हरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कम

मौसम समाचार

हरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कम
मौसमठंडकोहरे
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 51%

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में ठंड का डबल अटैक शुरू हो गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे के साथ ही कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। अंबाला और पानीपत में दिन सबसे ठंड े रहे। अंबाला का अधिकतम तापमान 13.3 और पानीपत का 14.

1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध रहेगी। पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण आने वाले दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।रात के पारे में बढ़ोतरी हो रही प्रदेश में रात का तापमान बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का पारा 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर फरीदाबाद और हिसार में रात को तापमान सबसे कम रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा रोहतक, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम और सोनीपत जिले में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 10 जनवरी तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में सुबह धुंध छाएगी, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव होगा। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से 11 व 12 जनवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है, लेकिन 13 जनवरी से मौसम खुश्क रहेगा, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

मौसम ठंड कोहरे कोल्ड वेव हरियाणा

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

राजस्थान में कोल्ड वेव, 10 जिलों में अलर्टराजस्थान में कोल्ड वेव, 10 जिलों में अलर्टराजस्थान में बर्फीली हवा से सर्दी तेज हो गई है। कोल्ड वेव का असर तीन जनवरी तक रहेगा। जयपुर सहित 10 जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया गया है।
और पढो »

हरियाणा में 14 जिलों में कोल्ड-डे और कोल्ड वेव का यलो अलर्टहरियाणा में 14 जिलों में कोल्ड-डे और कोल्ड वेव का यलो अलर्टहिसार समेत 14 जिलों में अलर्ट जारी, नारनौल सबसे ठंडा। 3 जनवरी तक हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना, न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
और पढो »

बुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीबुधवार को दिल्ली में ठंडक बढ़ीदिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढो »

UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटUP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »

झांसी में बढ़ती ठंड, कोहरा छाया, तापमान में 4 डिग्री गिरावटझांसी में बढ़ती ठंड, कोहरा छाया, तापमान में 4 डिग्री गिरावटझांसी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आई है।
और पढो »

गौतमबुद्ध नगर में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी, शीतलहर के साथ देखेगी घने कोहरे की चादर, मौसम का ताजा अपडेटगौतमबुद्ध नगर में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी, शीतलहर के साथ देखेगी घने कोहरे की चादर, मौसम का ताजा अपडेटToday Weather News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस समय तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिले में कोल्ड वेव ने दस्तक दे दी है। यहां न्यूनतम तापमान 5.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 16:38:17