दिल्ली चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले के AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मुकदमा शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है. दरअसल केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था.
Advertisementएडवोकेट जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने यह FIR दर्ज करवाई है. जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196, 197, 248, 299 के तहत केस दर्ज किया गया है.
केजरीवाल ने आगे कहा था,'यह प्रदूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से उपचारित नहीं किया जा सकता है. भाजपा दिल्लीवासियों की सामूहिक हत्या करना चाहती है. पर हम ऐसा नहीं होने देंगे.'Advertisementचुनाव आयोग ने पूछे थे सवालइस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उनसे सवाल पूछकर जवाब मांगा था. जिसके बाद केजरीवाल ने इसे जनहित में की गई टिप्पणी बताया था. उन्होंने ये बाते चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए नोटिस के जवाब में कही.
Shahbad Police Station Haryana News Kurukshetra Hindi Samachar Kurukshetra Shahbad Shahbad News Fir On Arvind Kejriwal Case On Arvind Kejriwal Aap Kurukshetra News In Hindi Latest Kurukshetra News In Hindi Delhi Election Delhi Chunav Arvind Kejriwal
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
हरियाणा सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर किया केस, यमुना में जहर मिलाने के आरोप परहरियाणा सरकार ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने के आरोप पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है. केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है.
और पढो »
पीएम मोदी ने केजरीवाल पर यमुना पानी को लेकर हमला बोलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना के पानी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को घेरा और कहा कि वह भी वह पानी पीते हैं, जो हरियाणा से सप्लाई होता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग उन्हें जहरीला पानी देने के लिए साजिश नहीं कर सकते। केजरीवाल ने यमुना में हरियाणा द्वारा जहरीला पानी डालने का आरोप लगाया था। इस बयान को लेकर हरियाणा सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केजरीवाल के खिलाफ केस दायर किया है।
और पढो »
देश की खबरें: केजरीवाल का हरियाणा पर आरोप, महाकुंभ में भगदड़, और अन्य आज की प्रमुख खबरेंइस लेख में केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाने, महाकुंभ में भगदड़ से 30 की मृत्यु और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय खबरें शामिल हैं।
और पढो »
केजरीवाल ने सैनी पर यमुना के पानी के मामले में लगाया आरोपदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर यमुना के पानी के प्रदूषण के मामले में आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैनी ने यमुना का पानी पीने का ढोंग किया और फिर वही पानी वापस यमुना में थूक दिया। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने अमोनिया की मिलावट के कारण यमुना के पानी से दिल्लीवालों के जान के लिए खतरा होने के बारे में चेतावनी दी, तो सैनी ने उन पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी।
और पढो »
हरियाणा सरकार पर केजरीवाल का जहर मिलाने का आरोप, सैनी ने माफी की मांग कीदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल को उनके बयान के लिए माफी मांगने की बात कही है। दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के दावे को गलत बताते हुए कहा कि हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया के स्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
और पढो »
'यमुना पर बयान जनहित के लिए की गई टिप्पणी', चुनाव आयोग के नोटिस पर केजरीवाल का जवाबAAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने यमुना के पानी की गुणवत्ता पर जो बयान दिया वह जनहित में की गई टिप्पणी है. केजरीवाल ने ये बयान चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए दिया है, जिसमें उनके इस दावे का सबूत मांगा गया था कि हरियाणा दिल्ली को पानी की आपूर्ति बाधित करने के लिए यमुना में जहर मिला रहा है.
और पढो »