हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने मेयर और चेयरमैन पदों के लिए उम्मीदवार घोषित किए

राजनीति समाचार

हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा ने मेयर और चेयरमैन पदों के लिए उम्मीदवार घोषित किए
भाजपाहरियाणानिकाय चुनाव
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को दो लिस्ट जारी कीं। भाजपा ने नगर निगम में मेयर पद के लिए 10 में से 9 और 28 नगर परिषद और पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए 19 उम्मीदवार उतारे हैं।

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को दो लिस्ट जारी कीं। भाजपा ने नगर निगम में मेयर पद के लिए 10 में से 9 और 28 नगर परिषद और पालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए 19 उम्मीदवार उतारे हैं। मेयर पद के लिए भाजपा ने 6 महिलाओं को टिकट दिया है। मेयर उम्मीदवार ों की लिस्ट के मुताबिक, हिसार से भाजपा ने प्रवीन पोपली को टिकट दिया है। पानीपत में कोमल सैनी, अंबाला में सैलजा सचदेवा और रोहतक में रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया गया है। सोनीपत में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के मीडिया सलाहकार

रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है। राजीव जैन पूर्व मंत्री कविता जैन के पति हैं, जिनका पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट काट दिया गया था। करनाल में रेणु बाला गुप्ता को पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को लिस्ट वायरल हुई थी। उसमें 9 कैंडिडेट के नाम थे। नई लिस्ट में सिर्फ गुरुग्राम में कैंडिडेट बदला गया है। वायरल लिस्ट में गुरुग्राम से ऊषा प्रियदर्शी को टिकट दिखाया गया था। अब राजरानी मल्होत्रा को टिकट दिया गया है।दोपहर को जारी हुई लिस्ट को भाजपा के ही नेताओं ने शेयर किया था। यह लिस्ट प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के हवाले से जारी होने की बात कही गई। इसमें किसी के न तो साइन थे और न ही पार्टी की मुहर। अध्यक्ष बड़ौली ने भी सफाई दी कि यह सूची सही नहीं है। इसे दोबारा जारी किया जाएगा। वायरल लिस्ट पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा- 'पार्टी की ओर से जारी सूची का पता लगाया जा रहा है कि कहां से जारी हुई है। अभी सूची को सही न मानें। थोड़ी देर में सब चीजें क्लियर कर दोबारा से सूची जारी की जाएगी।' वहीं हिसार से भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पोपली ही उम्मीदवार रहेंगे। लिस्ट में कोई बदलाव नहीं होगा।पहले ढोल पर स्वागत करवाया, फिर अचानक निकल गए मेयर उम्मीदवार दोपहर में लिस्ट जारी होने के बाद हिसार भाजपा कार्यालय में सूची जारी होने के बाद जश्न का माहौल था। भाजपा कार्यालय में ढोल बजाकर मेयर उम्मीदवार प्रवीण पोपली का स्वागत किया गया। इसके बाद कहा गया कि मेयर उम्मीदवार प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। इसी बीच जिलाध्यक्ष को सूचना मिली की जो सूची जारी हुई है, वह ओरिजिनल सूची नहीं है। इस पर किसी के हस्ताक्षर नहीं है। इसके बाद प्रवीण पोपली के चेहरे पर हल्की मायूसी नजर आई और वह भाजपा कार्यालय से निकल गए। हिसार से जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि पार्टी ने सोच समझकर पोपली को टिकट दिया है। इसमें किसी तरह का बदलाव होने वाला नहीं है। वहीं भाजपा के हिसार से मेयर प्रत्याशी होंगे।JJP ने उतारा अपना एक उम्मीदवार निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति पहले ही साफ कर दी थी। हालांकि जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भी अब अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है। पार्टी ने सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव में अपना चेयरमैन उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। जिला इकाई ने प्रवीण कुमार तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि बाकी सीटों पर JJP की क्या रणनीति रहेगी ये अभी क्लियर नहीं है।भाजपा सूची जारी करने के बाद मंत्रियों की मेयर उम्मीदवारों के नामांकन भरने के दौरान ड्यूटी लगाएगी। किस निगम चुनाव में कौन सा मंत्री जाएगा नाम तय किया जा रहा है। इसके अलावा प्रचार कमेटी भी बनाई जा रही है। इसमें तमाम मंत्रियों से लेकर पूर्व सांसद, मौजूदा सांसद, पूर्व मंत्रियों तक के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी कर रही है। कांग्रेस नामांकन वाले दिन शक्ति प्रदर्शन करेगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

भाजपा हरियाणा निकाय चुनाव मेयर चेयरमैन उम्मीदवार लिस्ट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

फरीदाबाद नगर निगम मेयर चुनाव के लिए प्रवीन बत्रा जोशी भाजपा के उम्मीदवारफरीदाबाद नगर निगम मेयर चुनाव के लिए प्रवीन बत्रा जोशी भाजपा के उम्मीदवारहरियाणा भाजपा ने फरीदाबाद नगर निगम मेयर के लिए चुनाव प्रवीन बत्रा जोशी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। प्रवीन बत्रा जोशी हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की वर्तमान चेयरपर्सन हैं।
और पढो »

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी घोषित किएभाजपा ने छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी घोषित किएभाजपा ने छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
और पढो »

भाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कीभाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कीभाजपा ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी की है। चुनाव 2 मार्च को होने हैं। पार्टी ने कहा कि वह चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह ही लड़ेगी।
और पढो »

हरियाणा में बीजेपी ने नगर निगम मेयर चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किएहरियाणा में बीजेपी ने नगर निगम मेयर चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किएबीजेपी ने हरियाणा के नौ नगर निगमों में मेयर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। सूची में छह महिलाएं शामिल हैं। पार्टी ने लगभग सभी सीटों पर संगठन से ही प्रत्याशी उतारकर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सत्ता की राह संगठन से ही निकल रही है।
और पढो »

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 10 महानगरों के लिए महापौर उम्मीदवार घोषित किएछत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 10 महानगरों के लिए महापौर उम्मीदवार घोषित किएचुनाव से बाहर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए सभी 10 महानगरों के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की है। नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
और पढो »

हरियाणा में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कीहरियाणा में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के लिए 9 मेयर उम्मीदवारों की घोषणा कीहरयाणा में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर पद के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, लेकिन मानेसर के लिए उम्मीदवार का नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इससे पहले एक भ्रामक सूची वायरल हुई थी, जिसे बीजेपी ने बाद में गलत बताया था।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 18:42:55