हरियाणा में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कोहरा छाया

मौसम समाचार

हरियाणा में बर्फबारी से ठंड बढ़ी, कोहरा छाया
ठंडबर्फबारीकोहरा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 56 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

हरियाणा में पहाड़ों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। हिसार जिले में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

हिसार: पहाड़ों में हुई बर्फबारी से हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के हिसार जिले में मंगलवार रात को तापमान फिर से शून्य के करीब पहुंच गया। बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा जिले में बुधवार सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ.

चंद्रमोहन ने बताया कि सोमवार रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी हुई। विक्षोभ अपने साथ नमी भी लेकर आया, जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। सुबह के समय हवाओं के शांत रहने के कारण कोहरा छा रहा है।22 तक ऐसा रहेगा मौसमवहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में 22 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने और उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन और रात्रि के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 और 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। येलो अलर्ट जारीबुधवार सुबह कोहरा छाने से धूप का असर भी कम रहा। इससे दिनभर ठंड का अहसास हुआ। आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरे छाने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से नीचे और दिन का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। वहीं, कुछ स्थानों पर शीतलहर और पाला पड़ने की स्थिति जारी है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ठंड बर्फबारी कोहरा मौसम येलो अलर्ट हरियाणा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
और पढो »

उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, कोहरा छायाउत्तर भारत में ठंड बढ़ी, कोहरा छायाजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। कई राज्यों के शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है। साथ ही, कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी भी घट गई है।
और पढो »

शिमला से ठंडी हुईं हरियाणा की रातें: हिसार सबसे ठंडा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट, सात शहरों की हवा हुई खराबशिमला से ठंडी हुईं हरियाणा की रातें: हिसार सबसे ठंडा; 10 जिलों में धुंध का अलर्ट, सात शहरों की हवा हुई खराबपहाड़ों में हो रही बर्फवारी और बारिश से हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। यही वजह है कि हरियाणा की रातें शिमला से भी ठंडी रिकॉर्ड की गई हैं।
और पढो »

दिल्ली में ठंड का प्रकोप, कोहरा और स्मॉग छायादिल्ली में ठंड का प्रकोप, कोहरा और स्मॉग छायाबुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग और घने से घना कोहरा रहने की संभावना है।
और पढो »

आज का मौसम और AQI 19 नवंबर 2024: गैस चैंबर बनी दिल्ली में गिरा तापमान, पहाड़ों पर भी बर्फबारी की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके इलाके का वेदर और AQIआज का मौसम और AQI 19 नवंबर 2024: गैस चैंबर बनी दिल्ली में गिरा तापमान, पहाड़ों पर भी बर्फबारी की चेतावनी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके इलाके का वेदर और AQIAQI Today, मौसम न्यूज़ (19 नवंबर 2024): देश के अधिकांश हिस्से में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में स्मॉग के साथ-साथ कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से स्मॉग और कोहरा छाया हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छा रहा...
और पढो »

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरादिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड और कोहरा, प्रदूषण भी गंभीर
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 19:14:02