हरियाणा के निकाय चुनावों में बागियों का बोलबाला है। टिकट कटने से नाराज भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज बागी हो गए हैं। दोनों ही पार्टियों को कई जगहों पर उम्मीदवार बदलने पड़े हैं। बागियों को मनाने की कोशिशें भी जारी हैं। इस बार के चुनाव में महिलाओं को भी खासा मौका दिया गया है। भाजपा ने छह तो कांग्रेस ने चार महिलाओं को मेयर पद का टिकट दिया...
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के निकाय चुनावों में विधानसभा चुनावों की कहानी दोहराती दिख रही है। टिकट कटने पर भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज बागी हो गए हैं। इसके चलते मजबूरी में दोनों ही पार्टियों को विभिन्न स्थानों पर पार्षद पद के उम्मीदवारों में बदलाव करना पड़ा है। साथ ही नामांकन की जिद पर अड़े बागियों को मनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं, ताकि चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की राह में मुश्किलें न आएं। भाजपा ने शनिवार को मानेसर नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए सुंदर लाल यादव सरपंच को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के नीरज यादव से होगा। सुंदर लाल यादव पार्टी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक भी हैं। प्रवीण जोशी से लता रानी का मुकाबल भाजपा ने मानेसर नगर निगम के सभी 21 वार्डों में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। इसी तरह, सिरसा नगर परिषद में शांति स्वरूप बोध को भाजपा ने चेयरमैन प्रत्याशी बनाते हुए सभी 33 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने फरीदाबाद नगर निगम से मेयर पद के लिए लता रानी को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला भाजपा की प्रवीण जोशी से होगा। कांग्रेस ने सोहना नगर पालिका से चेयरमैन पद के लिए ललिता को उम्मीदवार बनाते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर और करनाल में पार्षद पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हिसार में कांग्रेस से मेयर का टिकट नहीं मिलने से बागी हुए रामनिवास राड़ा ने निर्दलीय चुनावी रण में उतरने की घोषणा की है। वे लगातार दो बार हिसार विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पानीपत में भाजपा की 26 वार्डों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद भाजपा ने अंबाला कैंट नगर परिषद के प्रत्याशियों की सूची बदल दी है। भाजपा ने श्रवन कौर को चेयरमैन का टिकट दिया है। 32 वार्डों की लिस्ट में 11 पार्षद उम्मीदवार बदले गए हैं, जबकि दो उम्मीदवारों के वार्ड बदले गए हैं। पानीपत में भाजपा ने 26 वार्डों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। करनाल में मोहदीनपुर मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण रोड़ ने टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों समेत पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने वार्ड नंबर तीन से राजेश कुमार को टिकट दिया है, जो कुछ समय पहले ही कांग्रेसी से भाजपाई हुए हैं। गुरुग्राम में वैश्य समाज की नाराजगी के बाद भाजपा ने निगम पार्षद का उम्मीदवार बदल दिया। 36 वार्ड वाले नगर निगम गुरुग्राम में भाजपा ने किसी भी वैश्य नेता को टिकट नहीं दिया था, जिससे वैश्य समाज नाराज हो गया। उनका कहना था कि लोकसभा और विधानसभा के बाद अब नगर निगम में भी वैश्य समाज की अनदेखी हुई है। उनकी नाराजगी देख भाजपा ने वार्ड 27 से उम्मीदवार बदल दिया। पहले यहां ब्राह्मण समुदाय से चंचल कौशिक को टिकट दिया गया था, जिनका टिकट काटकर आशीष गुप्ता को दिया गया है। कांग्रेस ने की सभी गुटों को साधने की कोशिश इस बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराई है। पार्टी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पांच समर्थकों को टिकट दिया है। वहीं सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के करीबियों को भी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर की पसंद का ख्याल रखा गया है। भाजपा ने मेयर के लिए छह तो कांग्रेस ने चार महिलाओं पर भरोसा जताया भाजपा ने मेयर पद के लिए छह महिलाओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने चार महिलाओं पर भरोसा जताया है। भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा, पानीपत से कोमल सैनी, करनाल से रेणु बाला, फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, अंबाला से सैलजा सचदेवा और यमुनानगर से सुमन बहमनी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गुरुग्राम से सीमा पाहुजा, अंबाला से अमीषा चावला, फरीदाबाद में लता रानी और यमुनानगर में किरण देवी को टिकट दिया है। तीन नगर निगमों में भाजपा का अपने ही बागियों से मुकाबला कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए भाजपा के बागियों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने रोहतक से सूरजमल किलोई को मेयर प्रत्याशी बनाया हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कलानौर से टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि से होगा, जो खुद तीन बार कलानौर से चुनाव लड़ चुके हैं। करनाल में कांग्रेस ने मनोज वधवा को टिकट दिया है, जो 2014 में मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में वह भाजपा में आ गए और पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब उनका मुकाबला यहां से भाजपा की दो बार की मेयर रेणुबाला से होगा। इनके अलावा गुरुग्राम से सीमा पाहुजा भी पहले भाजपा में रहीं। वह विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम से विधानसभा का टिकट मांग रहीं थी, लेकिन भाजपा ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया। इसके बाद सीमा पाहुजा कांग्रेस में चली गईं। अब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से करीबी की वजह से टिकट मिला है। उनका मुकाबला भाजपा की राजरानी मल्होत्रा से होगा। यह भी पढ़ें- BJP को अनिल विज पर नहीं भरोसा, दूसरे चेहरों पर लगाया दांव; निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मचा घमासान.
