हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं होती। उन्होंने अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के कामों के लिए आंदोलन करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर यमुना के मुद्दे पर केजरीवाल समर्थक गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही इतने गंदे हो गए कि पार्टी के कई मंत्री जेल भी होकर आए हैं।
जागरण संवाददाता, अंबाला। दिल्ली चुनाव के बीच जहां एक ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के नेताओं में यमुना नदी के पानी में जहर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, हरियाणा की सियासत में उस दौरान एक नया मोड़ आया जब परिवहन मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री को लेकर मुखर होते नजर आए। हरियाणा के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज ने कहा कि ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में शायद नहीं जाऊंगा क्योंकि उनके आदेशों की अनुपालना नहीं होती। विज ने कहा कि अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र के कामों
के लिए आंदोलन भी करना पड़ा तो वे करेंगे। उन्होंने किसान नेता डल्लेवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर डल्लेवाल की तरह आंदोलन करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। 'ऐसी मीटिंग का कोई मतलब नहीं' ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल न होने को लेकर विज कहा कि बैठक में आदेशों का पालन नहीं होता। ऐसी मीटिंग का कोई फायदा नहीं है। विज ने कहा कि हरियाणा का तो पता नहीं। लेकिन अंबाला की जनता के अधिकारों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ता रहूंगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि अंबाला ने मुझे सात बार विधायक बनाया है। जनता ने मुझे विधायक उनके कामों को पूरा करने के लिए बनाया है। ऐसे में उनकी मांगों को लेकर मुझे आंदोलन भी करना पड़े तो मैं करूंगा। मुझे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आमरण अनशन भी करना पड़े तो भी करूंगा। यमुना मुद्दे पर कसा केजरीवाल पर तंज इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने यमुना के मुद्दे पर जारी सियासत पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। आम आदमी पार्टी को लेकर विज ने कहा था कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हर समस्या का कारण समस्या के अंदर ढूंढना चाहिए। परंतु केजरीवाल हर चीज का कारण अपने से बाहर ढूंढते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि दिल्ली में वायु गंदी हो गई, स्वयं नहीं देखा गया कि क्या हो गया, लेकिन यूपी, बिहार, हरियाणा और पहले पंजाब का नाम लेते थे, लेकिन अब इनकी वहां पर अपनी पार्टी आ गई तो पंजाब का नाम नहीं लेते हैं। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग गंदगी को दूर करते-करते हुए आप ही इतने गंदे हो गए कि पार्टी के कई मंत्री जेल भी होकर आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भी इनके मंत्री और स्वयं केजरीवाल जमानतों पर है, बरी नहीं हुए हैं। इसके अलावा न्यायालय ने इनके ऊपर कुछ पांबदियां भी लगा रखी हैं और ये इनके द्वारा लोगों को बतानी चाहिए। विज ने कहा कि इस प्रकार से जो धोखे से जो चीज बनती है उसका अंत आज भी बुरा और कल भी बुरा है
अनिल विज हरियाणा नायब सिंह सैनी ग्रीवेंस कमेटी यमुना आम आदमी पार्टी केजरीवाल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
उद्योगपति अनिल अंबानी ने महाकुंभ में डुबकी लगाईउद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शामिल हुए। अनिल अंबानी ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई।
और पढो »
बिहार की सियासत में गरमाहट: लालू यादव पशुपति पारस के चूड़ा-दही भोज में शामिल होंगेबिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के बुधवार को आयोजित चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल (रालू) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। लालू यादव के इस भोज में शामिल होने से बिहार की सियासत गरमा सकती है।
और पढो »
महाकुंभ में अदाणी ग्रुप की सेवाअदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी महाकुंभ मेला में शामिल होंगे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय होंगे।
और पढो »
महाकुंभ 2025: स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल शाही स्नान में शामिल नहीं होंगीस्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल महाकुंभ 2025 में शाही स्नान में शामिल नहीं होंगी। एलर्जी के कारण वे स्नान में भाग नहीं ले पाएंगी।
और पढो »
सिंह राशि का आज का राशिफल 8 जनवरी 2025सिंह राशि के लिए आज बुधवार का दिन लाभदायक रहेगा। करियर में नया मोड़ आ सकता है और पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशी रहेगी।
और पढो »
देश की खबरें: केजरीवाल का हरियाणा पर आरोप, महाकुंभ में भगदड़, और अन्य आज की प्रमुख खबरेंइस लेख में केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाने, महाकुंभ में भगदड़ से 30 की मृत्यु और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय खबरें शामिल हैं।
और पढो »