हरिद्वार में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद द्वारा बुलाई गई धर्म संसद टल गई है। पुलिस प्रशासन ने धर्म संसद को लेकर अनुमति नहीं दी है।
हरिद्वार के शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद की ओर से गुरुवार से बुलाई गई धर्म संसद टल गई है। पुलिस प्रशासन ने धर्म संसद की अनुमति नहीं दी। जूना अखाड़े से तंबू पंडाल हटा दिया गया है। यति नरसिंहानंद ने धर्म संसद बुलाने का ऐलान किया था। प्रशासन के रुख पर नरसिंहानंद ने नाराजगी जताई है। दिसंबर 2021 में धर्म संसद विवादित रही थी। पुलिस प्रशासन सतर्क है। यति नरसिंहानंद ने अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को आयोजन के संबंध
में जूना अखाड़ा पहुंचकर यति नरसिंहानंद से भेंट की थी। आयोजन की अनुमति को लेकर अधिकारियों ने साल 2021 की धर्म संसद के बाद हेट स्पीच के आरोप में दर्ज हुए मुकदमों को लेकर भी बातचीत की थी। वहीं, यति नरसिंहानंद ने अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। तीन की विश्व धर्म संसद का किया था आह्वान बांग्लादेश, पाकिस्तान आदि में हिंदुओं पर अत्याचार के मुद्दे पर स्वामी यति नरसिंहानंद की ओर से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में 19 दिसंबर से 20 और 21 दिसंबर को विश्व धर्म संसद का आह्वान किया था। जिसमें यति नरसिंहानंद के शिष्य, समर्थक व अन्य संतगण पहुंच रहे थे। संतों पर हेट स्पेच के आरोप में कई मुकदमें दर्ज हुए थे साल 2021 में हरिद्वार में हुई धर्म संसद के बाद स्वामी यति नरसिंहानंद सहित कई अन्य संतों पर हेट स्पीच के आरोप में कई मुकदमें दर्ज हुए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद कई आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसलिए धर्म संसद को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने की थी स्वामी यति नरसिंहानंद से भेंट बुधवार को एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल के नेतृत्व में शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, एलआईयू इंस्पेक्टर नीरज यादव आदि ने जूना अखाड़ा पहुंचकर स्वामी यति नरसिंहानंद से भेंट की थी। आयोजन की जानकारी लेते हुए यह आश्वस्त कराने के लिए कहा गया था कि कार्यक्रम में हेट स्पीच का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसी आधार पर सशर्त अनुमति देने की बात कही गई थी। वहीं, इस बैठक के बाद यति नरसिंहानंद ने मीडिया को जारी बयान में आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी उन्हें डरा धमका रहे हैं। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री को पत
धर्मसंसद यति नरसिंहानंद हरिद्वार पुलिस हेट स्पीच
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बक्सर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्याबिहार के बक्सर जिले में एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
और पढो »
बेगूसराय में पुलिस जीप के साथ हुई टक्करबेगूसराय जिले में अज्ञात वाहन ने पुलिस की गश्ती जीप में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी 3 फीट गड्ढे में पलट गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
और पढो »
जयपुर समाचार: राजधानी टोल पर ट्रक ने मारी पुलिस चेतक में टक्करजयपुर में राजधानी टोल पर एक ट्रक ने पुलिस की चेतक बाइक से टक्कर मार दी।
और पढो »
2025 में पूर्णिमा कब है? जानें साल भर में पूर्णिमा तिथियांपूर्णिमा हर महीने पड़ने वाली एक शुभ तिथि मानी जाती है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस लेख में 2025 में सभी पूर्णिमा की तिथियां दी गई हैं।
और पढो »
चंदौली में पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के रैकेट का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तारचंदौली पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों पर पैसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कौशश का आरोप है। पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने में जुटी है।
और पढो »
शाहुपुरा गांव में पत्नी की हत्या, पति फरारफरीदाबाद: शाहुपुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढो »