हरियाणा में साइबर ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश में 602 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 980 करोड़ तक पहुंच गई है।
हरियाणा में साइबर ठगी की घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश में 602 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह संख्या बढ़कर 980 करोड़ तक पहुंच गई है। औसतन हरियाणा में एक हजार लोगों के साथ साइबर ठगी होती है। ज़्यादातर मामले एनसीआर जिलों में, ख़ासकर पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेवात में हो रहे हैं। साइबर अपराध ियों में मेवात के युवक अधिक शामिल हैं। मेवात के 15 ऐसे बदनाम गांव हैं, जहां से साइबर ठगी के गैंग आपरेट हो रहे हैं। मेवात में औसतन हर साल साइबर ठगी के 500
केस दर्ज होते हैं, जिसमें करीब 300 लोग हर साल गिरफ्तार किए जाते हैं। साइबर ठगी में शामिल होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे मेवात में शिक्षा दर कम होना, विशेष वर्ग के लोगों का जुड़ाव, रोजगार और आय के अवसरों की कमी, और ठगों की लाइफस्टाइल की आकर्षकता। हरियाणा पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जैसे-जैसे हरियाणा पुलिस अपराधियों की तरकीब पकड़ती है, उससे पहले ही साइबर चोर नए तरीके अपनाते हैं। फिलहाल खुद को ज्वेलरी शॉप के मालिक बताकर, रिश्तेदार बताकर या लिंक पर क्लिक करने से पैसे और गिफ्ट के लालच दिए जा रहे हैं। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती डिजिटल अरेस्ट की है। इस प्रकार के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हरियाणा पुलिस लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दे रही है। लोगों को अपने बैंक खाते की जानकारी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी को न दें। आपके फोन पर आने वाला ओटीपी किसी अनजान से शेयर न करें। किसी भी लिंक को क्लिक न करें और ना ही किसी कोड को स्कैन करें। अगर ठगी होती है तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें। हरियाणा में इस नंबर पर औसतन रोजाना 600 से अधिक कॉल आ रही हैं।हरियाणा पुलिस के प्रयासों से साइबर ठगों से रिकवरी में हरियाणा देशभर में नंबर वन है। साल 2024 में पुलिस ने साइबर ठगों के चंगुल से लगभग 268.40 करोड़ रुपये की राशि बचाई गई है, जबकि वर्ष-2023 में 76.85 करोड़ रुपये की राशि बचाई थी। इस प्रकार साइबर अपराधियों से तीन गुना अधिक राशि बचाई गई है। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तैनात तकनीकी रूप से मजबूत पुलिसकर्मियों की संख्या को 12 से बढ़ाकर 70 कर दिया गया है। इनके साथ दस बैंकों के 15 नोडल अधिकारी भी यहां पर तैनात हैं। साल 2022 में साइबर अपराधियों के खिलाफ 2165 मुकद्दमें दर्ज किए गए, वही वर्ष-2023 में 2747 मुकद्दमें और 2024 में 5511 मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। इसी प्रकार, वर्ष 2022 में हरियाणा पुलिस द्वारा 1078, वर्ष-2023 में 1909 और 2024 में 5156 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष-2024 में गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से 70 प्रतिशत (3555 अपराधी) अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। वर्ष-2024 में हरियाणा पुलिस द्वारा रोजाना औसतन 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। वर्ष-2024 में साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए 2,83,589 बैंक खातों और 1,24,565 मोबाइल नंबरों को बंद करवाया गया है जो कि देशभर में सर्वाधिक है।
साइबर ठगी हरियाणा पुलिस एनसीआर मेवात साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट सुरक्षा युक्तियाँ
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
साइलेन्सर चोरी: कीमती धातुओं के लिएगाड़ियों के साइलेंसर चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि इनमें मौजूद कैटेलिटिक कन्वर्टर में प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम जैसी कीमती धातुओं की मांग बढ़ गई है.
और पढो »
ठंड के कारण बिहार के स्कूलों में बच्चों को बेहोशीबिहार में कड़ाके की ठंड के चलते कई स्कूलों में बच्चों को बेहोशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अधिकतर खेल प्रतियोगिता के दौरान ये घटनाएं हुई हैं।
और पढो »
भोपाल में पुलिस इंस्पेक्टरों के घरों में चोरी, बदमाश पुलिस से डरते नहींभोपाल में पुलिस इंस्पेक्टरों के घरों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढो »
मकर संक्रांति में पतंगबाज़ी के बीच चाइनीज मांझा से क्यों डर रहे लोग?मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है लेकिन चाइनीज मांझे से मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।
और पढो »
पाकिस्तान : राजधानी इस्लामाबाद में लगातार बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं, चौंकाने वाले आंकड़ेंपाकिस्तान : राजधानी इस्लामाबाद में लगातार बढ़ रहीं अपराध की घटनाएं, चौंकाने वाले आंकड़ें
और पढो »
पुडुचेरी में एक और बच्चा HMPV संक्रमितदेश में HMPV के मामलों की संख्या बढ़ रही है। पुडुचेरी में तीन बच्चे HMPV संक्रमित हुए हैं। गुजरात में सबसे ज्यादा चार मामले सामने आए हैं।
और पढो »