हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष पद पर कौन होगा?

राजनीति समाचार

हरियाणा कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, अध्यक्ष पद पर कौन होगा?
कांग्रेसहरियाणाविधानसभा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 151 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 95%
  • Publisher: 53%

विधानसभा चुनाव में हार के बाद हरियाणा कांग्रेस में बड़ा बदलाव आने वाला है। पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस्तीफा दिया है जबकि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने जिम्मेदारी नहीं ली है। कांग्रेस हाईकमान ने उदयभान को बदलने के संकेत दिए हैं। वंचित वर्ग के नेता के स्थान पर नए अध्यक्ष को चुनने की तैयारी चल रही है।

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस अपने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव कर सकती है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया जहां स्वयं ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली है। कई राज्यों के संगठन में बदलाव कर रहे कांग्रेस हाईकमान ने चौधरी उदयभान को बदलने के संकेत दिये हैं। उदयभान की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों के साथ-साथ प्रमुख वंचित वर्ग के नेता

के रूप में होती है। विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से आरंभ होगा। दो मार्च को शहरी निकाय चुनाव हैं। इसलिए कांग्रेस नये अध्यक्ष और विधायक दल के नेता के पदों पर दो मार्च के बाद तथा सात मार्च से पहले फैसला ले सकती है। उदयभान को लेकर वंचित वर्ग में नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन उनके स्थान पर किसी वंचित वर्ग अथवा ओबीसी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह नाराजगी दूर की जा सकती है। कांग्रेस यदि वंचित वर्ग के नेता के स्थान पर वंचित वर्ग से संबंधित नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी तो अंबाला के सांसद वरुण चौधरी का नाम सबसे ऊपर आता है। वरुण चौधरी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के भरोसेमंद होने के साथ-साथ वंचित वर्ग और ऊर्जावान नेता हैं। उनके पिता चौधरी फूलचंद मुलाना हरियाणा कांग्रेस के कई साल तक अध्यक्ष रहे, जबकि पत्नी पूजा चौधरी मुलाना से कांग्रेस की विधायक हैं। कांग्रेस ने यदि ओबीसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। राव दान सिंह की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के भरोसेमंद साथियों में होती है। राव दान सिंह मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी का टिकट काटकर राव दान सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़वाया था, जिसका फायदा रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को अहीर मतदाताओं के समर्थन के रूप में मिला था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल के नाम भी चल रहे हैं। अरोड़ा और भुक्कल दोनों विधायक हैं। अरोड़ा पंजाबी और भुक्कल दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों की गिनती हुड्डा के करीबियों में होती है। हुड्डा ठुकरा चुके कांग्रेस महासचिव बनने की पेशकश विधायक अशोक अरोड़ा व गीता भुक्कल का नाम कांग्रेस विधायक दल के नेता के लिए भी चल रहा है। पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर कादियान को भी विधायक दल के नेता के लिए प्रबल दावेदार माना जाता है, लेकिन राज्य में इस समय कांग्रेस की जो हालत है, उसे सिर्फ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही संभाल पाने में सक्षम हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान की ओर से विधायक दल के नेता पद के लिए हुड्डा को नजरअंदाज किया जाएगा, इसकी संभावना बहुत कम नजर आ रही है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की पेशकश दी जा चुकी है, लेकिन हुड्डा ने हाईकमान को स्पष्ट कह दिया है कि वे हरियाणा से बाहर रहकर काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हुड्डा का दोबारा विधायक दल का नेता बनना तय है। कांग्रेस विधायक दल का नेता ही विधानसभा में विपक्ष का नेता बनेगा। कांग्रेस विधायकों को तोड़ने में लग रही भाजपा हरियाणा कांग्रेस में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के दो विधायक गोकुल सेतिया और शैली चौधरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मंच साझा कर चुके हैं। पिछले दिनों एक कार्यक्रम में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री के कामकाज की तारीफ की थी। रादौर के पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी 15 फरवरी को कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा सीट से विधायक रह चुके ललित नागर का मोह भी कांग्रेस के भंग हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सचिव रह चुके अजय गौड़ पिछले दिनों ललित नागर की मनोहर लाल से मुलाकात करवा चुके हैं। ऐसे में भाजपा की कांग्रेस में अंदर ही अंदर चल रही सेंधमारी किसी भी समय कोई नया गुल खिला सकती है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कांग्रेस हरियाणा विधानसभा बजट सत्र संगठन अध्यक्ष बदलाव चुनाव हुड्डा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कांग्रेस में संगठन में बड़े बदलाव की तैयारीकांग्रेस में संगठन में बड़े बदलाव की तैयारीचुनाव हार के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है.
और पढो »

कांग्रेस के भविष्य पर सवाल, तारिक अनवर ने मांगा संगठन में बदलावकांग्रेस के भविष्य पर सवाल, तारिक अनवर ने मांगा संगठन में बदलावदिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार झेलने के बाद कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि पार्टी को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करना होगा और संगठन में मूलभूत परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तय करना होगा कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलती है।
और पढो »

कांग्रेस के भविष्य पर सवाल, तारिक अनवर ने कहा संगठन में बदलाव की जरूरत हैकांग्रेस के भविष्य पर सवाल, तारिक अनवर ने कहा संगठन में बदलाव की जरूरत हैदिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लगातार तीसरी बार हार के बाद पार्टी के भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी। उन्होंने संगठन में बदलाव करने का भी मुद्दा उठाया।
और पढो »

गुरु मार्गी 2025: 4 फरवरी से बदल जाएंगे भाग्य, जानिए किन राशियों को होगा लाभगुरु मार्गी 2025: 4 फरवरी से बदल जाएंगे भाग्य, जानिए किन राशियों को होगा लाभगुरु ग्रह 4 फरवरी, 2025 को वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। इस घटना से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। पढ़ें जानिए किन राशियों को होगा लाभ
और पढो »

रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, रेवती देवी ने निर्दलीय पराजित कियारुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, रेवती देवी ने निर्दलीय पराजित कियारुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मतगणना की शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन अंततः चुनाव हार गई। मतगणना के अंत तक काफी नज़दीकी मुकाबला रहा। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने 18 मतों से जीत दर्ज की। भाजपा ने अध्यक्ष पद पर हारने पर रिकाउंटिंग करवाई, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में सभासद पद पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।
और पढो »

ईरान के विक्षोभ से यूपी में बदलाव, अयोध्या सबसे ठंडाईरान के विक्षोभ से यूपी में बदलाव, अयोध्या सबसे ठंडाईरान में बना पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की ओर शिफ्ट हो रहा है। इससे पूर्वी यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव होगा। आज से दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 11:06:39