोपी चंदन का तिलक लगाएं। फूलों की माला अर्पित करें। देसी घी का दीया जलाएं। ऋतु फल और घर पर बने प्रसाद का भोग लगाएं। स्कंद भगवान के वैदिक मंत्रों का जाप करें। स्कंद देव की जन्म कथा का पाठ करें। आरती से पूजा का समापन करें। व्रत का पारण प्रसाद से अगले दिन करें। यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर हो रहा है इन शुभ योग का निर्माण, पूजा से मिलेगा दोगुना फल स्कन्द षष्ठी शुभ मुहूर्त शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का समापन आज यानी 05 जनवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए 05 जनवरी, 2025 यानी आज स्कंद षष्ठी मनाई जा रही है। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। स्कंद पूजा मंत्र 1. ॐ तत्पुरुषाय विधमहे: महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात।।

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

स्कंद षष्ठी पूजा विधि शुभ मुहूर्त महत्व भगवान स्कंद मुरुगन कार्तिकेयन सुब्रमण्यम

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

स्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत 2025: महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्तस्कंद षष्ठी व्रत का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

स्कंद षष्ठी 2025: तारीख, समय और पूजन विधिस्कंद षष्ठी 2025: तारीख, समय और पूजन विधिस्कंद षष्ठी 2025 की तारीख, समय और पूजा विधि के बारे में जानकारी।
और पढो »

विनयक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिविनयक चतुर्थी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधिविनयक चतुर्थी 2025 की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानें।
और पढो »

मकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025: तारीख, महत्व और शुभ मुहूर्तमकर संक्रांति 2025 की तारीख, महत्व, शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी
और पढो »

सकट चौथ 2025 : पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्रसकट चौथ 2025 : पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्रसकट चौथ 2025 पर भगवान गणेश और सकट माता की पूजा की जाने वाली विधि, शुभ मुहूर्त और आरती के लिए महत्वपूर्ण मंत्र दिए गए हैं।
और पढो »

विनायक चतुर्थी 2025: शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्वविनायक चतुर्थी 2025: शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्वविस्तृत जानकारी: विनायक चतुर्थी 2025 की तिथि, पूजन समय, महत्व और उपाय।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 05:51:26