Beyond the Breaking News

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत

Accident On Ganga Expressway News

हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराया कैंटर, दो महिलाओं और आठ माह के मासूम की मौत
Ganga Expressway In HapurHapur NewsHapur Road Accident Today

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आठ माह के मासूम और दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर सवार दो महिलाओं और एक आठ माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस की प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हरदोई के मांझ गांव निवासी अभिषेक की पत्नी श्रीदेवी और उनके 8 माह के बेटे अभिजीत के रूप में हुई है। तीसरी मृतक बरेली के फतेहगंज पूर्वी स्थित सकतीया सिंगवाली गांव निवासी लालाराम की पत्नी सावित्री देवी हैं। हादसे में लालाराम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, घायलों का उपचार जारी है।.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर सवार दो महिलाओं और एक आठ माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस की प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आने अथवा तेज रफ्तार के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान हरदोई के मांझ गांव निवासी अभिषेक की पत्नी श्रीदेवी और उनके 8 माह के बेटे अभिजीत के रूप में हुई है। तीसरी मृतक बरेली के फतेहगंज पूर्वी स्थित सकतीया सिंगवाली गांव निवासी लालाराम की पत्नी सावित्री देवी हैं। हादसे में लालाराम और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, घायलों का उपचार जारी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ganga Expressway In Hapur Hapur News Hapur Road Accident Today Hapur Car Accident Today Hapur Highway Accident Today Hapur Road Accident Road Accident In Hapur Hapur News In Hindi Latest Hapur News In Hindi Hapur Hindi Samachar हापुड़ में हादसा हापुड़ समाचार हापुड़ की खबर यूपी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-02 06:45:30