Exam preparation Tips: टॉपर्स हमेशा स्मार्ट स्टडी प्लान बनाते हैं। उनकी स्ट्रैटेजी में क्या पढ़ना है, कब पढ़ना है और कितनी देर पढ़ना है और कैसे लिखना है आदि शामिल रहता है।
Daily Habits of Toppers: परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का सपना अच्छा स्कोर करके टाॅप करना होता है। हालांकि, टॉपर बनना किसी एक दिन की मेहनत से नहीं होता। यह उन छोटे-छोटे रोज की आदतों का परिणाम होता है जो छात्रों को लगातार फोकस्ड और आत्मविश्वासी बनाए रखती हैं। सफल छात्र चीजों को केवल याद ही नहीं करते बल्कि उसे समझते, दोहराते और सही तरीके से लिखते भी हैं। इससे उन्हें हर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती हैं। इस आर्टिकल में जानिए नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की डीन एकेडमिक्स डाॅ.
तान्या सिंह से टाॅपर्स का स्मार्ट स्टडी प्लान और परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट टिप्स।रोजाना की स्मार्ट स्टडी प्लानिंग जरूरी टॉपर दिन की शुरुआत एक साफ और सरल स्टडी प्लान से करते हैं। वे तय करते हैं कि आज क्या पढ़ना है, कब पढ़ना है और क्या रिजल्ट पाना है। इससे उनका रूटीन सेट हो जाता है और वे इधर-उधर भटकते नहीं। आज के कई टॉप रैंक वाले स्टूडेंट्स के अच्छे मार्क्स लाने की एक वजह यह है कि वे जो जानकारी हासिल करते हैं उसे आसानी से समझने लायक तरीके से अच्छे से समझा और एक्सप्रेस कर पाते हैं।रोजाना 20 से 30 मिनट रिवीजन टॉपर्स रोज 20 से 30 मिनट का रिवीजन जरूर करते हैं। यह छोटी-सी आदत जानकारी को दिमाग को ताजा रखती है और एग्जाम के समय तनाव कम करती है। टॉपर्स समझते हैं कि भूलना नैचुरल है। हालांकि, कॉन्सेप्ट को रेगुलर रिवाइज करने से मेमोरी मजबूत होती है। यह आदत उन्हें शॉर्ट-टर्म रटने के बजाय लॉन्ग-टर्म क्लैरिटी बनाने में मदद करती है।पढ़ना ही नहीं, लिखना भी जरूरी सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं है। टॉपर एक्टिव लर्निंग पर ध्यान के अलावा लिखकर प्रैक्टिस करते हैं। जिस तरह से एग्जाम में लिखना होता है…उसी तरह प्रैक्टिस करके आगे बढ़ते हैं। जवाब की शुरुआत सीधे और अच्छी लाइन से करनी जरूरी है। वे अपने जवाब एक या दो सेंटेंस में डायरेक्ट रिस्पॉन्स के साथ शुरू करते हैं। वे अपने आइडिया को आसान और लॉजिकल ऑर्डर में रखते हैं।आंसर राइटिंग में साफ प्रेजेंटेशन जरूरी आंसर राइटिंग में प्रेजेंटेशन एक और डेली डिसिप्लिन है। टॉपर अपनी लिखावट, स्पेसिंग, हेडिंग्स और अंडरलाइनिंग पर ध्यान देते हैं। जरूरत पड़ने पर सरल डायग्राम भी बनाते हैं। इस तरह से साफ प्रेजेंटेशन से अच्छा प्रभाव पड़ता है। एक अच्छी तरह से दिया गया आंसर एग्जामिनर के कंटेंट पढ़ने या देखने से पहले ही आपकी क्लैरिटी दिखाता है।मॉक टेस्ट देना, छोटे ब्रेक जरूरी टॉपर रोजाना मॉक टेस्ट हल करते हैं और पिछले वर्षों के पेपर टाइम लिमिट में हल करने की आदत डालते हैं। इससे स्पीड, सटीकता और प्रेशर मैनेजमेंट बेहतर होता है। उनके रूटीन में समय-समय पर छोटे ब्रेक और अच्छी नींद लेना शामिल होता है। स्टूडेंट क्लैरिटी, डिसिप्लिन और सीखने की अपनी रोजाना की आदतों से ‘टॉपर’ बनते हैं।
Exam Preparation Tips Daily Study Routine Academic Success Tips Effective Study Habits Topper Study Techniques How Toppers Study टॉपर्स की आदतें परीक्षा की तैयारी के टिप्स टॉपर्स कैसे अध्ययन करते हैं
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Competitive Exam, Govt Jobs Preparation, Study Material Online at safalta.comExam Preparation Online: Competitive Exam and Government Jobs preparation, Tips and Tricks to crack your competitive examination easily, study material online at safalta.com portal.
और पढो »
Competitive Exam, Govt Jobs Preparation, Study Material Online at safalta.comExam Preparation Online: Competitive Exam and Government Jobs preparation, Tips and Tricks to crack your competitive examination easily, study material online at safalta.com portal.
और पढो »
PHd स्कॉलर साधना की टिप्स: यूट्यूब से नोट्स बनाए, AI से प्रैक्टिस की; सिर्फ ऑनलाइन पढ़कर ...toppers mantra tips for UGC NET June 2024 Exam From PHd scholar sadhna
और पढो »
टॉपर्स मंत्रा- UPSC टॉपर तरुण मौर्य की टिप्स: AI से करें निबंध और एथिक्स की तैयारी; कोचिंग से गाइडेंस लेकर...Tips from UPSC topper Tarun Maurya How to Ace UPSC Mains Exam with Coaching Assistance Toppers Tips
और पढो »
कैसे पहचानें बच्चा एग्जाम स्ट्रेस में है: बोर्ड परीक्षाओं में 1 महीना बाकी, वर्किंग पेरेंट्स वीक में 1 द...How to identify if the child is under exam stress Education News Board Exam Tips
और पढो »
UPSC CSE Prelims Exam 2025: Tips from Toppers for SuccessThe UPSC Civil Services Prelims Exam 2025 is scheduled for May 25, 2025, leaving candidates with four months to prepare. To crack this challenging exam, aspirants need a well-structured strategy. This article provides valuable insights and tips from successful IAS officers, guiding you on how to effectively utilize your remaining time and maximize your chances of success.
और पढो »