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के निकाय चुनावों में विधानसभा चुनावों की कहानी दोहराती दिख रही है। टिकट कटने पर भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज बागी हो गए हैं। इसके चलते मजबूरी में दोनों ही पार्टियों को विभिन्न स्थानों पर पार्षद पद के उम्मीदवारों में बदलाव करना पड़ा है। साथ ही नामांकन की जिद पर अड़े बागियों को मनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं, ताकि चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की राह में मुश्किलें न आएं। भाजपा ने शनिवार को मानेसर नगर निगम के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए सुंदर लाल यादव सरपंच को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के नीरज यादव से होगा। सुंदर लाल यादव पार्टी में पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक भी हैं। प्रवीण जोशी से लता रानी का मुकाबल भाजपा ने मानेसर नगर निगम के सभी 21 वार्डों में पार्षद पद के लिए उम्मीदवार उतारे हैं। इसी तरह, सिरसा नगर परिषद में शांति स्वरूप बोध को भाजपा ने चेयरमैन प्रत्याशी बनाते हुए सभी 33 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने फरीदाबाद नगर निगम से मेयर पद के लिए लता रानी को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला भाजपा की प्रवीण जोशी से होगा। कांग्रेस ने सोहना नगर पालिका से चेयरमैन पद के लिए ललिता को उम्मीदवार बनाते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम, यमुनानगर और करनाल में पार्षद पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हिसार में कांग्रेस से मेयर का टिकट नहीं मिलने से बागी हुए रामनिवास राड़ा ने निर्दलीय चुनावी रण में उतरने की घोषणा की है। वे लगातार दो बार हिसार विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पानीपत में भाजपा की 26 वार्डों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद भाजपा ने अंबाला कैंट नगर परिषद के प्रत्याशियों की सूची बदल दी है। भाजपा ने श्रवन कौर को चेयरमैन का टिकट दिया है। 32 वार्डों की लिस्ट में 11 पार्षद उम्मीदवार बदले गए हैं, जबकि दो उम्मीदवारों के वार्ड बदले गए हैं। पानीपत में भाजपा ने 26 वार्डों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। करनाल में मोहदीनपुर मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण रोड़ ने टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों समेत पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने वार्ड नंबर तीन से राजेश कुमार को टिकट दिया है, जो कुछ समय पहले ही कांग्रेसी से भाजपाई हुए हैं। गुरुग्राम में वैश्य समाज की नाराजगी के बाद भाजपा ने निगम पार्षद का उम्मीदवार बदल दिया। 36 वार्ड वाले नगर निगम गुरुग्राम में भाजपा ने किसी भी वैश्य नेता को टिकट नहीं दिया था, जिससे वैश्य समाज नाराज हो गया। उनका कहना था कि लोकसभा और विधानसभा के बाद अब नगर निगम में भी वैश्य समाज की अनदेखी हुई है। उनकी नाराजगी देख भाजपा ने वार्ड 27 से उम्मीदवार बदल दिया। पहले यहां ब्राह्मण समुदाय से चंचल कौशिक को टिकट दिया गया था, जिनका टिकट काटकर आशीष गुप्ता को दिया गया है। कांग्रेस ने की सभी गुटों को साधने की कोशिश इस बार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की गलती नहीं दोहराई है। पार्टी ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पांच समर्थकों को टिकट दिया है। वहीं सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के करीबियों को भी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर की पसंद का ख्याल रखा गया है। भाजपा ने मेयर के लिए छह तो कांग्रेस ने चार महिलाओं पर भरोसा जताया भाजपा ने मेयर पद के लिए छह महिलाओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने चार महिलाओं पर भरोसा जताया है। भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा, पानीपत से कोमल सैनी, करनाल से रेणु बाला, फरीदाबाद से प्रवीन जोशी, अंबाला से सैलजा सचदेवा और यमुनानगर से सुमन बहमनी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने गुरुग्राम से सीमा पाहुजा, अंबाला से अमीषा चावला, फरीदाबाद में लता रानी और यमुनानगर में किरण देवी को टिकट दिया है। तीन नगर निगमों में भाजपा का अपने ही बागियों से मुकाबला कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए भाजपा के बागियों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने रोहतक से सूरजमल किलोई को मेयर प्रत्याशी बनाया हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कलानौर से टिकट न मिलने पर भाजपा छोड़ दी थी। