हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया

राजनीति समाचार

हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया
कांग्रेसमहाराष्ट्रपार्टी
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 75 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

कांग्रेस ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद हर्षवर्धन सपकाल को सौंप दिया. यह बदलाव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद किया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया. वह वर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी के प्रदेश संगठन में यह बड़ा बदलाव हुआ है.सपकाल की नियुक्ति करके पार्टी महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय और नगर निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है.

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में विदर्भ और महाराष्ट्र में कुल 13 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में वह अपनी जीत का सिलसिला जारी नहीं रख पाई.सपकाल के सामने पार्टी संगठन में नई जान फूंकने और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति से मुकाबला करने के लिए सभी गुटों को एक साथ लाकर अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से हासिल करने की बड़ी चुनौती है. उनकी नियुक्ति पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के करीब ढाई महीने बाद की गई है. पटोले के नेतृत्व में लड़ी पार्टी विधानसभा की 288 में से महज 16 सीटें ही जीत पाई थी.सपकाल के अलावा, पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व राज्य मंत्री सतेज पाटिल के नाम महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में थे. हालांकि, दोनों ने कार्यभार संभालने में असमर्थता जताई थी.दूसरी ओर, कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. वडेट्टीवार ने शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहते हुए दो बार राज्य में विपक्ष के नेता का पद संभाला था. उनकी नियुक्ति राज्य विधानमंडल के बजट सत्र से पहले हुई है, जो 3 मार्च से मुंबई में शुरू होगा.वडेट्टीवार ओबीसी समुदाय से हैं. पटोले ने विधायक दल का नेता बनने में रुचि दिखाई थी, लेकिन पार्टी ने निर्वाचित सदस्यों की नाराजगी से बचने के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया. कांग्रेस ने मराठा समुदाय के प्रतिनिधि को राज्य इकाई का प्रमुख और ओबीसी को विधायक दल का प्रमुख नियुक्त करके संतुलन बनाने की कोशिश की है. यह विशेष रूप से मराठा और ओबीसी आरक्षण को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NDTV India /  🏆 6. in İN

कांग्रेस महाराष्ट्र पार्टी हर्षवर्धन सपकाल विस्तार अध्यक्ष नाना पटोले विजय वडेट्टीवार

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पार्टी ने हर्षवर्धन को सौंपी प्रदेश की कमान; पटोले का इस्तीफा मंजूरमहाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, पार्टी ने हर्षवर्धन को सौंपी प्रदेश की कमान; पटोले का इस्तीफा मंजूरकांग्रेस ने हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी की ओर से एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई कि हर्षवर्धन सपकाल अब से महाराष्ट्र कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले एमवीए को इस बार के विधानसभा चुनाव बेहद करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद नाना पटोले ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा...
और पढो »

Maharashtra: कांग्रेस ने महाराष्ट्र संगठन में किया बड़ा बदलाव, हर्षवर्धन सपकाल बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्षMaharashtra: कांग्रेस ने महाराष्ट्र संगठन में किया बड़ा बदलाव, हर्षवर्धन सपकाल बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्षमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने नाना पटोले की जगह हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
और पढो »

महाराष्ट्र कांग्रेस संगठन में बदलाव, अब इस नेता को मिली अध्यक्ष पद की कमान, मंजूर हुआ नाना पटोले का इस्तीफामहाराष्ट्र कांग्रेस संगठन में बदलाव, अब इस नेता को मिली अध्यक्ष पद की कमान, मंजूर हुआ नाना पटोले का इस्तीफाCongress President has appointed Harshwardhan Sapkal as President of Maharashtra, महाराष्ट्र कांग्रेस संगठन में बदलाव, अब इस नेता को मिली अध्यक्ष पद की कमान | राज्य
और पढो »

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गयावीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का स्थायी अध्यक्ष बनाया गयावीरेंद्र सचदेवा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की स्थायी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। सचदेवा के नेतृत्व में भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
और पढो »

वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का स्थायी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गयावीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का स्थायी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गयावीरेंद्र सचदेवा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दिल्ली का स्थायी प्रदेश अध्यक्ष पद संभाला है। उनकी नियुक्ति 23 मार्च 2023 को की गई। सचदेवा ने पार्टी हाई कमान का भरोसा जितना है, वो संगठन को 2024 के लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करने में पूरी तन मन लगाया है।
और पढो »

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को बनाया गया फिक्की फ्रेम्स का एंबेसडरबॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को बनाया गया फिक्की फ्रेम्स का एंबेसडरबॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को बनाया गया फिक्की फ्रेम्स का एंबेसडर
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 04:57:48