हापुड़ के पिलखुवा में हुए अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने बताया कि अतुल की हत्या गाली-गलौज और मजाक से तंग आकर की गई थी, और वे भाजपा नेता को फंसाने की फिराक में थे।
हापुड़ के अतुल हत्याकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल; पुलिस ने किया गिरफ्तार हापुड़ के पिलखुवा में हुए अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने बताया कि अतुल की हत्यामुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार।थाना पिलखुवा क्षेत्र में हुए चर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान गांव गालंद का लवकुश, जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव मसौता का कपिल और गौरव के रूप में हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल बदमाशों को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने अतुल की गोली मारकर हत्या करने की वारदात स्वीकार की है।गिरफ्तार बदमाश लवकुश ने बताया कि अतुल उसके परिवार का ही था। बचपन में लवकुश बोलते वक्त तुतलाता था। तभी से अतुल उसका मजाक बनाते आ रहा था। उम्र के साथ भी अतुल की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। जहां भी अतुल उसे मिलता था तो वह उसके साथ गाली गलौज करता था। जिससे वह तंग आ चुका था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर लवकुश के दिल में अतुल के प्रति नफरत पैदा हो गई। जिसके चलते उसने अतुल की हत्या का प्लान तैयार किया। हत्या के लिए उसने अपने दोस्त गौरव और कपिल को शामिल किया। इसके बाद मौका पाकर उन्होंने अतुल की गोली मारकर हत्या कर दी।अतुल और भाजपा नेता नवीन तोमर के बीच चली आ रही रंजिश से लवकुश भली-भांति परिचित था। हत्या के बाद लवकुश ने अतुल के स्वजन के साथ खड़ा होने का नाटक किया। उसने ही भाजपा नेता व अन्य नामजद कराए गए लोगों पर अतुल की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके चलते अतुल की मां की तहरीर पर बीजेपी जिला मंत्री नवीन तोमर, मंजीत, बृजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। मगर पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।.
हापुड़ के अतुल हत्याकांड का पर्दाफाश, मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल; पुलिस ने किया गिरफ्तार हापुड़ के पिलखुवा में हुए अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने बताया कि अतुल की हत्यामुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार।थाना पिलखुवा क्षेत्र में हुए चर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात थाना पिलखुवा, कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार घायल बदमाशों की पहचान गांव गालंद का लवकुश, जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव मसौता का कपिल और गौरव के रूप में हुई है।मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम में शामिल हैड कांस्टेबल संदीप राठी भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल बदमाशों को भी पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, आठ जिंदा कारतूस, पांच खोखा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने अतुल की गोली मारकर हत्या करने की वारदात स्वीकार की है।गिरफ्तार बदमाश लवकुश ने बताया कि अतुल उसके परिवार का ही था। बचपन में लवकुश बोलते वक्त तुतलाता था। तभी से अतुल उसका मजाक बनाते आ रहा था। उम्र के साथ भी अतुल की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। जहां भी अतुल उसे मिलता था तो वह उसके साथ गाली गलौज करता था। जिससे वह तंग आ चुका था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर लवकुश के दिल में अतुल के प्रति नफरत पैदा हो गई। जिसके चलते उसने अतुल की हत्या का प्लान तैयार किया। हत्या के लिए उसने अपने दोस्त गौरव और कपिल को शामिल किया। इसके बाद मौका पाकर उन्होंने अतुल की गोली मारकर हत्या कर दी।अतुल और भाजपा नेता नवीन तोमर के बीच चली आ रही रंजिश से लवकुश भली-भांति परिचित था। हत्या के बाद लवकुश ने अतुल के स्वजन के साथ खड़ा होने का नाटक किया। उसने ही भाजपा नेता व अन्य नामजद कराए गए लोगों पर अतुल की हत्या का आरोप लगाया था। जिसके चलते अतुल की मां की तहरीर पर बीजेपी जिला मंत्री नवीन तोमर, मंजीत, बृजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया। मगर पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया।
Pilkhuwa Encounter Hapur Crime Atul Murder Motive Lavkush Arrest Police Encounter Hapur Framing BJP Leader Stammering Taunts Murder Uttar Pradesh Crime Hapur Hapur News Hapur Latest News Hapur News In Hindi Hapur Samachar
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
Chandranath Rath Murder Case में Bengal Crime Syndicate और Supari Killing को लेकर बड़ा खुलासाChandranath Rath Murder Case में Bengal Crime Syndicate और Supari Killing को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों को हाईटेक प्लानिंग, कई राज्यों के अपराधियों और संगठित नेटवर्क के सबूत मिले हैं. इस सनसनीखेज Murder Case ने Bengal की कानून व्यवस्था और Crime Control पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
और पढो »
सहारनपुर में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आसिफ घायल, साथी सहित गिरफ्तार - saharanpur police encounter cow slaughter accused injured arrestedबेहट में जनता रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 25 हजार का इनामी गोहत्या आरोपित आसिफ घायल हो गया, जबकि उसका साथी आदिल भी गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढो »
UP: 'पापा उठ जाओ... इन्हें कहां लेकर जा रहे हो', मासूम बेटी पूछती रही ये सवाल; भाजपा नेता समेत तीन दोस्तों की मौतमेरठ के मेडिकल थाना इलाके के उत्तराखंड कालोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत उनके दो दोस्तों बुलंदशहर निवासी मिथुन चौहान व लवि चौहान की हापुड़ में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई Read latest hindi news (ताजा हिन्दी समाचार) on hapur accident news, hapur accident, hapur accident news today - 1 हिन्दी...
और पढो »
NEET Paper Leak Case: Professor Mangeshwari Mhandare Arrested in 2026 NEET Paper Leak CaseThe Central Bureau of Investigation (CBI) has made a significant breakthrough in the NEET 2026 paper leak case. The investigation agency has arrested Professor Mangeshwari Mhandare, a biology professor, and has arrested her for questioning. The arrest was made based on the interrogation of Mangeshwari Waghmare, who was arrested on May 14. The CBI has also arrested the alleged mastermind of the case, PV Kulkarni, who is a chemist lecturer and has been linked to the National Testing Agency (NTA) for a long time. The investigation team is now investigating the entire network to dismantle it.
और पढो »
हापुड़ में सपा नेता के मकान पर बुलडोजर एक्शन से गरमाया माहौल, अतुल प्रधान बोले- गरीबों के घर ढाह रही सरकार - hapur sp mla atul pradhan slams bulldozer action on leaders homeहापुड़ में सपा नेता के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विधायक अतुल प्रधान ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया और प्रभावित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया, साथ ही प्रशासन पर हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद कार्रवाई जारी रखने का आरोप...
और पढो »
हापुड़ में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; कार में बुरी तरह फंसे थे लोग - hapur car accident kills 3 one critically injuredहापुड़ के डहरा गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित कार ईंटों के ढेर से टकराकर आग की चपेट में आ गई, जिससे मेरठ से लौट रहे चार दोस्तों में से तीन ने जान गंवा दी।
और पढो »