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि से होगा, जो खुद तीन बार कलानौर से चुनाव लड़ चुके हैं। करनाल में कांग्रेस ने मनोज वधवा को टिकट दिया है, जो 2014 में मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। बाद में वह भाजपा में आ गए और पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया। अब उनका मुकाबला यहां से भाजपा की दो बार की मेयर रेणुबाला से होगा। इनके अलावा गुरुग्राम से सीमा पाहुजा भी पहले भाजपा में रहीं। वह विधानसभा चुनाव में गुरुग्राम से विधानसभा का टिकट मांग रहीं थी, लेकिन भाजपा ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया। इसके बाद सीमा पाहुजा कांग्रेस में चली गईं। अब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से करीबी की वजह से टिकट मिला है। उनका मुकाबला भाजपा की राजरानी मल्होत्रा से होगा। यह भी पढ़ें- BJP को अनिल विज पर नहीं भरोसा, दूसरे चेहरों पर लगाया दांव; निकाय चुनाव में टिकट को लेकर मचा घमासान
Haryana Civic Elections Haryana Civic Election Haryana Nikay Chunav Ticket Congress BJP Bjp Nikay Chunav Candidates Haryana News Haryana Haryana Haryana Civic Polls BJP Rebels Congress Rebels Ticket Distribution Infighting Election Strategies Local Body Elections Haryana Politics Haryana News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
विधानसभा चुनाव: 10 सीटों पर नए चेहरे बढ़ाएं उम्मीदेंविधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर नए चेहरे विधायक चुने जाने तय हैं। इन सीटों पर आप, भाजपा और कांग्रेस सभी पार्टियों ने नए चेहरों को मौका दिया है।
और पढो »
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने महिला सुरक्षा को लेकर आप पर निशाना साधानई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए आप सरकार के कामों को लेकर संदेह जताया। उन्होंने शिक्षा और महिला सुरक्षा के संबंध में आप सरकार का कार्यकाल पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार पर रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशियों को बसाने के आरोप लगाए।
और पढो »
गढ़वाल में निकाय चुनाव: निर्दलीयों का कब्जा, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबलागढ़वाल के पांच जिलों की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हुए निकाय चुनावों में निर्दलीयों ने प्रभावी प्रदर्शन किया। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने भी कई सीटें जीतीं।
और पढो »
देहरादून में कांग्रेस की चौथी हार, भाजपा के किले में नहीं सेंधदेहरादून में कांग्रेस को महापौर चुनाव में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। भाजपा उम्मीदवार सौरभ थपलियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र पोखरियाल को हराया।
और पढो »
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी घोषित किएभाजपा ने छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए 10 नगर निगमों में महापौर प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी ने 50 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।
और पढो »
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशी सूचीहरियाणा में होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी प्रत्याशी सूची जारी की है। पार्टी प्रमुख शहरों से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें रोहतक से अमित खटक, सोनीपत से डॉ. कमलेश कुमार सैनी और सिरसा नगर परिषद से कविता नगर शामिल हैं। पार्टी का मानना है कि इन उम्मीदवारों की योग्यता, ईमानदारी और जनसेवा की छवि जनता को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
और पढो »



