हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना पहला बजट पेश करेंगे। बजट में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की उम्मीद है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार दोपहर दो बजे अपना पहला बजट पेश करेंगे। इस बजट पर राज्य की सभी महिलाओं की उम्मीदें व नजरें टिकी हैं। नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सीएम सैनी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा कर सकते हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में करीब 10-12 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा सकता है।\नायब सिंह सैनी केंद्र सरकार की तर्ज पर गरीब, युवा, अंत्योदय और नारी (जीवाईएएन-ज्ञान) वर्ग को आगे बढ़ाने फोकस करते हुए बजट पेश करेंगे।
सैनी सरकार का बजट इस बार करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 12:45 मिनट पर संत कबीर कुटीर आवास पर बजट कॉपी पर हस्ताक्षर करेंगे। नायब सिंह सैनी बजट में किसानों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री फसल विविधिकरण व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सौगात मिलने की बड़ी उम्मीद है। धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने वाले किसानों को अभी सरकार सात हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि बढ़ाकर दस हजार रुपये की जा सकती है। पराली न जलाने वाले किसानों का भी अनुदान बढ़ाए जाने का एलान संभव है
हरियाणा बजट नायब सैनी लाडो लक्ष्मी योजना बजट 2025 हरियाणा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
नायब सरकार 13 मार्च को पेश करेगी अपना पहला बजट, हरियाणा को कई तरह की सौगातें मिलने की संभावनाहरियाणा सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। 13 मार्च को नायब सिंह सैनी की सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। नायब सिंह सैनी का बतौर वित्त मंत्री ये पहला बजट होगा।
और पढो »
आज से शुरू हो रहा हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, सीएम नायब सैनी इस दिन पेश करेंगे सरकार का पहला बजटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 मार्च को बजट अनुमान पर चर्चा का जवाब देंगे और बजट पास किया जाएगा। 28 मार्च को दूसरे विधायी कार्य होंगे। इसी दौरान सरकार की ओर से विधानसभा में विभिन्न विधेयक भी पेश किए जाएंगे।
और पढो »
Haryana Budget 2025: 2 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे CM सैनी; किसान, युवा और नारी शक्ति के लिए खुलेगा 'पिटारा'Haryana Budget 2025-26 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी CM Nayab Singh Saini साल 2025-26 का बजट पेश करेंगे। इस साल हरियाणा का बजट करीब 2 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। बजट में अंत्योदय किसान युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बजट में सरकार राजस्व खर्च घटाने और पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर जोर देने वाली...
और पढो »
Haryana Budget: सीएम नायब सैनी आज पेश करेंगे अपना पहला बजट, नारी शक्ति को होगा वंदन...इन घोषणाओं पर नजरहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री सोमवार दोपहर दो बजे अपना पहला बजट पेश करेंगे। इस बजट पर राज्य की सभी महिलाओं की उम्मीदें व नजरें टिकी हैं। नारी शक्ति
और पढो »
Himachal Budget 2025 : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर होगा केंद्रितमुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट आज पेश करेंगे। सीएम के पास वित्त महकमा भी है, इसलिए वह वित्त मंत्री के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए
और पढो »
महाराष्ट्र बजट 2025 LIVE: 11 वीं बार बजट पेश करेंगे अजित पवार, लाडकी बहिन योजना पर टिकी सबकी नजरमहाराष्ट्र बजट 2025 LIVE: माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का राजकोषीय घाटा (फिस्कल डेफिसिट) इस साल ₹2 लाख करोड़ को पार कर सकता है. सबकी नजर अजित पवार के बजट भाषण पर है.
और पढो »