हरियाणा का संदिग्ध माओवादी बेंगलुरु में गिरफ्तार
बेंगलुरु, 6 सितंबर । हरियाणा के एक संदिग्ध माओवादी को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिरुद्ध के रूप में हुई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु आया था और एक लॉज में पकड़ा गया।
एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, सेंट्रल सिटी क्राइम ब्रांच से संबद्ध आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसे उस समय धर दबोचा, जब वह आरटीसी बस से चेन्नई जाने की तैयारी में था। संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित साहित्य का प्रसार करने में संलिप्त था और अब तक पुलिस से बचता रहा था। वह माओवादी गतिविधियों में शामिल था और एक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य था।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संदिग्ध तीन-चार दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु आया था। आरोपी के पास विकास घाडगे नाम से फर्जी आधार कार्ड मिला है। इस संबंध में उप्परपेट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस नेता को दिखाए गवर्नर बनाने के सपने, 11 करोड़ रुपये ठगे, हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तारहरियाणा के हिसार जिले में कांग्रेस नेता के साथ 11 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
तुर्की में ड्रग तस्करी के आरोप में 336 संदिग्ध गिरफ्तारतुर्की में ड्रग तस्करी के आरोप में 336 संदिग्ध गिरफ्तार
और पढो »
बेंगलुरु में नागालैंड की महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कोरियोग्राफर गिरफ्तारबेंगलुरु में नागालैंड की महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में कोरियोग्राफर गिरफ्तार
और पढो »
फ्रांस : यहूदी प्रार्थना स्थल में आगजनी की कोशिश करने वाला संदिग्ध गिरफ्तारफ्रांस : यहूदी प्रार्थना स्थल में आगजनी की कोशिश करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार
और पढो »
कोलकाता में झाड़ियों में मिला महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच में जुटी पुलिसकोलकाता में झाड़ियों में मिला महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, जांच में जुटी पुलिस
और पढो »
फर्जी कॉल सेंटर पर रेड, 4 युवतियों समेत 20 गिरफ्तार, गुरुग्राम में बैठ अमेरिका के लोगों के साथ करते थे ठगीहरियाणा के गुरुग्राम जिले में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस फर्जी कॉल सेंटर से कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार लड़कियां भी शामिल हैं।
और पढो »