हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने पार्टी हाईकमान को कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक बयान देने के लिए नोटिस दिया गया था। विज ने कहा कि उन्होंने नोटिस का जवाब दिया है और बताया कि पार्टी को अगर कुछ और जवाब चाहिए हों तो वो देने को भी तैयार हैं।
चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अपनी ओर से कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। नोटिस का जवाब देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्होंने इसमें लिखा है कि पार्टी को अगर कुछ और जवाब चाहिए हों तो वो देने को भी तैयार हैं। बता दें कि पार्टी हाईकमान की तरफ से सीएम नाय सिंह सैनी और अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर निशाना साधने पर उन्हें नोटिस दिया गया था।अनिल विज ने कहा कि वह तीन दिन से बेंगलुरु गए हुए थे। उन्हें मीडिया के माध्यम से इस नोटिस के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा कि कल शाम
ही मैं वापस लौटा। उन्होंने कहा कि मैं घर पहुंचने के बाद ठंडे पानी से नहाया, फिर खाना खाया और रात को अपना जवाब हाईकमान को भेज दिया। हालांकि उन्होंने ये नहीं बाताया कि उन्होंने इसमें क्या लिखा है।\विज ने पहले कहा था कि वह पिछले तीन दिन से बेंगलुरु में थे और घर पहुंचने के बाद अपना जवाब तैयार करेंगे। उन्होंने कहा था कि मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, खाना खाऊंगा और अपना जवाब लिखने बैठूंगा, जिसे मैं आलाकमान को भेजूंगा।\प्रदेश भाजपा प्रमुख बड़ौली ने विज को जारी नोटिस में कहा था कि आपको सूचित किया जाता है कि आपने हाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए हैं। ये गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं। इसमें कहा गया था हम आपसे तीन दिन के भीतर इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण देने की अपेक्षा करते हैं
ANIL VIJ हरियाणा भाजपा नोटिस राजनीति कारण बताओ नोटिस पार्टी हाईकमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा CM के खिलाफ बयान पर अनिल विज को नोटिस: कहा था- सैनी जब से मुख्यमंत्री बने तब से उड़नखटोले पर हैं; BJ...हरियाणा BJP के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने विज से 3 दिन में जवाब मांगा है।
और पढो »
हरियाणा मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी कियाहरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज को भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विज ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार बयानबाजी की है, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है।
और पढो »
हरियाणा मंत्री अनिल विज को बीजेपी ने कारण बताओ नोटिस थमायाहरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज अपने बयानों के कारण बीजेपी के साथ मुश्किल में हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया है और तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है.
और पढो »
हरियाणा मंत्री अनिल विज को भाजपा ने 'कारण बताओ' नोटिस जारी कियाभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली पर बार-बार निशाना साधने को लेकर सोमवार को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है.
और पढो »
हरियाणा में मंत्री अनिल विज ने कारण बताओ नोटिस पर प्रतिक्रिया दीहरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वो पिछले तीन दिनों से अपने पर्सनल कार्यक्रम पर बेंगलुरु में थे और नोटिस का जवाब देंगे.
और पढो »
हरियाणा में बीजेपी ने अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी कियाहरियाणा के सत्ताधारी भाजपा ने अपने वरिष्ठ विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर उनकी हालिया टिप्पणियों के बाद जारी हुआ है।
और पढो »